Indigo Flight Cancellation : स्थिति अचानक क्यों बिगड़ी? हाईकोर्ट ने सरकार से किया सवाल

Indigo Flight Cancellation : दिल्ली हाईकोर्ट ने इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के मामले में सरकार से सवाल किया. कोर्ट ने कहा कि स्थिति अचानक क्यों बिगड़ी? सरकार को इसका जवाब देना चाहिए.

Indigo Flight Cancellation : इंडिगो मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. उड़ानें रद्द होने के मामले पर कोर्ट ने कहा कि यह एक संकट है और सरकार बताए कि स्थिति अचानक क्यों बिगड़ी. फंसे हुए यात्रियों को हुई परेशानी के अलावा यह देश की अर्थव्यवस्था को होने वाले नुकसान का भी सवाल है.

दिल्ली दिल्ली हाईकोर्ट  ने इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के मामले में कहा कि दूसरी विमानन कंपनियां इस स्थिति का फायदा कैसे उठा सकती हैं और टिकट के लिए भारी रकम कैसे वसूल सकती हैं. सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि विधिक प्रावधान पूरी तरह लागू हैं. इंडिगो को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है और विमानन कंपनी ने काफी क्षमायाचना की है.

डीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ से मांगी रिपोर्ट

इधर, डीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ को हालिया उड़ान व्यवधानों से जुड़ी पूरी और ताजा जानकारी गुरुवार दोपहर तीन बजे तक जमा करने का आदेश दिया है.

यह भी पढ़ें : Indigo Crisis: एक दिन में इंडिगो की 24 फ्लाइटें रद्द, पटना से दिल्ली-हैदराबाद रूट ठप, देखें कैंसिल विमानों की लिस्ट

दिल्ली हाईकोर्ट कर रहा था एक जनहित याचिका पर सुनवाई

केंद्र और नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की ओर से पेश वकील ने यह भी कहा कि यह संकट कई नियमों का पालन करना न करने के कारण पैदा हुआ. इनमें चालक दल के सदस्यों के उड़ान की ड्यूटी के घंटों से संबंधित नियम भी शामिल हैं. कोर्ट इंडिगो द्वारा सैकड़ों उड़ान रद्द किए जाने से प्रभावित यात्रियों को सहायता और भुगतान राशि वापस दिलाने के लिए केंद्र को निर्देश देने संबंधी एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी.

इंडिगो ने बेंगलुरु हवाई अड्डे से 60 से अधिक उड़ानें रद्द कीं

इस बीच, इंडिगो ने बुधवार को बेंगलुरु हवाई अड्डे से 60 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं जबकि विमानन कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने एक दिन पहले दावा किया था कि कंपनी की उड़ानें फिर से पटरी पर आ गया है. उन्होंने यह भी कहा था कि लाखों ग्राहकों को उनके टिकट का पूरा पैसा लौटाया जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >