Jama Masjid Covered With Tarpaulin: होली से पहले संभल में मस्जिदों को तिरपाल से क्यों ढका जा रहा? अबू आजमी ने ये क्या कह दिया

Jama Masjid Covered With Tarpaulin: होली के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में सुरक्षा की खास तैयारी की गई है. होली से पहले यूपी में मस्जिदों को तिरपाल से कवर किया जा रहा है. इस बीच समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने बड़ा बयान दे दिया है.

Jama Masjid Covered With Tarpaulin: होली के त्यौहार से पहले संभल की जामा मस्जिद को तिरपाल से ढका जा रहा है. यह कदम स्थानीय प्रशासन के निर्णय के बाद उठाया जा रहा है. होली की तैयारियों के बारे में एएसपी संभल श्रीश चंद्र कहते हैं, “होली जुलूस के पारंपरिक मार्ग पर पड़ने वाले सभी 10 धार्मिक स्थलों को कवर किया जाएगा, ताकि किसी की भावनाएं आहत न हों. इस पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत और समझौता हो गया है.”

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक करने वाली बलूच लिबरेशन आर्मी की मांग क्या है, वे क्यों 1948 से ही कर रहे विद्रोह?

त्योहारों का राजनीतिकरण करने की कोई जरूरत नहीं : अबू आजमी

होली के त्योहार से पहले मस्जिदों को तिरपाल से ढकने पर समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आज़मी ने कहा, “त्योहार का राजनीतिकरण करने की कोई जरूरत नहीं है. मैं कल होली मनाने वाले सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे इसे उत्साहपूर्वक मनाएं, लेकिन बिना सहमति के किसी भी मुस्लिम पर रंग न फेंके. मजबूरी में घर पर नमाज पढ़ी जा सकती है. लेकिन, मस्जिद में ‘जुम्मे की नमाज’ अदा करना जरूरी है. मैं अपने मुस्लिम भाइयों से भी अनुरोध करूंगा कि अगर कोई आप पर रंग डालता है, तो झगड़ा न करें क्योंकि यह क्षमा का महीना है, भाईचारे का महीना है. मस्जिदों को ढका जाना चाहिए ताकि कोई भी रंग उस पर न फेंके जिससे विवाद हो.”

1015 लोगों को हिरासत में लिया गया

संभल की एसडीएम डॉ वंदना मिश्रा ने कहा, “हमने धारा 126 और 135 के तहत 1015 लोगों को हिरासत में लिया है. संभल की अलग-अलग मस्जिदों में लेखपालों की ड्यूटी लगाई गई है. जिले को सेक्टरों में बांटा गया है. हम होली के लिए पूरी तरह तैयार हैं और सुनिश्चित करेंगे कि यह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >