Earthquake In Pakistan: क्यों पाकिस्तान में आ रहे लगातार भूकंप? परमाणु टेस्ट की आशंका से सोशल मीडिया में खलबली

Earthquake In Pakistan: पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में सोमवार को 4.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र पाक के पंजाब प्रांत में भूगर्भीय ‘फॉल्टलाइन’ के पास था. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के निदेशक ओ पी मिश्रा ने यह जानकारी दी. इधर पाकिस्तान में लगातार आ रहे भूकंप से सोशल मीडिया में खलबली मच गई है. यूजर को आशंका है, कहीं परमाणु टेस्ट तो नहीं कर रहा पाकिस्तान?

Earthquake In Pakistan: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पीर जोंगल के पास दोपहर 1:26 बजे (भारतीय समयानुसार) आया. सोमवार का भूकंप तीन दिनों के अंतराल में पाकिस्तान में आया तीसरा भूकंप था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह दावा किया जाने लगा कि पड़ोसी देश में कुछ ‘असामान्य गतिविधि’ हो रही है.

भूकंप का केंद्र ‘मेन सेंट्रल थ्रस्ट’ के करीब था

भूकंप का केंद्र ‘मेन सेंट्रल थ्रस्ट’ के करीब था, जो एक भूगर्भीय ‘फॉल्टलाइन’ है. यह जगह भूकंपीय गतिविधि के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र है. पाकिस्तान में 10 मई को लगातार दो भूकंप आए। उनमें से एक 4.7 तीव्रता का था जबकि दूसरे की तीव्रता चार थी. पिछले तीन दिन में आए भूकंपों ने सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है, जिसमें भारत द्वारा पाकिस्तान में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर हवाई हमले से लेकर इस्लामाबाद द्वारा परमाणु परीक्षण तक शामिल हैं. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “पाकिस्तान में एक और भूकंप आया, जिसकी तीव्रता लगभग उतनी ही है जितनी पहले (पिछले कुछ दिनों में) थी. क्या वे परमाणु परीक्षण कर रहे हैं?” एक अन्य यूजर ने लिखा, “यह प्राकृतिक भूकंप नहीं है, बल्कि संभवतः पाकिस्तानी परमाणु स्थलों में परमाणु परीक्षण की घटना है?

एनसीएस ने सोशल मीडिया में किए जा रहे दावे को किया खारिज

एनसीएस प्रमुख ने पाकिस्तान द्वारा किए गए संभावित परमाणु परीक्षणों के दावों को खारिज कर दिया. कहा, “परमाणु विस्फोटों की अलग पहचान होती है. प्राकृतिक भूकंप के दो चरण होते हैं, जबकि परमाणु विस्फोट का एक अलग चरण होता है. ऐसा परमाणु विस्फोट के बाद सतह पर होने वाले प्रतिध्वनि के कारण होता है सीस्मोग्राफ इसे स्पष्ट रूप से पहचान सकते हैं.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >