Trump Tariff Bomb: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर क्यों लगाया जुर्माना? क्या महंगी पड़ रही रूस के साथ दोस्ती

Trump Tariff Bomb: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ बम फोड़ दिया है. उन्होंने भारत से आने वाले सभी सामान पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा कर दी है. ट्रंप ने टैरिफ के साथ-साथ भारत पर जुर्माना भी लगा दिया है. ट्रंप ने शुल्क लागू करने की तारीख एक अगस्त तय की है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने टैरिफ की घोषणा के साथ-साथ भारत की अर्थव्यवस्था को डेड भी बता दिया. इधर टैरिफ हमले से भारत में बवाल मचा हुआ है. यहां समझने की कोशिश करते हैं कि ट्रंप ने टैरिफ के साथ-साथ भारत पर जुर्माना क्यों लगाया?

Trump Tariff Bomb: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को हमेशा अपना मित्र बताया है, लेकिन उन्होंने अचानक टैरिफ और जुर्माने की घोषणा कर जोरदार झटका दिया है. टैरिफ लगने से भारत पर गहरा असर पड़ने वाला है. ट्रंप ने एक ओर भारत पर भारी-भरकम टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है, तो दूसरी ओर पाकिस्तान के साथ तेल व्यापार करने का ऐलान कर दिया है. ऐसा माना जा रहा है कि ट्रंप ने भारत पर जुर्माना और टैरिफ लगाकर रूस का गुस्सा निकाला है.

ट्रंप ने भारत पर क्यों लगाया जुर्माना?

भारत पर टैरिफ और जुर्माना लगाने की घोषणा के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर भारत और रूस के करीबी संबंधों को लेकर तीखा प्रहार किया. उन्होंने दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को डेड इकोनॉमी बता दिया. दरअसल ट्रंप को चिढ़ इस बात से है कि भारत रूस के साथ व्यापार कर रहा है और उसके साथ दोस्ती निभा रहा है. यह जुर्माना इसलिए लगाया गया क्योंकि भारत ने रूस से तेल और सैन्य उपकरणों की बड़ी खरीद की है. भारत रूसी आयात के लिए जुर्माने का सामना करने वाला पहला देश है. रूस से भारत का कच्चा तेल आयात रूस-यूक्रेन युद्ध से पहले कुल खरीद का 0.2 प्रतिशत था, जो अब बढ़कर 35-40 प्रतिशत हो गया है. चीन के बाद, रूसी तेल का सबसे बड़ा खरीदार भारत है. ट्रंप ने कहा, ‘‘मुझे परवाह नहीं है कि भारत, रूस के साथ क्या करता है. वे एक साथ अपनी मृत अर्थव्यवस्थाओं को गर्त में ले जा सकते हैं, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है.’’

ये भी पढ़ें: Dead Economy: ट्रंप के ‘डेड इकोनॉमी’ वाले बयान का राहुल गांधी ने किया समर्थन, संबित पात्रा ने दिया करारा जवाब

ये भी पढ़ें: …तो इसलिए डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर ठोक दिया 25 फीसदी टैरिफ

ट्रंप ने भारत पर रूस का साथ देने के लिए बोला हमला

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “भारत हमारा मित्र है, लेकिन हमने पिछले कई वर्षों में उनके साथ अपेक्षाकृत कम व्यापार किया है, क्योंकि उनके शुल्क बहुत अधिक हैं, जो दुनिया में ‘सबसे अधिक’ हैं. उनके पास सबसे कठोर और अप्रिय गैर-मौद्रिक व्यापार बाधाएं हैं.” उन्होंने कहा कि इसके अलावा, भारत ने रूस से अपने सैन्य उपकरण और ऊर्जा उत्पाद तब खरीदे हैं जब हर कोई चाहता है कि रूस, यूक्रेन में हत्याएं बंद करे.

ट्रंप ने भारत की व्यापार नीति पर भी बोला हमला

ट्रंप ने भारत की व्यापार नीतियों को ‘सबसे कठिन और अप्रिय’ बताया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “सब कुछ ठीक नहीं है! इसलिए भारत को एक अगस्त से 25 प्रतिशत शुल्क और रूस से खरीद को लेकर ‘जुर्माना’ भी देना होगा.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >