Corona Latest Update : क्या 2021 में भी तबाही मचायेगा कोरोना ? WHO ने दी ऐसी चेतावनी

WHO, vaccination, Second year of Covid-19 pandemic, corona latest update, naya coronavirus news देश-दुनिया को कोरोना के संक्रमण से इस समय बड़ी राहत मिली है. संक्रमण के नये मामले कम आने के साथ ही कई देशों में टीकाकरण भी शुरू हो चुका है. भारत में भी 16 जनवरी से इसका आगाज होने जा रहा है. इसको लेकर देश भर में तैयारी भी तेजी से चल रही है. तकरीबन सभी राज्यों में कोरोना वैक्सीन पहुंच भी चुके हैं.

Second year of Covid-19 pandemic : देश-दुनिया को कोरोना के संक्रमण से इस समय बड़ी राहत मिली है. संक्रमण के नये मामले कम आने के साथ ही कई देशों में टीकाकरण (vaccination) भी शुरू हो चुका है. भारत में भी 16 जनवरी से इसका आगाज होने जा रहा है. इसको लेकर देश भर में तैयारी भी तेजी से चल रही है. तकरीबन सभी राज्यों में कोरोना वैक्सीन पहुंच भी चुके हैं.

देश में टीकाकरण अभियान की शुरुआत होने से पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना संक्रमण को लेकर बड़ी चेतावनी भी दे दी है. WHO की चेतावनी के बाद थोड़ी चिंता बढ़ गयी है.

दरअसल WHO ने कहा, कोरोना महामारी का दूसरा साल पहले की तुलना में अधिक कठिन हो सकता है. WHO के हेल्थ इमर्जेंसी प्रोग्राम के कार्यकारी निदेशक माइकल रेयान ने बताया कि कोरोनो वायरस महामारी का दूसरा वर्ष ट्रांसमिशन डायनामिक्स पर पहले की तुलना में अधिक कठिन हो सकता है.

Also Read: West Bengal News: वैक्सीन पहुंचाने के लिए बना था ग्रीन कॉरीडोर, बंगाल के मंत्री की वजह से वैन फंसी, शुरू हुई राजनीति

मालूम हो कोरोना से इस समय पूरी दुनिया में करीब 90,335,008 लोग संक्रमित हो चुके हैं. जबकि 1,954,336 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. कोरोना से सबसे अधिक अमेरिका और भारत प्रभावित हुआ है. हालांकि भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या काफी कम है. भारत में कोरोना से अब तक 10,495,147 संक्रमित हो चुके हैं. जबकि 151,529 लोगों की मौत हो गयी है.

Also Read: Corona vaccine news : अरविंद केजरीवाल ने कहा- दिल्ली में 16 जनवरी से 81 केंद्रों पर शुरू होगा Vaccination, जानें कैसे लगेगी वैक्सीन

इधर WHO की टीम इस समय कोरोना वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए चीन के वुहान पहुंच गयी है. वुहार शहर में ही सबसे पहले दिसंबर 2019 में कोरोना वायरस संक्रमण सामने आया था और उसके बाद इसने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया था.

Posted By – Arbind kumar mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >