Jyoti Malhotra: कौन है यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा? पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार

YouTuber Jyoti Malhotra Arrested

Jyoti Malhotra: हरियाणा की एक यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि ज्योति को हिसार के न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया है. यूट्यूबर के खिलाफ सरकारी गोपनीयता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Jyoti Malhotra: जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा एक फेमस भारतीय यूट्यूबर और ट्रैवल ब्लॉगर है. वह यूट्यूब चैनल “ट्रैवल विद जो” और इंस्टाग्राम अकाउंट (@travelwithjo1) के जरिए ट्रैवल व्लॉग्स बनाती हैं.

पाकिस्तान सहित विभिन्न स्थानों का वीडियो और रील्स बनाती है ज्योति

ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान सहित विभिन्न स्थानों की यात्रा कर वीडियो और रील्स बनाती है. उसके यूट्यूब चैनल में 3.77 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं, और इंस्टाग्राम पर 1.31 लाख फॉलोअर्स हैं.

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है ज्योति

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. उसकी शिक्षा बीए तक रही है. उसकी उम्र 33 साल की है, और वह अविवाहित है.

ज्योति पर ISI के लिए जासूसी करने का लगा है आरोप

17 मई शनिवार को ज्योति को हिसार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसपर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने का आरोप है. उसपर आरोप है कि 2023 में जब वो पाकिस्तान यात्रा पर गई, तो उसने पाकिस्तान हाई कमीशन के कर्मचारी अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से नजदीकी संबंध स्थापित किए. आरोप है कि उसने पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों से भारत की संवेदनशील जानकारी साझा की. जिसमें ऑपरेशन सिंदूर से भी जुड़ी कई खुफिया जानकारी साझा की. आरोप है कि ज्योति व्हाट्सएप, टेलीग्राम और स्नैपचैट जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए इन एजेंटों के संपर्क में थीं.

5 दिन की हिरासत में भेजी गई ज्योति

ज्योमि मल्होत्रा को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 152 और गोपनीयता अधिनियम, 1923 की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिनों की हिरासत में भेज दिया गया.

पाकिस्तान की सकारात्मक क्षवि पेश कर रही थी ज्योति

ज्योति मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पाकिस्तान से जुड़े कई पोस्ट शेयर किए हैं. उसका वीडियो “इश्क लाहौर” काफी चर्चा में है. पाकिस्तान की संस्कृति, खाना-पान वाले वीडियो भी उसके काफी फेमस हुए. आरोप है कि इन वीडियो के जरिए ज्योति पाकिस्तान की सकारात्मक क्षवि दुनियाभर में फैलाने की कोशिश कर रही थी.

स्नातकोतर छात्रा भी हो चुकी है गिरफ्तार

एक दिन पहले ही 25 वर्षीय एक स्नातकोत्तर छात्रा को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से कथित तौर पर संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने बताया कि कैथल जिले के गुहला इलाके के आरोपी देवेंद्र सिंह को, रविवार को सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ तस्वीरें अपलोड करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद गिरफ्तार किया गया. कुछ दिन पहले, 24 वर्षीय युवक नोमान इलाही को पाकिस्तान में कुछ लोगों को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में पानीपत जिले से गिरफ्तार किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >