क्या पाकिस्तानी जासूस है सीमा हैदर? एटीएस की टीम ने लगातार दूसरे दिन की पूछताछ

सीमा हैदर (30) पाकिस्तान के सिंध प्रांत की निवासी है, जो 2014 में शादी के बाद कराची में रह रही थी. सीमा और सचिन 2019 में ऑलनाइन वीडियो गेम पबजी के माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में आए. उसके बाद सीमा नेपाल के रास्ते भारत में अवैध रूप से प्रवेश की और अपने प्रेमी सचिन (22) के साथ दिल्ली पहुंच गयी.

अवैध तरीके से भारत पहुंची पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर इन दिनों सुर्खियों में है. मीडिया में उसकी ही चर्चा हो रही है. कोई उसे प्रेम से जोड़कर देख रहा है, तो कोई उसे पाकिस्तानी जासूस बता रहा है. उत्तर प्रदेश एटीएस की टीम सीमा हैदर और उसके कथित प्रेमी से लगातार पूछताछ कर रही है. हालांकि खबर है कि वह एटीएस को पूछताछ में मदद नहीं कर रही है और सवालों के भी जवाब नहीं दे पा रही है.

एटीएस की टीम ने कई घंटों तक की सीमा और उसके प्रेमी सचिन से पूछताछ

सीमा हैदर से उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की. एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीमा हैदर के भारतीय साथी सचिन मीणा और उसके पिता नेत्रपाल सिंह से भी पूछताछ की गई है. अधिकारी ने बताया कि तीनों को मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके स्थित उनके आवास से उठाया गया और करीब 10 बजे नोएडा स्थित एटीएस कार्यालय लाया गया, जहां देर शाम तक पूछताछ की गयी. सीमा हैदर, मीणा और सिंह रात आठ बजकर करीब 15 मिनट पर एटीएस कार्यालय से निकले. हालांकि, एटीएस ने तीनों से दोबारा पूछताछ करने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है और न ही कोई टिप्पणी की है. सीमा पार से आई महिला और भारतीय पुरुष के इस जोड़े से उत्तर प्रदेश एटीएस ने सोमवार को नोएडा स्थित अपने कार्यालय में पहली बार पूछताछ की थी.

कौन है सीमा हैदर

सीमा हैदर (30) पाकिस्तान के सिंध प्रांत की निवासी है, जो 2014 में शादी के बाद कराची में रह रही थी. सीमा और सचिन 2019 में ऑलनाइन वीडियो गेम पबजी के माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में आए. उसके बाद सीमा नेपाल के रास्ते भारत में अवैध रूप से प्रवेश की और अपने प्रेमी सचिन (22) के साथ दिल्ली पहुंच गयी. इस साल मार्च में सचिन और सीमा नेपाल के काठमांडू में मिले, जहां वे सात दिनों तक साथ रहे और गुपचुप तरीके से शादी कर ली. इसके बाद सीमा वापस पाकिस्तान चली गई और सचिन भारत लौट आया. पुलिस के अनुसार, अपने पति के साथ अनबन का दावा करने वाली सीमा ने कराची स्थित घर वापस पहुंचकर 12 लाख पाकिस्तानी रुपये में एक प्लॉट बेचा और खुद और अपने बच्चों के लिए नेपाल के लिए वीजा और विमान के टिकट की व्यवस्था की. सीमा उसके बाद अपने प्रेमी से शादी करने के लिए भारत आ गयी. सीमा पहले से शादीशुदा है और चार बच्चों की मां भी है.

Also Read: सीमा हैदर को लेकर नया खुलासा, पाकिस्तान के मोबाइल नंबर से डिलीट किया था डाटा, रिकवर करने में जुटी एटीएस

सीमा हैदर और उसके कथित प्रेमी सचिन को 7 जुलाई को कोर्ट ने दी थी जमानत

सीमा हैदर (30) और सचिन मीणा (22) को पहली बार चार जुलाई को ग्रेटर नोएडा से स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन सात जुलाई को एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी. हालांकि दोनों पर नजर रखी जा रही थी. इधर एटीएस की टीम पूछताछ हो कर ही रही है, साथ में स्थानीय पुलिस विदेशी अधिनियम के तहत दर्ज मामले की अलग से जांच कर रही है, लेकिन इसने अभी तक आरोप पत्र दाखिल नहीं किया है.

सीमा हैदर 4 मई को आयी थी भारत

गौरतलब है कि सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ सचिन के साथ रहने के लिए मई में नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुई. इस साल की शुरुआत में नेपाल में शादी करने का दावा करने वाला यह जोड़ा पहली बार 2019 में ऑनलाइन गेम पबजी के जरिये संपर्क में आया था.

मुंबई पुलिस को दो दिन में दूसरी बार फोन कर धमकी दी गई

मुंबई पुलिस को मंगलवार को फोन कर कहा गया कि शहर में एक बम लगा दिया गया है. पुलिस को दो दिन में दूसरी बार ऐसी कॉल आयी है. पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के अपने वतन नहीं लौटने पर आतंकवादी हमला करने को लेकर मिली धमकी के संबंध में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. सबसे पहले जो फोन कॉल आयी थी, उसमें कहा गया था कि अगर सीमा हैदर वापस पाकिस्तान नहीं लौटती है, तो भारत 26/11 जैसे हमले के लिये तैयार रहे. पुलिस ने बताया, यह संदेश अंतरराष्ट्रीय नम्बर से आया था. इस मामले में वर्ली थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (2) (मौत या गंभीर चोट पहुंचाने की धमकी देना) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या पहचान छुपाने के लिए ‘कॉल स्पूफिंग’ तकनीक का इस्तेमाल किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials) अरबिंद शैक्षणिक रूप से भी पत्रकारिता और क्षेत्रीय विषयों के गहरे जानकार हैं:

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >