Rajasthan Cabinet: जानें कौन हैं राज्यवर्धन सिंह राठौर, कारगिल युद्ध से ओलंपिक मेडल और राजनीति तक ऐसा रहा सफर

सेना से रिटायर होने के बाद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने 10 सितंबर 2013 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. 2014 के लोकसभा चुनाव में वह जयपुर ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गये. नरेंद्र मोदी सरकार में उन्हें 9 नवंबर 2014 को सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री बनाया गया.

राजस्थान में कई दिनों के इंतजार के बाद शनिवार को मंत्रिपरिषद का विस्तार हुआ. 12 कैबिनेट व 10 राज्य मंत्रियों को राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की टीम में राज्यवर्धन सिंह राठौर भी शामिल हो गए. इससे पहले राठौर प्रधानमंत्री की टीम में केंद्र में मंत्री भी रहे. तो आइये राज्यवर्धन सिंह के बारे में जानें, वह कौन हैं, उनका करियर कैसा रहा, उनका राजनीति में एंट्री कब और कैसे हुई.

खेल से राजनीति में हुई राज्यवर्धन सिंह की एंट्री

राजनीति में एंट्री करने से पहले राज्यवर्धन सिंह राठौर की पहचान एक खिलाड़ी के तौर पर थी. उन्होंने 2004 एथेंस ओलंपिक में पुरुषों की डबल ट्रैप शूटिंग में भारत के लिए रजत पदक जीता था. ओलंपिक में व्यक्तिगत रजत पदक जीतने वाले राज्यवर्धन सिंह देश के पहले खिलाड़ी रहे हैं. राज्यवर्धन सिंह राठौर को शूटिंग के अलावा क्रिकेट में भी दिलचस्पी रही है. राठौर ने मध्य प्रदेश की रणजी ट्रॉफी टीम में जगह भी बना ली थी. लेकिन NDA में चयन हो जाने के बाद उन्होंने क्रिकेट खेलना छोड़ दिया. राठौर इंडियन मिलिट्री ऐकेडमी में शामिल हुए और भारत के कारगिल युद्ध अभियान के दौरान जम्मू और कश्मीर में तैनात किए गए. सेना में सेवा के साथ अपना खेल भी जारी रखा और एनडीए के सर्वोच्च खेल पुरस्कार ‘ब्लेजर’ को जीता, इसके बाद वो सिख रेजीमेंट गोल्ड मेडल से सम्मानित किए गए. सेना में उनकी सेवा को देखते हुए 1 मई 2009 को उन्हें कर्नल रैंक से सम्मानित किया गया था.

सेना से रिटायर होने के बाद राठौर 10 सितंबर 2013 को बीजेपी में हुए शामिल

सेना से रिटायर होने के बाद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने 10 सितंबर 2013 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. 2014 के लोकसभा चुनाव में वह जयपुर ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गये. नरेंद्र मोदी सरकार में उन्हें 9 नवंबर 2014 को सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री बनाया गया. उसके बाद उन्हें 3 सितंबर 2017 को खेल मंत्री नियुक्त किया गया. फिर मई 2018 में वह सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए.

Also Read: Rajasthan Cabinet Expansion: राजस्थान कैबिनेट विस्तार, राज्यवर्धन राठौर सहित ये बने मंत्री, देखें पूरी सूची

2023 राजस्थान चुनाव में झोटवाड़ा से जीते और विधायक बने

राज्यवर्धन सिंह राठौर को बीजेपी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए झोटवाड़ा से मैदान पर उतारा. जहां उन्होंने शानदार जीत दर्ज की. विधायक बनने के बाद उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया.

भजन लाल शर्मा कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्री

कैबिनेट मंत्री

  • डॉ किरोड़ी लाल मीणा

  • गजेंद्र सिंह खींवसर

  • राज्यवर्धन सिंह राठौर

  • बाबूलाल खराड़ी

  • मदन दिलावर

  • जोगाराम पटेल

  • सुरेश सिंह रावत

  • अविनाश गहलोत

  • जोराराम कुमावत

  • हेमंत मीणा

  • कन्हैयालाल चौधरी

  • सुमित गोदारा

राज्यमंत्री

  • ओटाराम देवासी

  • डॉ मंजू बाघमार

  • विजय सिंह चौधरी

  • के के बिश्नोई

  • जवाहर सिंह बेढम

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

  • संजय शर्मा

  • गौतम कुमार

  • झाबर सिंह खर्रा

  • सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी

  • हीरालाल नागर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >