Javed Mattoo: कौन है 10 लाख का इनामी आतंकवादी जावेद मट्टू, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दबोचा

सुरक्षा एजेंसियों के टॉप 10 आतंकवादियों की सूची में जावेद मट्टू भी शामिल था. उस पर जम्मू-कश्मीर में कई आतंकवादी गतिविधियों को संचालित करने का आरोप था. जावेद मट्टू वह 2010 से जम्मू-कश्मीर में सक्रिय है. कथित तौर पर वह कई बार पाकिस्तान गया था.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हिज्बुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को गुरुवार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आतंकवादी का नाम जावेद अहमद मट्टू है. पुलिस ने मट्टू को पिस्तौल, मैगजीन और चोरी की कार के साथ गिरफ्तार किया.

जावेद अहमद मट्टू के ऊपर थी 10 लाख रुपये की इनाम

जावेद अहमद मट्टू जम्मू-कश्मीर के सोपोर का रहने वाला है. पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी. पुलिस ने मट्टू के सिर पर 10 लाख रुपये का इनामा था.

जावेद अहमद मट्टू के बारे में जानें

  • सुरक्षा एजेंसियों के टॉप 10 आतंकवादियों की सूची में जावेद मट्टू भी शामिल था. उस पर जम्मू-कश्मीर में कई आतंकवादी गतिविधियों को संचालित करने का आरोप था.

  • जावेद मट्टू वह 2010 से जम्मू-कश्मीर में सक्रिय है. कथित तौर पर वह कई बार पाकिस्तान गया था.

  • मट्टू 11 ज्ञात आतंकी हमले के मामलों में नामजद आरोपी है, जिसमें जम्मू-कश्मीर में पांच ग्रेनेड हमले और अलग-अलग घटनाओं में कम से कम पांच पुलिस कर्मियों की हत्या शामिल है.

  • मट्टू आतंकवादी संगठनों हिज्बुल मुजाहिदीन और अल बद्र का सदस्य है.

  • मट्टू की अगुवाई में हुए हमलों में दर्जनों पुलिस कर्मी घायल हुए.

  • जम्मू-कश्मीर के सोपोर के निवासी मट्टू के पास से एक भरी हुई पिस्तौल और एक अतिरिक्त मैगजीन जब्त की है. उसे ए प्लस प्लस श्रेणी का आतंकवादी घोषित किया गया था.

  • मट्टू की गतिविधियां 2010 में शुरू हुईं. वह जम्मू-कश्मीर में एक आतंकवादी मॉड्यूल का भी नेतृत्व कर रहा था, जिसमें छह सदस्य थे.

  • मट्टू जम्मू-कश्मीर में बचे खुचे कुछ आतंकवादियों में से एक है. उन्होंने कहा कि मट्टू अपनी पहचान बदलकर सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देता रहा. मट्टू हाल में दिल्ली आया था.

  • सोपोर का रहने वाला अब्दुल माजिद जरगर मट्टू के सहयोगियों में से था. जरगर फिलहाल पाकिस्तान में है और वह सीमा पार तस्करी में शामिल है.

  • मट्टू का एक अन्य सहयोगी तारिक अहमद लोन पाकिस्तान प्रशिक्षित आतंकवादी था. अधिकारी ने बताया कि जब लोन सुरक्षा बलों से घिर गया तो एक पुल से कूद गया जिससे उसकी मौत हो गई.

  • मट्टू का सहयोगी इम्तियाज कुंडू 2016 में पाकिस्तान भाग गया था. अधिकारी ने कहा कि उसका नाम कश्मीर में कई मामलों में सामने आया है.

  • 2010 में मट्टू ने अपने साथियों के साथ मिलकर सोपोर थाने के बाहर हेड कांस्टेबल मोहम्मद यूसुफ की हत्या कर दी थी. मट्टू ने चार अन्य लोगों के साथ 2010 में सोपोर के पुलिस अधीक्षक के आवास पर भी हमला किया था. एससीपी ने कहा कि वे एके-47 से लैस थे और उन्होंने आवास पर ग्रेनेड फेंके थे.

  • 2011 में मट्टू और उसके सहयोगियों ने सोपोर में कांस्टेबल मोहम्मद शफी लोन की हत्या कर दी और सोपोर थाने के बाहर एक आईईडी विस्फोट किया, जिससे एक अन्य पुलिस अधिकारी की मौत हो गई. मट्टू ने 2011 में थाने पर ग्रेनेड हमला भी किया था.

Also Read: जम्मू-कश्मीर का तहरीक-ए-हुर्रियत आतंकी संगठन घोषित, बोले अमित शाह- ये है पीएम मोदी की जीरो-टॉलरेंस नीति

मट्टू के भाई रईस मट्टू का वीडियो हुआ था वायरल, हिंसा छोड़ने की अपील की थी

पिछले साल स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले सोशल मीडिया पर पकड़े गए आतंकवादी जावेद अहमद मट्टू के भाई रईस मट्टू का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था. रईस को जम्मू-कश्मीर के सोपोर में तिरंगा लहराते हुए देखा गया था. किराने की दुकान चलाने वाले रईस ने भारतीय होने पर गर्व जताया था. उस वीडियो में रईस ने आतंकवादी गतिविधियों में अपने भाई की संलिप्तता से खुद को दूर रखा था. रईस ने वीडियो में अपने भाई जावेद से हिंसा छोड़ने की अपील की थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >