Muslim Population: आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इंडोनेशिया सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है. जहां 240 मिलियन से अधिक मुसलमान रहते हैं. दूसरे नंबर पर पाकिस्तान है. जहां सबसे अधिक मुस्लिम रहते हैं. वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू 2025 की रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले देशों में भारत तीसरे नंबर पर आता है.
भारत में मुस्लिमों की आबादी 200 मिलियन
वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू 2025 की रिपोर्ट के अनुसार भारत में मुस्लिमों की संख्या 200 मिलियन है. जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद पाकिस्तान में मुस्लिमों की संख्या 240 मिलियन यानी 240,760,000 है.
बांग्लादेश में मुस्लिमों की आबादी 150 मिलियन
रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश दुनिया का चौथा सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है. जहां 150 मिलियन से अधिक मुसलमान रहते हैं. जबकि नाइजीरिया पांचवें स्थान पर मौजूद हैं, जहां मुस्लिमों की आबादी 97 मिलियन है.
दुनिया के 52 ऐसे देश जहां मुस्लिमों की आबादी 1000 से भी कम
रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के 52 ऐसे देश हैं, जहां मुस्लिमों की आबादी 1000 से भी कम है. नियू एक ऐसा देश है जहां मुस्लिमों की संख्या सबसे कम है.
टॉप 10 मुस्लिम आबादी वाले देश
इंडोनेशिया – 242,700,000
पाकिस्तान – 240,760,000
भारत – 200,000,000
बांग्लादेश – 150,800,000
नाइजीरिया – 97,000,000
मिस्र – 90,000,000
तुर्की – 84,400,000
ईरान – 82,500,000
चीन – 50,000,000
अल्जीरिया – 43,737,096
