Rahul Gandhi Dress: कब-कब अपनी ड्रेस की वजह से चर्चा में आये राहुल गांधी?

‘कांग्रेस के युवराज’ राहुल गांधी इन दिनों अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच वह ठंड में अपनी हाफ टी-शर्ट को लेकर खबरों में छाये हुए हैं. यह पहली बार नहीं है, जब राहुल गांधी अपने कपड़ों की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं-

1 / 1
Rahul Gandhi Dress: कब-कब अपनी ड्रेस की वजह से चर्चा में आये राहुल गांधी?
फुल स्क्रीन में देखें

Rahul Gandhi Dress: कब-कब अपनी ड्रेस की वजह से चर्चा में आये राहुल गांधी?

Rahul Gandhi Dress: कब-कब अपनी ड्रेस की वजह से चर्चा में आये राहुल गांधी?

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं. इन दिनों राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं. लेकिन अभी हम राहुल गांधी की भारत जोड़ाे यात्रा के बारे में नहीं बात नहीं करेंगे. हम बात करेंगे उनकी ड्रेस के बारे में, जिनकी वजह से वह अक्सर चर्चा में आ ही जाते हैं.

‘कांग्रेस के युवराज’ राहुल गांधी इन दिनों अपनी टी-शर्ट की वजह से चर्चा में हैं. पिछले दिनों वह दिल्ली में नजर आये. इस समय जहां दिल्ली सहित उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, वहीं राहुल गांधी केवल टी-शर्ट में दिखे. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हुईं. लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या राहुल गांधी को ठंड नहीं लग रही.

राहुल गांधी को इतनी ठंड में एक हाफ T-Shirt पहने देख, कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जब उनसे पूछा कि क्या उन्हें ठंड नहीं लगती, तो इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि अभी टी-शर्ट ही चल रही है. जब टी-शर्ट काम नहीं आयेगी तब देखेंगे. अपने इस जवाब के साथ राहुल गांधी ने लोगों को यह बता दिया कि उन्हें ठंड नहीं लग रही है और टी-शर्ट से ही उनका काम चल रहा है.

आपको बता दें कि राहुल गांधी भारत जोड़ाे यात्रा पर हैं. 3570 किलोमीटर लंबी इस भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य लोगों को जोड़ना है. राहुल गांधी की यह यात्रा अब तक 9 राज्यों के 46 जिलों से गुजर चुकी है. 108 दिनों में यह यात्रा 3000 किलो मीटर का सफर तय कर चुकी है. अब केवल 570 किमी की यात्रा शेष रह गई है.

बहरहाल, हम राहुल गांधी की ड्रेस की बात कर रहे थे. अभी कुछ महीने पहले ही राहुल गांधी की टी-शर्ट से जुड़ी एक खबर वायरल हुई थी, जिसके बारे में दावा किया गया था कि इसकी कीमत 40 हजार रुपये से भी ज्यादा है. सोशल मीडिया में राहुल गांधी की यह बेशकीमती टी-शर्ट काफी चर्चा में रही थी.

इससे साथ ही राहुल गांधी एक बार फिर अपनी ड्रेस को लेकर चर्चा में तब आये, जब उनकी पहनी हुई जैकेट सोशल मीडिया में वायरल हुई. इसे लेकर किसी यूजर ने दावा किया कि इसकी कीमत 60 हजार रुपये है. यही नहीं, ऐसे कई मौके आये, जब राहुल गांधी अपनी ड्रेस और उसकी कीमत को लेकर चर्चा में रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >