Prithviraj Chauhan On Tharoor: शशि थरूर के साथ क्या होगा? समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण

Prithviraj Chauhan On Tharoor: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण पार्टी नेता और सांसद शशि थरूर के समर्थन में उतर गए हैं. उन्होंने थरूर के नरेंद्र मोदी सरकार के समर्थन में बात करने के आरोप पर कहा, “थरूर विदेश भेजे गए एक सरकारी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे और इसका सदस्य होने के नाते उन्हें सरकार के पक्ष के अनुरूप बात करनी ही थी.”

Prithviraj Chauhan On Tharoor: ऑपरेशन सिंदूर के लिए शशि थरूर ने अमेरिका और चार अन्य देशों का दौरा करने वाले बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था. थरूर की टिप्पणी से जुड़े विवाद के बारे में पूछे जाने पर, कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, ‘‘जब आप सरकारी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनने के लिए सहमत हुए हैं, तो आप केवल भारत सरकार का बचाव करने के विशिष्ट उद्देश्य के साथ जा रहे हैं, भले ही आप किसी भी पार्टी से हों.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह एक प्रतिबद्धता है कि आप विदेश जा रहे हैं और आप केवल उसी मामले की पैरवी करेंगे, जो भी सरकार आपसे करने को कहेगी…वह (थरूर) खुद एक अनुभवी राजनयिक रहे हैं. वह सरकारी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे, इसका उद्देश्य वहां हमारे मतभेद दिखाना नहीं था.’’

क्या होगा शशि थरूर का?

पृथ्वीराज चव्हाण ने यह भी कहा कि ‘‘भविष्य में शशि थरूर के साथ क्या होगा’’ वह इस बारे में नहीं जानते और टिप्पणी नहीं करना चाहते. चव्हाण और थरूर दोनों कांग्रेस से जुड़े उस ‘G23’ समूह का हिस्सा थे, जिसने वर्ष 2020 में पार्टी संगठन में बदलाव के लिए तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा था. अब यह समूह अस्तित्व में नहीं है.

पहलगाम हमले के बाद बदले थरूर के सुर

बीते 22 अप्रैल के पहलगाम हमले और फिर हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर थरूर निरंतर ऐसे बयान दे रहे हैं जो कांग्रेस के आधिकारिक रुख से मेल नहीं खाते. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम में मध्यस्थता के दावों को लेकर विपक्षी दल सरकार पर सवाल उठा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >