West Bengal Clash: क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर दो गुटों में झड़प, जमकर पत्थरबाजी, कई वाहनों पर हमला

West Bengal Clash: पश्चिम बंगाल से हिंसा और झड़प की खबर सामने आ रही है. सिलीगुड़ी के बागराकोट में क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर दो गुटों में भिड़ंत हो गई, जिसमें जमकर पत्थरबाजी हुई. हिंसा को शांत कराने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी.

West Bengal Clash: सिलीगुड़ी के बागराकोट इलाके में एक क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई. दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई. हिंसा को कंट्रोल करने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी. इलाके में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है.

झड़प में कई वाहनों को बनाया गया निशाना

दो गुटों में भिड़ंत के बाद इलाके में हिंसा भड़क गई. दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई. जिसमें कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. वाहनों के शिशे टूट गए. पुलिसकर्मियों पर भी भीड़ की ओर से पत्थरबाजी की गई. हिंसा में अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है. बताया जा रहा है कि हिंसा को दबाने के लिए जब पुलिस की टीम बागराकोट पहुंची तो स्थानीय लोगों ने पुलिस और सुरक्षाकर्मियों पर पथराव किया. फिलहाल सुरक्षाकर्मी स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश कर रहे हैं.

भारत बंद के दौरान नक्सलबाड़ी में झड़प

भारत बंद के दौरान पश्चिम बंगाल के नक्सलबाड़ी में भी झड़प की घटना हुई. ‘भारत बंद’ को लेकर टीएमसी सदस्यों और ट्रेड यूनियन नेताओं के बीच झड़प हुई. दोनों ओर से जमकर हाथापाई हुई. बाद में पुलिस ने मामले को कंट्रोल किया. मालूम हो आज कई यूनियनों की ओर से भारत बंद का आह्वान किया गया है. देश के कई राज्यों में बंद के दौरान थोड़ी बहुत झड़प की खबरें हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >