West Asia तनाव के बीच DGCA का अलर्ट: इन 9 एयरस्पेस से दूर रहें एयरलाइंस

DGCA ने एयरलाइंस से कहा है कि वे 9 एयरस्पेस से बचें. हालांकि कुछ शर्तों के साथ ओमान और सऊदी अरब के ऊपर से उड़ान भरने की इजाजत दी गई है. जानें एडवाइजरी में क्या कहा गया है.

डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने वेस्ट एशिया में चल रहे तनाव के बीच नया एडवाइजरी जारी किया है. इसमें एयरलाइंस से 11 एयरस्पेस से बचने और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मजबूत बैकअप प्लान तैयार रखने को कहा गया है, ताकि किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में परेशानी न हो.

DGCA ने एयरलाइंस से कहा है कि वे बहरीन, ईरान, इराक, इजराइल, जॉर्डन, कुवैत, लेबनान, कतर और UAE के एयरस्पेस से दूर रहें. वहीं कुछ शर्तों के साथ दो देशों (ओमान और सऊदी अरब) के ऊपर से उड़ान भरने की परमिशन दी गई है.

फ्लाइट ऑपरेशन के लिए गंभीर जोखिम

DGCA के मुताबिक अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हालिया सैन्य हमलों के बाद हालात काफी खतरनाक हो गए हैं. ईरान की तरफ से जवाबी कार्रवाई की चेतावनी ने खतरा और बढ़ा दिया है. इस वजह से फ्लाइट ऑपरेशन के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है.

सऊदी अरब और ओमान में कितनी ऊंचाई पर उड़ने के निर्देश?

एयरलाइंस को कहा गया है कि सऊदी अरब और ओमान के कुछ तय हिस्सों में 32,000 फीट (FL 320) से नीचे उड़ान न भरें. यानी उन खास रूट्स पर प्लेन को ऊंचाई बनाए रखनी होगी, ताकि सुरक्षा को लेकर कोई खतरा न हो.

यह भी पढ़ें : ईरान ने मचाई तबाही: कतर की 17% LNG क्षमता खत्म, उबरने में लगेंगे 5 साल, भारत पर गंभीर खतरा

एडवाइजरी 28 मार्च तक लागू

एविएशन रेगुलेटर ने एयरलाइंस से ये भी कहा है कि वे पूरी तरह से सेफ्टी रिस्क का असेसमेंट करें. मजबूत बैकअप प्लान तैयार रखें. ऐसा इसलिए ताकि अगर रूट बदलना पड़े या उड़ान डायवर्ट करनी पड़े तो कोई दिक्कत न आए. DGCA ने कहा है कि ये एडवाइजरी तुरंत लागू हो गई है. 28 मार्च तक लागू रहेगी. हालांकि हालात के हिसाब से इसे बीच में बदला या हटाया भी जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >