Weather Warning: चक्रवाती तूफान अम्फान के बाद अब कई राज्यों में बढ़ेगी गर्मी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

देश जहां एक ओर कोरोना महामारी से जूझ रहा है, वहीं कुछ दिनों से बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अम्फान ने भी भारी तबाही मचाई. ओडिशा और पश्चिम बंगाल ने अम्फान में भारी नुकसान झेला है. अब खबर आ रही है कि देश के कई हिस्सों में गर्मी बढ़ने के आसार हैं. भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश,तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में सोमवार से गर्मी बढ़ेगी. आने वाले दिनों में दिल्ली का तापमान चालीस डिग्री से पार होने वाला है.

देश जहां एक ओर कोरोना महामारी से जूझ रहा है, वहीं कुछ दिनों से बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अम्फान ने भी भारी तबाही मचाई. ओडिशा और पश्चिम बंगाल ने अम्फान में भारी नुकसान झेला है. अब खबर आ रही है कि देश के कई हिस्सों में गर्मी बढ़ने के आसार हैं. भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश,तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में सोमवार से गर्मी बढ़ेगी. आने वाले दिनों में दिल्ली का तापमान चालीस डिग्री से पार होने वाला है. अपने पांच दिनों के जारी अलर्ट में आईएमडी ने बताया कि आने वाले सप्ताह में पारा चढ़ेगा. बताया जा रहा है कि अम्फान की वजह से हवा का रूख बदल गया है, अब राजस्थान की ओर से राजधानी दिल्ली में हवा का प्रवाह हो रहा है, जिसके कारण अब दिल्ली का तापमान बढ़ने वाला है. इसके अलावा ये भी बताया गया है कि असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में आज भारी वर्षा होने की संभावना है.

इन राज्यों में हीट वेब की संभावना

स्काईमेटवेदर ने बताया है कि असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड,, मणिपुर, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, जम्मू कश्मीर, मुज़फ्फराबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान और हिमाचल प्रदेश में बारिश और पंजाब , राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश हिस्सों पर हीट वेब की संभावना है.

गर्मी का टूटेगा पिछले पांच सालों का रिकार्ड

यूएस नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया है कि साल 2020 में गर्मी कीफी बढ़ेगी. अमेरिकी एजेंसी ने यह अनुमानित किया था कि 2020 बीते पांच सालों के गर्मी के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा.

मानसून में इस बार देर से पहुंचेगा

इस बार केरल में मानसून के पहुंचने में देर होगी. मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून के केरल तट तक पहुंचने में 5 जून तक का समय लग सकता है, वैसे हर मानसून का आगमन 1 जून तक हो जाता था. मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि इस साल मानसून सामान्य रहेगा और देश की राजधानी नई दिल्ली तक ये जून के अंतिम सप्ताह में पहुंच सकता है. चेन्नई में मानसून के पहुंचने में 1 से 4 जून तक का समय लग सकता है. इसके अलावा मुंबई और कोलकाता में मानसून 10-11 जून तक पहुंचेगा. देश के अन्य भाग जैसे महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में सप्ताह भर की देरी हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >