पहाड़ों पर बर्फबारी: सैलानियों के खिले चेहरे, बर्फ में की जमकर मस्ती, देखें तस्वीर

पहाड़ों पर बर्फबारी: जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश समेत पहाड़ों में हो रही बर्फबारी ने पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ा दी है. वहीं सैलानियों के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं साबित हो रही है. काफी संख्या में सैलानी हिमाचल और जम्मू कश्मीर पहुंच रहे हैं.

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश समेत पहाड़ों में हो रही बर्फबारी ने पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ा दी है. वहीं सैलानियों के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं साबित हो रही है. काफी संख्या में सैलानी हिमाचल और जम्मू कश्मीर में मौसम का मजा लेने पहुंच रहे हैं.  

हिमाचल प्रदेश में भी साल के अंतिम महीने में जमकर बर्फबारी हो रही है. सैलानी बर्फबारी का आनंद लेने के लिए यहां पहुंच रहे हैं. कई लोग तो क्रिसमस की छुट्टी मनाने के साथ-साथ हिमपात का आनंद लेने के लिए मनाली जैसे हिल स्टेशन पहुंच रहे हैं.

मनाली के पास बर्फबारी के बाद पर्यटक अटल सुरंग के उत्तरी पोर्टल के पास एक ऑल-टेरेन वाहन की सवारी करते नजर आ रहे हैं.

हिल स्टेशन पर सैलानी बर्फबारी का जमकर आनंद भी ले रहे हैं. मनाली के पास बर्फबारी के बाद अटल सुरंग के उत्तरी पोर्टल पर पर्यटक बर्फ खेलते नजर आये.

हिमाचल के साथ-साथ जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में भी जमकर बर्फबारी हुई है. जम्मू और कश्मीर के तंगमार्ग में ताजा बर्फबारी के बाद पूरा गांव बर्फ से ढक गया. प्रकृति के इस सुंदर नजारे को देखने कई लोग आ रहे हैं.

जम्मू और कश्मीर में ताजा बर्फबारी के बाद पर्यटकों ने खूब सेल्फी ली.

जम्मू और कश्मीर में ताजा बर्फबारी के बाद पर्यटक स्थल टंगमर्ग भी लोगों को खूब भा रहा है.

जम्मू और कश्मीर के तंगमार्ग में ताजा बर्फबारी के बाद बर्फ से ढकी सड़क पर पर्यटकों ने खूब चहलकदमी की.

जम्मू कश्मीर के पहलगाम के चंदनवारी में पर्यटकों ने बर्फबारी का खूब आनंद लिया.

Also Read: Year Ender 2023: साल खत्म होने से पहले आयी देश की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट, जानें टॉप-5 में हैं किनके नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >