Weather Forecast Today: इन राज्यों में होगी भारी बारिश, जानें कैसा रहेगा वीकेंड का मौसम आपके इलाके में

Weather Forecast today; मॉनसून ट्रफ जैसलमेर, कोटा, रायसेन, जमशेदपुर, दीघा और फिर पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की पूर्वोत्तर खाड़ी से गुजर रही है. दक्षिण आंतरिक ओडिशा और आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती परिसंचरण अब दक्षिण मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है. जानें मौसम का हाल

स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी कोंकण और गोवा और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, पूर्वी गुजरात और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

स्काइमेट वेदर के अनुसार सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. तमिलनाडु के आंतरिक और आंतरिक भागों में हल्की बारिश संभव है. रायलसीमा और दिल्ली और एनसीआर में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश संभव है.

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक शनिवार को पूरे प्रदेश में एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय चमक होने की संभावना है और पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 9 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों और पूर्वी उत्तर प्रदेश में लगभग सभी स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. इसके बाद 10 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगह और पूर्वांचल में लगभग सभी जगह पर बारिश और गरज चमक के बौछारें पड़ने की संभावना है.

ओडिशा में राजधानी भुवनेश्वर समेत कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया. आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार, शनिवार को क्योंझर, मयूरभंज, देवगढ़, अंगुल, कटक, ढेंकनाल जिलों में एक या दो स्थानों पर ‘येलो’ अलर्ट भी जारी किया गया है.

दिल्ली में शुक्रवार सुबह तेज धूप रही और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से एक डिग्री अधिक है. दिल्ली में शनिवार और रविवार को बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश होने की संभावना है. इन दो दिन में शहर में जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन होना है.

शुक्रवार को कई हिस्सों में भारी बारिश हुई. गुजरात में लगभग एक महीने से बारिश नहीं हुई थी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले चार दिनों में गुजरात के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >