Weather Report: असम में बाढ़, झारखंड, दिल्ली, राजस्थान सहित इन राज्यों में अगले कुछ दिन बारिश की संभावना

Weather Report: दिल्ली, राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है. वहीं असम में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है.

Weather Report: असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 11 जानवर बाढ़ के पानी में डूब गए जबकि 65 अन्य जानवरों को सुरक्षित बचा लिया गया. बाढ़ के पानी में डूबने वाले जानवरों में अधिकतर हॉग डियर हैं. हॉग डियर, हिरण की एक दुर्लभ प्रजाति हैं.

झारखंड में अगले तीन से चार दिन बारिश की संभावना

झारखंड में अगले तीन से चार दिन पूरे राज्य में बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है. राज्य के सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने का अनुमान लगाया गया है.

बारिश होने से दिल्लीवासियों को मिली उमस से राहत

दिल्ली में बुधवार दोपहर बारिश होने से लोगों को उमस से राहत मिली, लेकिन कुछ स्थानों पर जलभराव हो गया है एवं यातायात अवरुद्ध हो गयी. दिल्ली कुछ दिनों से अत्यधिक उमस की चपेट में थी. आईएमडी ने फिलहाल दिल्ली में भारी वर्षा होने की चेतावनी नहीं है. विभाग ने सामान्यतः आसमान में बादल छाए रहने तथा गरज के साथ बौछारें एवं हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है.

राजस्थान में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना

राजस्थान के पूर्वी हिस्सों के कुछ भागों में अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है. जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार, आगामी दो-तीन दिन में जयपुर, भरतपुर, कोटा व उदयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है. इस दौरान जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग में एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

Also Read: Hathras Stampede: किसी की दम घुटने से हुई मौत, तो किसी की सीने में चोट से गई जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >