Weather Today: बिहार, झारखंड सहित इन राज्यों में होगी बारिश, केरल के लिए IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Weather Today: मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान 36 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

Weather Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को केरल में अगले पांच दिनों के दौरान भारी बारिश होने और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया एवं चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया. राज्य के कई हिस्सों में आज अलग-अलग स्थानों पर रूक-रूक कर वर्षा होती रही तथा मनीमाला एवं पंबा समेत कई नदियों में जलस्तर बढ़ गया. आईएमडी के मुताबिक पत्तनमथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की और एर्नाकुलम जिलों में आज ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया जहां भारी वर्षा होने का अनुमान है. उसने कहा कि कोट्टायम, इडुक्की, कोझिकोड, पत्तनमथिट्टा एवं एर्नाकुलम जिलों को क्रमश: रविवार एवं सोमवार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ की श्रेणी में रखा गया है. जब 11 सेंटीमीटर से 20 सेंटीमीटर तक वर्षा होने का अनुमान होता है तब ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया जाता है.

झारखंड में वर्षा और वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को झारखंड में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश होगी. वज्रपात होने की भी संभावना है. 20 और 21 अगस्त को राज्य के पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. 18 अगस्त को झारखंड के दक्षिणी और उससे सटे मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग ने दक्षिणी एवं उससे सटे इलाकों में के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है.

Also Read: झारखंड की ओर बढ़ रहा बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात, रांची में मानसून ट्रफ, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

बिहार में कैसा रहेगा मौसम

बिहार में रविवार को हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. राजधानी पटना समेत बिहार के अधिकतर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग ने मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है. बिहार के तीन जिलों गया, नवादा और जमुई में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >