Live Updates

Weather Forecast: झारखंड-बिहार में फिर लौटा ठंड, जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Updates Today: झारखंड में सुबह-शाम ठंड लग रही है. हालांकि पिछले 24 घंटे की बात करें तो यहां मौसम शुष्क नजर आया. आईएमडी ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम भारत में फरवरी में ‘‘सामान्य बारिश’’ होने की संभावना है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और उत्तरी बर्फीली हवाओं के कारण राजस्थान में लोगों को ठंड परेशान करेगी. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत राज्यभर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. जानें बिहार-दिल्ली सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

12:16 PM. 3 Feb 23 6:46 AM. 3 Feb

बिहार का मौसम

मौसम विभाग (Bihar Mausam Vibhag) का पूर्वानुमान है कि बिहार में अगले तीन से चार दिन न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. यानी इन दिनों में ठंड बढ़ने के आसार हैं. इस दौरान कई जिलों में कोहरे का भी असर दिखेगा.

2:32 AM. 3 Feb 23 9:02 PM. 2 Feb

पहाड़ों में बर्फबारी के साथ बारिश

फरवरी महीने की शुरूआत से ही ठंड में कमी होने के संकेत मिलने लगे हैं. खिली धूप के कारण दिल्ली और यूपी में कड़कड़ाती सर्दी से राहत मिली तो वहीं तापमान में भी इजाफा हुआ है. लेकिन पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश जारी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि हिमाचल प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय इलाकों में कल यानी शुक्रवार को बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है. वहीं, बीते दिन से हुई बर्फबारी के कारण अभी भी कई सड़कों पर यातायात नहीं हो रहा है.

2:32 AM. 3 Feb 23 9:02 PM. 2 Feb

यूपी में ठंड से राहत

यूपी में ठंड से थोड़ी राहत मिली है. राजधानी लखनऊ में फरवरी का महीना शुरू होते ही ठंड में कमी आई है. गुरुवार की सुबह हल्की हवा चल रही थी. दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होता गया और ठंड में भी कमी आयी. राजधानी लखनऊ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा.

2:32 AM. 3 Feb 23 9:02 PM. 2 Feb

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में शुष्क रहा मौसम

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बीते चौबीस घंटे में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान न्यूनतम तापमान चूरू में 3.0 डिग्री तथा चित्तौड़गढ़ में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले एक दो दिनों में भी मौसम शुष्क बना रहेगा.

7:37 PM. 2 Feb 23 2:07 PM. 2 Feb

दिल्ली में सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 83 प्रतिशत

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 83 प्रतिशत दर्ज की गयी. मौसम विज्ञानियों ने दिन में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जतायी है.

7:37 PM. 2 Feb 23 2:07 PM. 2 Feb

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो साल के इस समय के लिए सामान्य है. भारत मौसम विभाग की ओर से यह जानकारी दी गयी है.

7:37 PM. 2 Feb 23 2:07 PM. 2 Feb

तीन चार दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में बुधवार को अजमेर, उदयपुर बाड़मेर, जोधपुर समेत कई शहरों में रात का तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गयी. उन्होंने बताया कि आगामी तीन चार दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है और उत्तरी हवाओं के प्रभाव से गलन के चलते रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है.

7:37 PM. 2 Feb 23 2:07 PM. 2 Feb

राजस्थान में लोगों को गलन का अहसास

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और उत्तरी बर्फीली हवाओं के कारण राजस्थान में लोगों को गलन का अहसास हो रहा है. वहीं, मौसम विभाग ने आगामी चार दिन तक मौसम के साफ रहने और रात के तापमान में कमी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है.

7:37 PM. 2 Feb 23 2:07 PM. 2 Feb

लखनऊ में आज का मौसम

राजधानी लखनऊ में फरवरी का महीना शुरू होते ही ठंड से राहत मिलने लगी है. आज सुबह की शुरुआत हल्की हवा और साफ मौसम के साथ हुई है. मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है.

7:37 PM. 2 Feb 23 2:07 PM. 2 Feb

पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट

पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में बुधवार को भी कड़ाके की ठंड पड़ी और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में कोहरा भी छाया रहा. वहीं, पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी एवं केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

7:37 PM. 2 Feb 23 2:07 PM. 2 Feb

माइलादुत्रयी जिले में भारी बारिश

तमिलनाडु के माइलादुत्रयी जिले में भारी बारिश की वजह से स्कूल और कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया है.

7:37 PM. 2 Feb 23 2:07 PM. 2 Feb

शीतलहर चलने की संभावना बे���द कम

मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गयी है कि उत्तर-पश्चिम भारत में इस साल फरवरी की बारिश का औसत सामान्य रहने की संभावना है. फरवरी में शीतलहर चलने की संभावना भी बेहद कम है. पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों, पूर्व-मध्य भारत और उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है.

7:37 PM. 2 Feb 23 2:07 PM. 2 Feb

झारखंड का मौसम

झारखंड की राजधानी रांची और कोल्हान के इलाकों में 2 फरवरी से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. इन इलाकों में भी दो से चार डिग्री तक तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि एक जो सिस्टम है बंगाल की खाड़ी में, अभी उसकी जो स्थिति है वो डिप्रेशन के फेज में है. ये डिप्रेशन बुधवार को श्रीलंका के तट पर पहुंच सकता है. इस वजह से अधिकांश झारखंड में बादल देखने को मिले. बुधवार दोपहर तक मध्य और दक्षिणी झारखंड में बादल देखने को मिलेंगे.

Jharkhand Weather: फिर बदलेगा झारखंड का मौसम, पश्चिमी विक्षोभ और डिप्रेशन है वजह, जानें आज का वेदर कैसा रहेगा

1:12 PM. 2 Feb 23 7:42 AM. 2 Feb

उत्तर-पश्चिम भारत में फरवरी में होगी ‘‘सामान्य बारिश’’

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जानकारी दी है कि उत्तर-पश्चिम भारत में फरवरी में ‘‘सामान्य बारिश’’ होने की संभावना है, जबकि क्षेत्र में शीतलहर चलने की संभावना कम है. आईएमडी ने कहा कि पूर्वोत्तर और इससे सटे पूर्वी हिस्से को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से लेकर सामान्य से नीचे रहने की संभावना है. आईएमडी के महानिदेशक एम. माहपात्रा ने कहा कि फरवरी के दौरान प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है.

1:12 PM. 2 Feb 23 7:42 AM. 2 Feb

यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत राज्यभर में मौसम का मिजाज अब बदलने लगा है. फरवरी महीने के शुरुआत के साथ ही कड़ाके की ठंड से भी छुटकारा मिलने लगा है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में राज्य के अलग-अलग इलाकों में बारिश के बाद ठंडी हवाओं की चेतावनी जारी की है.

भाषा इनपुट के साथ

मुख्य बातें

Weather Forecast Updates Today: झारखंड में सुबह-शाम ठंड लग रही है. हालांकि पिछले 24 घंटे की बात करें तो यहां मौसम शुष्क नजर आया. आईएमडी ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम भारत में फरवरी में ‘‘सामान्य बारिश’’ होने की संभावना है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और उत्तरी बर्फीली हवाओं के कारण राजस्थान में लोगों को ठंड परेशान करेगी. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत राज्यभर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. जानें बिहार-दिल्ली सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >