Weather Forecast : यहां हो सकती है हल्की बारिश, जानें कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecast: एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के पास पहुंच सकता है, जिसके कारण मौसम में बदलाव नजर आ सकता है. वहीं स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है. जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात हो सकती है. जानें आज के मौसम का ताजा हाल.

Live Updates
3:50 AM. 20 Feb 23 10:20 PM. 19 Feb

सोमवार को दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान रविवार को 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य है. मौसम विभाग ने सोमवार की सुबह हल्का कोहरा छाये रहने का अनुमान जताया है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 और 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

3:50 AM. 20 Feb 23 10:20 PM. 19 Feb

दिल्ली में फरवरी का दो साल का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से सात डिग्री सेल्सियस अधिक है और दो साल में फरवरी का सर्वाधिक तापमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से यह जानकारी दी गयी.

3:50 AM. 20 Feb 23 10:20 PM. 19 Feb

हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ी इलाकों में अगले दो दिन हल्की बारिश देखने को मिल सकती है जिससे तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है.

3:50 AM. 20 Feb 23 10:20 PM. 19 Feb

फरवरी में असामान्य तापमान

डॉ नरेश ( IMD वैज्ञानिक, दिल्ली) ने कहा कि इस बार फरवरी में असामान्य तापमान देखा गया है. शिमला में फरवरी में उच्चतम और न्यूनतम तापमान अभी तक का सर्वाधिक रहा. पश्चिमी विक्षोभ का ज्यादा असर जम्मू-कश्मीर में रहा. हिमाचल, उत्तराखंड में आसमान साफ रहा, जब आसमान साफ रहता है तो इसकी संभावना रहती है.

3:50 AM. 20 Feb 23 10:20 PM. 19 Feb

फरवरी में असामान्य तापमान

इस बार फरवरी में असामान्य तापमान देखने को मिला है. आईएमडी वैज्ञानिक डॉ. नरेश ने कहा कि शिमला का अधिकतम और न्यूनतम तापमान फरवरी में अब तक का सबसे अधिक रिकॉर्ड किया गया. पश्चिमी विक्षोभ का जम्मू-कश्मीर में अधिक प्रभाव रहा. हिमाचल, उत्तराखंड में आसमान साफ ​​रहा.

7:59 PM. 19 Feb 23 2:29 PM. 19 Feb

हीटवेव अलर्ट जारी

आईएमडी वैज्ञानिक डॉ नरेश ने कहा है कि जम्मू क्षेत्र में आज से तापमान में गिरावट की संभावना है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कल से तापमान में गिरावट के आसार हैं. कोंकण और कच्छ के लिए 2 दिनों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है.

मुख्य बातें

Weather Forecast: एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के पास पहुंच सकता है, जिसके कारण मौसम में बदलाव नजर आ सकता है. वहीं स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है. जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात हो सकती है. जानें आज के मौसम का ताजा हाल.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >