Weather News : बिहार-यूपी सहित यहां होगी भारी बारिश, बंगाल में बाढ़ से 23 की मौत, असम में भूकंप

Weather News : भारी बारिश की मार झेल रहे मध्‍य प्रदेश को पांच दिनों ��क कोई बड़ी राहत नहीं मिलने वाली है. वहीं बिहार, झारखंड, यूपी, पंजाब, हरियाणा (Jharkhand,UP,Bihar weather) में भारी बारिश की संभावना है. दिल्ली में भी हल्की बारिश (Delhi Rain) के आसार हैं.

Live Updates
7:44 PM. 6 Aug 21 2:14 PM. 6 Aug

दिल्ली में सुबह उमस रही, हल्की बारिश की संभावना

दिल्लीवासियों की शुक्रवार सुबह की शुरुआत उमस भरे मौसम के साथ हुई और न्यूनतम तापमान साल के इस मौसम के लिए सामान्य 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञानियों ने कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ छीटें पड़ने के साथ ही बादल छाए रहने का अनुमान जताया है.

7:44 PM. 6 Aug 21 2:14 PM. 6 Aug

असम में भूकंप

असम के मोरीगांव में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इसकी जानकारी दी है.

7:44 PM. 6 Aug 21 2:14 PM. 6 Aug

बंगाल में बाढ़ की स्थिति गंभीर; तीन लाख लोग प्रभावित

पश्चिम बंगाल में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है, हालांकि बारिश में कमी नजर आई. बाढ़ से होने वाली मौतों की संख्या 23 बनी हुई है क्योंकि सात प्रभावित जिलों में से कहीं से भी किसी अन्य मौत की सूचना नहीं मिली है.

7:44 PM. 6 Aug 21 2:14 PM. 6 Aug

गंगा और यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाको में पानी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाको में पानी भर गया.

7:44 PM. 6 Aug 21 2:14 PM. 6 Aug

मध्य बिहार होकर ट्रफ लाइन गुजर रही है

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य बिहार होकर ट्रफ लाइन गुजर रही है. सूबे में मानसून एकबार फिर अच्छे से सक्रिय हो चुका है. कई जगहों पर ठनका गिरने की भी संभावना व्यक्त की गई है.

7:44 PM. 6 Aug 21 2:14 PM. 6 Aug

बिहार में अलर्ट

बिहार में मानसून सक्रिय होने के कारण बारिश लगातार हो रही है. अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई भागों में गर्जन के साथ बारिश की आशंका व्यक्त की गई है. उत्तर बिहार के कई जगहों पर आकाशीय बिजली चमकने के साथ भारी बारिश के भी आसार हैं. मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया है.

मुख्य बातें

Weather News : भारी बारिश की मार झेल रहे मध्‍य प्रदेश को पांच दिनों तक कोई बड़ी राहत नहीं मिलने वाली है. वहीं बिहार, झारखंड, यूपी, पंजाब, हरियाणा (Jharkhand,UP,Bihar weather) में भारी बारिश की संभावना है. दिल्ली में भी हल्की बारिश (Delhi Rain) के आसार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >