Weather Forecast: होली के दिन बरसात, बारिश के साथ चलेंगी तेज हवा, जानिए अपने शहर का मौसम

Weather Update Today : राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात में 7-8 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है. झारखंड में भी आज से मौसम बदलने के आसार हैं और होली के दिन बारिश हो सकती है. इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गर्मियों के मौसम से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा के लिए सोमवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. जानें आज देश में कैसा रहेगा मौसम

Live Updates
11:03 AM. 8 Mar 23 11:03 AM. 8 Mar

दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान

दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री रहने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से यह जानकारी दी गयी है.

11:03 AM. 8 Mar 23 11:03 AM. 8 Mar

10 मार्च को भी कई इलाकों में हो सकती है बारिश

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 10 मार्च को भी झारखंड के पूर्वी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात के साथ तेज हवा चलेगी. 8 से 10 मार्च तक के लिए मौसम केंद्र रांची ने येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं पिछले 24 घंटे की बात करें तो , तो राज्य में सबसे ज्यादा उच्चतम तापमान 36.1 डिग्री सेंटीग्रेड जमशेदपुर में दर्ज किया गया है

11:03 AM. 8 Mar 23 11:03 AM. 8 Mar

कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना

मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आठ मार्च को प्रेरित परिसंचरण तंत्र का असर पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में बना रहेगा. इस दौरान जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा संभाग के जिलों में मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं नौ मार्च से राज्य में अगले तीन-चार दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा.

11:03 AM. 8 Mar 23 11:03 AM. 8 Mar

झारखंड के इन इलाकों में होगी आज बारिश

झारखंड के चतरा, गढ़वा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, रांची, जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से माध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है.

10:51 PM. 7 Mar 23 10:51 PM. 7 Mar

मुंबई में बारिश के साथ तेज हवा

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी होली का मजा फीका होने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी के मुताबिक अगले 3 से 4 घंटों के दौरान मुंबई के अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और हल्की बारिश के साथ गरज के साथ बारिश हो सकती है. इसके अलावा यहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलने की संभावना है.

10:51 PM. 7 Mar 23 10:51 PM. 7 Mar

झारखंड में होली में पड़ सकती है खलल

झारखंड में होली के दिन खलल पड़ सकता है. झारखंड में होली के मौके पर बारिश हो सकती है. कई स्थानों पर बादल छाए रहेंगे. कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकती है. रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने के मुताबिक, 8 मार्चको पूरे झारखंड बारिश होने की संभावना है.

10:51 PM. 7 Mar 23 10:51 PM. 7 Mar

राजस्थान में बारिश के साथ गिरे ओले

राजस्थान में होली से पहले मौसम के तेवर तल्ख हो गये हैं. सोमवार को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे. बेमौसम बरसात और ओले गिरने से फसलों को काफी नुक्सान पहुंचा है. जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक आने वाले एक-दो दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा.

12:24 PM. 7 Mar 23 12:24 PM. 7 Mar

एक्यूआई 167 दर्ज किया गया

दिल्ली में मंगलवार सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 167 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है. मालूम हो कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

12:24 PM. 7 Mar 23 12:24 PM. 7 Mar

मुंबई, पुणे और अहमदनगर में आंधी, मध्यम बारिश की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे और अहमदनगर जिलों के लिए मंगलवार को आंधी और मध्यम स्तर की बारिश की चेतावनी जारी की.

12:24 PM. 7 Mar 23 12:24 PM. 7 Mar

मुंबई में बारिश की संभवना

आईएमडी मुंबई ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 3-4 घंटों के दौरान मुंबई, पुणे, अहमदनगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

12:24 PM. 7 Mar 23 12:24 PM. 7 Mar

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में शहर के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार जताए हैं. आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में सुबह सापेक्ष आर्द्रता 84 फीसदी दर्ज की गयी.

12:24 PM. 7 Mar 23 12:24 PM. 7 Mar

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अभी भी मौसम के मिजाज में बदलाव जारी है. मंगलवार को सुबह की शुरुआत शुष्क मौसम के साथ हुई. इस वजह से गर्मी का एहसास बना रहा. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

8:18 AM. 7 Mar 23 8:18 AM. 7 Mar

होली के दिन झारखंड में बारिश के आसार

मौसम का मिजाज होली में खलल डाल सकता है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि होली के दिन पूरे झारखंड में गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. मंगलवार से ही मौसम का मिजाज बदल सकता है. आठ मार्च को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इस दिन ओला भी पड़ सकता है.

8:18 AM. 7 Mar 23 8:18 AM. 7 Mar

एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है

मौसम विभाग ने बताया कि सात मार्च को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा व उदयपुर संभाग के जिलों में मध्यम से तेज आंधी-तूफान के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है और इस दौरान एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है. आठ मार्च को इसका असर पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में बना रहेगा और नौ मार्च से राज्य में मौसम शुष्क होने की संभावना है.

7:03 AM. 7 Mar 23 7:03 AM. 7 Mar

राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश

राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गयी. वहीं कोटा संभाग में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हुई. मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी. जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बाया कि कोटा, उदयपुर संभाग के जिलों में तीव्र मेघगर्जन के अलावा अचानक 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि एक नये पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 7-8 मार्च को एक बार पुनः आंधी बारिश के आने की संभावना है.

7:03 AM. 7 Mar 23 7:03 AM. 7 Mar

मप्र में बारिश

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को बारिश और तेज हवाओं के कारण पेड़ उखड़ गये और कुछ इलाकों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गयी. भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एच.एस. पांडे ने बताया कि कुछ इलाकों में विशेष तौर पर प्रदेश के पश्चिमी भाग में ओलावृष्टि, 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने के साथ ही बारिश हुई.

मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों का मौसम

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में भी मंगलवार को ऐसा मौसम रहने की संभावना है. अचानक हुई बारिश से अन्य इलाकों में भी मौसम सुहावना बना रहा. उन्होंने कहा कि ऐसा मौसम शुक्रवार तक बना रहेगा. इस बीच, मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए बिजली चमकने और ओलावृष्टि समेत गरज के साथ छीटें पड़ने के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है.

6:57 AM. 7 Mar 23 6:57 AM. 7 Mar

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का मौसम

आईएमडी के अनुसार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात में 7-8 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. आठ मार्च तक पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है.

8:18 AM. 7 Mar 23 8:18 AM. 7 Mar

यहां हो सकती है बारिश

होली के दिन देश के कुछ राज्यों में बारिश की संभावना है. इन राज्यों में झारखंड भी शामिल है. मौसम विभाग ने होली से पहले राजस्थान और पश्चिमी तथा मध्य भारत के बड़े हिस्से में गरज के साथ बौछारें पड़ने और ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की है. आपको बता दें कि देश भर में सात और आठ मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उष्णकटिबंधीय मौसम प्रणालियों के कारण बुधवार तक गरज के साथ बौछारें पड़ने और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान जताया है.

भाषा इनपुट के साथ

मुख्य बातें

Weather Update Today : राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात में 7-8 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है. झारखंड में भी आज से मौसम बदलने के आसार हैं और होली के दिन बारिश हो सकती है. इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गर्मियों के मौसम से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा के लिए सोमवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. जानें आज देश में कैसा रहेगा मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >