Weather Forecast: दिल्ली में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज, जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Copied link
Weather Update Today LIVE : भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले तीन दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री अधिक दर्ज की जा सकती है. फरवरी महीने में जैसी गर्मी पड़ रही है वह आम तौर पर मार्च महीने के पहले हफ्ते में दर्ज की जाती है. इस साल देश में तेज गर्मी के साथ लू लगने की घटनाओं के बढ़ने के भी आसार लग रहे हैं. चलिए जानते हैं आज देश में कैसे रहेगा मौसम.
4:40 AM. 27 Feb 234:40 AM. 27 Feb
दिल्ली में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज
दिल्ली में रविवार को मौसम गर्म रहा और अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक है. आईएमडी ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बताया गया कि सापेक्ष आर्द्रता 94 प्रतिशत से 40 प्रतिशत के बीच रही. आईएमडी ने सोमवार को मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है.
4:40 AM. 27 Feb 234:40 AM. 27 Feb
सिक्किम और मेघालय में हुई बारिश, ओडिशा में छाया रहा कोहरा
मध्य प्रदेश में फरवरी का अलग ही रूप देखने को मिल रहा है. दिन का पारा 37 तो रात का पारा 20 के पार पहुंच गया है. मध्य प्रदेश में सबसे गर्म दिन राजगढ़ का रहा, तो सबसे गर्म रात सागर की रही. संभावना जताई जा रही है कि प्रदेश में इस बार गर्मी रिकॉर्ड तोड़ेगी. तापमान लगातार बढ़ने के पीछे हवाओं का रुख दक्षिण-पूर्वी होना माना जा रहा है.
4:21 PM. 26 Feb 234:21 PM. 26 Feb
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज
राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. विभाग ने कहा कि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. दिन में आसमान साफ रहने के आसार हैं.
4:21 PM. 26 Feb 234:21 PM. 26 Feb
इन जगहों पर बारिश और हिमपात की संभावना
स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के दौरान बीच पश्चिमी हिमालय, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और हिमपात हो सकता है. वहीं 28 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और असम के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है. दक्षिण तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है.
4:21 PM. 26 Feb 234:21 PM. 26 Feb
सिक्किम, मेघालय में हल्की बारिश
स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान सिक्किम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश दर्ज की गयी. वहीं ओडिसा में घना कोहरा छाया रहा.
12:54 PM. 26 Feb 2312:54 PM. 26 Feb
इन स्थानों पर तापमान सामान्य से अधिक
स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार पंजाब के अधिकांश स्थानों पर, पश्चिमी हिमालय के कई स्थानों पर और राजस्थान के कई स्थानों पर और मध्य प्रदेश और दिल्ली के एक या दो स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री या अधिक रहा.
मुख्य बातें
Weather Update Today LIVE : भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले तीन दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री अधिक दर्ज की जा सकती है. फरवरी महीने में जैसी गर्मी पड़ रही है वह आम तौर पर मार्च महीने के पहले हफ्ते में दर्ज की जाती है. इस साल देश में तेज गर्मी के साथ लू लगने की घटनाओं के बढ़ने के भी आसार लग रहे हैं. चलिए जानते हैं आज देश में कैसे रहेगा मौसम.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.