Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिल्ली-मुंबई में भीषण गर्मी, यहां हो सकती है बारिश

Weather Update Today Updates : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से पांच डिग्री अधिक है और यह इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा. स्काइमेट व���दर के अनुसार एक ट्रफ पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा होते हुए दक्षिण मध्य महाराष्ट्र तक जा रही है. एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 13 मार्च को पश्चिमी हिमालय तक पहुंचेगा. जानें आज कैसा रहने वाला है मौसम

3:37 AM. 14 Mar 23 3:37 AM. 14 Mar

दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में सोमवार का दिन गर्म रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. आईएमडी ने कहा कि शहर में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी ने बताया कि शहर में आर्द्रता का स्तर 34 फीसदी से 88 फीसदी के बीच रहा.(भाषा)

3:37 AM. 14 Mar 23 3:37 AM. 14 Mar

मलावी मोजाम्बिक में चक्रवात फ्रेडी का कहर

चक्रवात फ्रेडी के कारण मलावी और मोजाम्बिक में कम से कम 56 लोगों की मौत हो गई है. दोनों देशों के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी. इस चक्रवात ने शनिवार रात को दूसरी बार महाद्वीप में दस्तक दी. स्थानीय पुलिस ने बताया कि मलावी में 51 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य लापता या घायल हैं. मोजाम्बिक में अधिकारियों ने बताया कि देश में शनिवार से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है. (भाषा)

3:37 AM. 14 Mar 23 3:37 AM. 14 Mar

दिल्ली में मार्च का सबसे गर्म दिन दर्ज

रविवार को दिल्ली में इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया. दिल्ली में 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल मार्च का अब तक का सबसे गर्म दिन था. आईएमडी के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 16 मार्च, 17 और 18 मार्च की रात को उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में आंधी और बिजली गिरने की आशंका है.

3:37 AM. 14 Mar 23 3:37 AM. 14 Mar

मार्च में दूसरी बार देश में सबसे अधिक तापमान दर्ज

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि मार्च के महीने में दूसरी बार मुंबई में देश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने समुद्री हवाएं नहीं चलने या देरी से चलने को तापमान में वृद्धि का कारण बताया है.(भाषा)

3:37 AM. 14 Mar 23 3:37 AM. 14 Mar

यूपी के इस शहर में बिगड़ सकता है मौसम

मौसम में बदलाव हर राज्य में नजर आने लगा है. भीषण गर्मी की आहट अभी से ही कई राज्यों में सुनाई दे रही है. कुछ राज्यों में जोरदार बारिश की भी संभावना बन रही है. ऐसे में कानपुर में भी 14, 16 और 18 मार्च को मौसम बिगड़ सकता है. वहीं, स्थानीय स्तर पर पूर्वानुमान लगाया गया है कि कानपुर में 16 से 18 मार्च तक मौसम खराब रहेगा.

7:56 PM. 13 Mar 23 7:56 PM. 13 Mar

झारखंड का मौसम

झारखंड की राजधानी रांची स्थित मौसम कार्यालय ने मौसम के संबंध में जानकारी दी है. आप भी देखें झारखंड में कैसा रहने वाला है मौसम

7:56 PM. 13 Mar 23 7:56 PM. 13 Mar

अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस

आईएमडी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 86 प्रतिशत रहा. मौसम विभाग ने दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना जताई है.

7:56 PM. 13 Mar 23 7:56 PM. 13 Mar

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक, 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से यह जानकारी दी गयी.

7:56 PM. 13 Mar 23 7:56 PM. 13 Mar

कानपुर में बिगड़ सकता है मौसम

कानपुर में 14, 16 और 18 मार्च को मौसम बिगड़ सकता है. वहीं, स्थानीय स्तर पर पूर्वानुमान लगाया गया है कि कानपुर में 16 से 18 मार्च तक मौसम खराब रहेगा.सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 14 के बाद से कई राज्यों में मौसम खराब होगा.

7:56 PM. 13 Mar 23 7:56 PM. 13 Mar

बारिश की संभवना

मौसम विभाग ने 13 और 14 मार्च को दिल्ली समेत कई इलाकों में बारिश की संभवना व्यक्त की है. आज दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है.

7:56 PM. 13 Mar 23 7:56 PM. 13 Mar

यहां हो सकती है बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, दक्षिण तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश हो सकती है. पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश हो सकती है. 13 से 15 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में हिमपात संभव है. अगले 2 दिनों तक देश के उत्तर पश्चिमी और मध्य भागों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है और उसके बाद गिरावट आ सकती है.

7:56 PM. 13 Mar 23 7:56 PM. 13 Mar

यूपी का मौसम

यूपी की राजधानी लखनऊ में मौसम के मिजाज में बदलाव जारी है. सोमवार (13 मार्च) को सुबह की शुरुआत शुष्क मौसम के साथ हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार लखनऊ में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. जबकि न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा. इसके अलावा आज पूरे दिन धूप खिली रहेगी. बारिश का पूर्वानुमान नहीं है.

12:29 PM. 13 Mar 23 12:29 PM. 13 Mar

दिल्ली का मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि गर्मियों का मौसम एक मार्च से शुरू होकर 31 मई तक रहता है. आईएमडी में वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि 34.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ दिल्ली में इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा. मौसम विभाग ने सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है.

भाषा इनपुट के साथ

मुख्य बातें

Weather Update Today Updates : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से पांच डिग्री अधिक है और यह इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा. स्काइमेट वेदर के अनुसार एक ट्रफ पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा होते हुए दक्षिण मध्य महाराष्ट्र तक जा रही है. एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 13 मार्च को पश्चिमी हिमालय तक पहुंचेगा. जानें आज कैसा रहने वाला है मौसम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >