Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ के कारण झमाझम बारिश, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

Weather Update Today Updates : स्काइमेट वेदर के अनुसार एक ट्रफ पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा होते हुए दक्षिण मध्य महाराष्ट्र तक जा रही है. एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 13 मार्च को पश्चिमी हिमालय तक पहुंचेगा. अगले 24 घंटों के दौरान, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, दक्षिण तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश के आसार हैं. आइए जानते हैं देश के अन्य राज्यों में कैसा रहने वाला है मौसम

Live Updates
2:42 AM. 13 Mar 23 9:12 PM. 12 Mar

मुंबई: आज सीजन का सबसे गर्म दिन

देश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवा चल सकती है तो वहीं मुंबई में भीषण गर्मी पड़ रही है. आज यानी 12 मार्च 2023 को सांताक्रूज वेधशाला ने सीजन का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र मुंबई ने कहा है कि सांताक्रूज़ में 39.4 डिग्री सेल्सियस और कोलाबा में 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

2:42 AM. 13 Mar 23 9:12 PM. 12 Mar

कई राज्यों में होगी बारिश

देश में मौसम का मिजाज अगले 15 दिनों तक गर्मी के लिहाज से बेहतर रहेगा. दिल्ली समेत कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवा चलेगी. दरअसल, आज या रविवार से हिमालय पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर, लद्दाख, लेह, हिमाचल, उत्तराखंड में बारिश के साथ भारी बर्फबारी हो सकती है. इस कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी कर दी है.

7:31 PM. 12 Mar 23 2:01 PM. 12 Mar

झारखंड का मौसम

झारखंड की राजधानी रांची स्थित मौसम कार्यालय ने प्रदेश के मौसम के बारे में जानकारी दी है. देखें अगले कुछ दिनों तक कैसा रहने वाला है मौसम का मिजाज

6:16 PM. 12 Mar 23 12:46 PM. 12 Mar

अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस

मौसम कार्यालय ने दिन में दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है.

4:52 PM. 12 Mar 23 11:22 AM. 12 Mar

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 77 प्रतिशत रहा.

4:52 PM. 12 Mar 23 11:22 AM. 12 Mar

उत्तर प्रदेश में मौसम लेगा करवट

उत्तर प्रदेश में सोमवार से फिर मौसम करवट ले सकता है. यूपी की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में अगले दो दिन बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बिहार और दक्षिणी कर्नाटक में पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोमवार से लखनऊ समेत पूरे यूपी में मौसम करवट ले सकता है.

मुख्य बातें

Weather Update Today Updates : स्काइमेट वेदर के अनुसार एक ट्रफ पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा होते हुए दक्षिण मध्य महाराष्ट्र तक जा रही है. एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 13 मार्च को पश्चिमी हिमालय तक पहुंचेगा. अगले 24 घंटों के दौरान, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, दक्षिण तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश के आसार हैं. आइए जानते हैं देश के अन्य राज्यों में कैसा रहने वाला है मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >