Weather Forecast: मौसम फिर लेगा करवट, जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Update LIVE Today : हिमाचल प्रदेश सहित पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है. दिल्ली में शनिवार को दिन गर्म रहा और पारा सामान्य से पांच डिग्री अधिक 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. झारखंड और बिहार में सुबह शाम ठंड का अहसास हो रहा है. इधर तीन दिन से बंद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग फंसे वाहनों के लिए फिर से खुल गया है. जानें देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहने वाला है मौसम

Live Updates
9:50 PM. 12 Feb 23 9:50 PM. 12 Feb

मौसम में उतार-चढ़ाव

राजस्थान में मौसम फिलहाल उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. राज्य में बीते चौबीस घंटे में सबसे अधिक तापमान कोटा में 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा. कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा.

9:50 PM. 12 Feb 23 9:50 PM. 12 Feb

करवट ले सकता है मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले समय में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. कई राज्यों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है जिससे लोगों को एक बार फिर ठंड का अहसास हो सकता है. स्काइमेट वेदर के अनुसार दिल्ली और यूपी के पश्चिमी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है.

9:50 PM. 12 Feb 23 9:50 PM. 12 Feb

पंजाब और हरियाणा में सर्द मौसम जारी

उत्तर भारत में ठंड में कमी आयी है, लेकिन कई इलाकों में अभी भी सर्दी का सितम जारी है. पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में अभी भी सर्द मौसम जारी है. मौसम विज्ञान विभाग ने आज यानी रविवार को यह जानकारी दी. विभाग के मुताबिक पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 8.9 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 8.8 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में छह डिग्री सेल्सियस जर्ज किया गया. वहीं, हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और हिसार में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. (भाषा)

1:08 PM. 12 Feb 23 1:08 PM. 12 Feb

25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान

मौसम कार्यालय ने दिन के दौरान 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही आसमान मुख्यत: साफ रहने का अनुमान जताया है. अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

1:08 PM. 12 Feb 23 1:08 PM. 12 Feb

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 77 प्रतिशत दर्ज किया गया.

1:08 PM. 12 Feb 23 1:08 PM. 12 Feb

तापमान में मामूली वृद्धि

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का दौर जारी है. आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, ताजा पश्चिमी विक्षोभ के बाद क्षेत्र में तापमान में मामूली वृद्धि हुई है.

1:08 PM. 12 Feb 23 1:08 PM. 12 Feb

तापमान में होगी गिरावट

स्काइमेट वेदर की मानें तो हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. हालांकि इससे शीतलहर जैसी स्थिति पैदा नहीं होगी. 14 फरवरी के बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.

1:08 PM. 12 Feb 23 1:08 PM. 12 Feb

मौसम फिर लेगा करवट

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. कई राज्यों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है जिससे लोगों को एक बार फिर ठंड का अहसास हो सकता है. स्काइमेट वेदर के अनुसार दिल्ली और यूपी के पश्चिमी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है.

7:18 AM. 12 Feb 23 7:18 AM. 12 Feb

राजस्थान तापमान राजस्थान में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने का अनुमान

राजस्थान में आगामी सप्ताह में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने का अनुमान है. राज्य में बीते चौबीस घंटे में सबसे अधिक तापमान कोटा में (34.8 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा. कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा.

7:18 AM. 12 Feb 23 7:18 AM. 12 Feb

तीन दिन से बंद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग फंसे वाहनों के लिए फिर से खुला

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में कई भूस्खलन के कारण लगातार तीन दिनों तक बंद रहने के बाद 270 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को शनिवार को फंसे वाहनों के लिए फिर से खोल दिया गया. पंथियाल और रामसू के बीच कई स्थानों पर भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से मुख्य सड़क अवरुद्ध होने के बाद राजमार्ग को गुरुवार को बंद कर दिया गया था. राजमार्ग बंद किए जाने की वजह से यात्री वाहनों और कश्मीर जाने वाले ट्रकों सहित 1,000 से अधिक वाहन विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए थे. अधिकारियों ने बताया कि दोनों राजधानियों से नए यातायात की बहाली रविवार सुबह होने की संभावना है. हालांकि, राजमार्ग पर चलने वाले भारी मोटर वाहनों पर एकतरफा प्रतिबंध रहेगा.

7:13 AM. 12 Feb 23 7:13 AM. 12 Feb

हिमाचल के ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी, 196 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कुल्लू, लाहौल एवं स्पीति, किन्नौर और शिमला जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में फिर से बर्फबारी हुई, जबकि राज्य के मध्य और निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार कोठी में 20 सेंटीमीटर, कल्पा में 17.5 सेंटीमीटर, गोंडला में 13.5 सेंटीमीटर, केलांग, कुकुमसेरी और खदराला में पांच-पांच सेंटीमीटर, मनाली में दो सेंटीमीटर बर्फबारी हुई, साथ ही, राज्य की राजधानी शिमला के उपनगर कुफरी में भी हिमपात हुआ. बर्फबारी के कारण तीन राष्ट्रीय राजमार्गों सहित कुल 196 सड़कों पर यातायात बंद हो गया है.

7:18 AM. 12 Feb 23 7:18 AM. 12 Feb

दिल्ली में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को दिन गर्म रहा और पारा सामान्य से पांच डिग्री अधिक 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने रविवार को तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है. राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 डिग्री सेल्सियस और 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

भाषा इनपुट के साथ

मुख्य बातें

Weather Update LIVE Today : हिमाचल प्रदेश सहित पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है. दिल्ली में शनिवार को दिन गर्म रहा और पारा सामान्य से पांच डिग्री अधिक 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. झारखंड और बिहार में सुबह शाम ठंड का अहसास हो रहा है. इधर तीन दिन से बंद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग फंसे वाहनों के लिए फिर से खुल गया है. जानें देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहने वाला है मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >