Weather Forecast: यहां बारिश और हिमपात की संभावना, जानें दिल्ली-UP सहित अन्य राज्यों का मौसम

Weather Update Today: देशभर में पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू-कश्मीर पर पछुवा हवाओं के रूप में नजर आ रहा है. झारखंड में सुबह-शाम ठंड लगर रही है हालांकि यहां मौसम शुष्क बना हुआ है. आइए जानते हैं कि रष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत अन्य राज्यों में आज यानी शुक्रवार को मौसम कैसा रहने वाला है.

Live Updates
10:45 PM. 10 Feb 23 10:45 PM. 10 Feb

कारगिल में 12 घंटों से भारी बर्फबारी

लद्दाख के कारगिल ज़िले में पिछले 12 घंटों से लगातार भारी बर्फबारी हो रही है.

9:42 PM. 10 Feb 23 9:42 PM. 10 Feb

न्यूनतम तापमान में कमी

स्काईमेट वेदर के रिपोर्ट्स की माने तो, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, बिहार और झारखंड के पूर्वी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की कमी आयी है.

8:27 PM. 10 Feb 23 8:27 PM. 10 Feb

इन इलाकों में बारिश और हिमपात की संभावना

स्काइमेट वेदर द्वारा पेश किये गए रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात की संभावना जताई गयी है. वहीं सिक्किम और असम में हल्की बारिश हो सकती है.

5:38 PM. 10 Feb 23 5:38 PM. 10 Feb

पिछले 24 घंटों में क्या रहा मौसम का हाल

पिछले 24 घंटों के दौरान, जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात हुआ. उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी दर्ज की गयी. वहीं, उत्तरी पंजाब उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वी असम में हल्की बारिश हुई.बता दें पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य प्रदेश के कई हिस्सों, उत्तर प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई.

3:35 PM. 10 Feb 23 3:35 PM. 10 Feb

जम्मू कश्मीर के रामबन में भूस्खलन

रामबन जिले में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के चलते आज जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. हर मौसम में कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला एकमात्र 270 किलोमीटर लंबा राजमार्ग, पंथियाल, कैफेटेरिया मोड़ और दलवास क्षेत्रों में भूस्खलन से अवरुद्ध हो गया, जिस पर 200 से अधिक वाहन मार्ग में कई स्थानों पर फंसे हुए थे. भाषा

2:27 PM. 10 Feb 23 2:27 PM. 10 Feb

यहां अधिकतम तापमान बढ़ सकता है

स्काइमेट वेदर के अनुसार राजस्थान के पश्चिमी भागों में तेज धूल भरी पछुआ हवाएं संभव हैं. 10 और 11 फरवरी को उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ सकता है और उसके बाद गिर जाएगा.

2:16 PM. 10 Feb 23 2:16 PM. 10 Feb

हवा में आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत रहा. वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह साढ़े आठ बजे 179 दर्ज किया गया.

2:16 PM. 10 Feb 23 2:16 PM. 10 Feb

ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात संभावना

स्काइमेट वेदर के अनुसार उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. सिक्किम और असम में हल्की बारिश संभव है.

2:16 PM. 10 Feb 23 2:16 PM. 10 Feb

दिल्ली में आसमान के मुख्यतौर पर साफ रहने की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह धूप खिलने के साथ ही आसमान मुख्यतौर पर साफ रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर में आज न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान के 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

2:16 PM. 10 Feb 23 2:16 PM. 10 Feb

यहां भारी बारिश और हिमपात संभव

अगले 24 घंटों के दौरान, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात के साथ-साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश और हिमपात संभव है.

2:16 PM. 10 Feb 23 2:16 PM. 10 Feb

न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की कमी

स्काईमेट वेदर की मानें तो, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, बिहार और झारखंड के पूर्वी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की कमी आयी है.

2:16 PM. 10 Feb 23 2:16 PM. 10 Feb

जम्मू कश्मीर पर पछुआ हवा का प्रभाव

पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू कश्मीर पर पछुआ हवाओं के रूप में देखा जा रहा है. प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और राजस्थान के पश्चिमी भागों पर बना हुआ है.

2:16 PM. 10 Feb 23 2:16 PM. 10 Feb

शोपियां जिले से बर्फबारी की खबर

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर और बारामूला, कुपवाड़ा के बाकी हिस्सों में गुरुवार सुबह बर्फबारी शुरू हुई. दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से बर्फबारी की खबर है. घाटी के बाकी हिस्सों में ‘हल्की’ से ‘मध्यम’ वर्षा हुई, जिसने तीन दिनों से खिल रही धूप की समाप्ति के साथ सर्दी की वापसी हुई है.

2:16 PM. 10 Feb 23 2:16 PM. 10 Feb

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सुबह की शुरुआत हल्की ठंड के साथ हुई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. जबकि न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इसके अलावा यहां आज धूप खिली रहेगी. कई इलाकों में हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं.

2:16 PM. 10 Feb 23 2:16 PM. 10 Feb

दिल्ली में आसमान रहेगा साफ

मौसम विभाग की मानें तो, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा. दिल्ली का औसत तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आस पास रह सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं.

7:14 AM. 10 Feb 23 7:14 AM. 10 Feb

उत्तराखंड में बारिश की संभावना

स्काईमेट वेदर की मानें तो, अगले 24 घंटों में जम्मू कश्मीर, लद्दाख व हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात की संभावना है. कहीं कहीं भारी बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है. उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है.

7:14 AM. 10 Feb 23 7:14 AM. 10 Feb

कश्मीर में कई जगहों पर ताजा बर्फबारी हुई

उत्तरी कश्मीर के अधिकांश इलाकों में गुरुवार को ताजा बर्फबारी हुई. शेष घाटी में बारिश हुई. मौसम के इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बारामूला जिले के गुलमर्ग स्की रिजॉर्ट में बुधवार रात से हिमपात शुरू हो गया. यहां शुक्रवार से खेलो इंडिया शीतकालीन खेल शुरू होने हैं.

मुख्य बातें

Weather Update Today: देशभर में पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू-कश्मीर पर पछुवा हवाओं के रूप में नजर आ रहा है. झारखंड में सुबह-शाम ठंड लगर रही है हालांकि यहां मौसम शुष्क बना हुआ है. आइए जानते हैं कि रष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत अन्य राज्यों में आज यानी शुक्रवार को मौसम कैसा रहने वाला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >