Weather Forecast Updates : बारिश से हैदराबाद में भारी तबाही, कई इलाकों में अब भी भरा है पानी, जानें झारखंड-बिहार-यूपी-दिल्ली सहित अन्य राज्यों का हाल
Weather Forecast Today Live Updates : India Meteorological Department के अनुसार अरब सागर के ऊपर बना निम्न वायुदाब का क्षेत्र शनिवार को और प्रबल हो गया, लेकिन यह भारतीय तट से दूर जा रहा है तथा पश्चिमी तट पर कोई प्रतिकूल मौसम की संभावना नहीं है. पिछले दिनों देश के कई क्षेत्रों में heavy rain हुई. 18 अक्टूबर (18 october 2020) यानी आज Jharkhand के साथ-साथ bihar, uttar pradesh के कुछ हिस्सों में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना है. हैदराबाद के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गयी. देश के उत्तरी हिस्से में जल्द ही ठंड winter season आने वाला है. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
Jaipur: Commuters pass through a waterlogged street following heavy rain, in Jaipur, Tuesday, July 7, 2020. (PTI Photo)(PTI07-07-2020_000209A)
Live Updates
6:57 PM. 18 Oct 201:27 PM. 18 Oct
हैदराबाद के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग ने हैदराबाद और उसके आस-पास के क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी की है. आज दोपहर बाद और रात में कुछ जगहों पर हल्के और मध्यम दर्जे का बारिश हो सकती है. जबकि कुछ इलाकों में राम में भारी बारिश भी हो सकती है.
6:57 PM. 18 Oct 201:27 PM. 18 Oct
बारिश से हैदराबाद में भारी तबाही, कई इलाकों में अब भी भरा है पानी
हैदराबाद के कई इलाकों में अभी भी पानी भरा हुआ है. जन जीवन अस्त-व्यस्त है. बारिश से यहां भारी तबाही का अनुमान है.
6:57 PM. 18 Oct 201:27 PM. 18 Oct
बारिश से हैदराबाद में हुआ 9000 करोड़ का नुकसान
हैदराबाद में बारिश ने भारी तबाही मचायी है. बारिश के कारण करीब 50 लोगों को मौत हो गयी. यहां के कई इलाकों में अभी भी पानी भरा हुआ है. बताया जा रहा है कि करीब 9000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.
6:57 PM. 18 Oct 201:27 PM. 18 Oct
मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी
मौसम विभाग ने मछुआरों को मध्य और उत्तर अरब सागर में नहीं उतरने की चेतावनी दी है. मौसम विभाग ने यह भी कहा कि सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय जिलों में अगले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है.
6:57 PM. 18 Oct 201:27 PM. 18 Oct
भारतीय तट से दूर जा रहा है लो प्रेशर एरिया
अरब सागर के ऊपर बना लो प्रेशर एरिया शनिवार को और प्रबल हो गया, लेकिन यह भारतीय तट से दूर जा रहा है तथा पश्चिमी तट पर कोई प्रतिकूल मौसम की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के चक्रवात चेतावनी प्रभाग (सीडब्ल्यूडी) ने यह जानकारी दी. सीडब्ल्यूडी ने बताया कि शुक्रवार को उत्तर महाराष्ट्र तट के पास पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर कल का निम्न वायुदाब का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ गया है और अवदाब में तब्दील हो गया है. इसके अगले 48 घंटों के दौरान पश्चिम की ओर और अधिक बढ़ने तथा उसके बाद क्रमिक रूप से कमजोर पड़ने की संभावना है.
6:57 PM. 18 Oct 201:27 PM. 18 Oct
हैदराबाद के कई हिस्सों में भारी बारिश
इस सप्ताह की शुरुआत में शहर के कई हिस्सों में भारी बाढ़-बारिश से मची तबाही के बाद शनिवार को फिर से महानगर के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई और जलजमाव के कारण यातायात बाधित हो गया. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को सुबह 8.30 बजे से रात 10 बजे तक मेडचल मल्काजगिरी जिले के सिंगापुर टाउनशिप में 157.3 मिमी और शहर के उप्पल के पास बांदलागुड़ा में 153 मिमी बारिश हुई। शहर के कई अन्य इलाकों में भी भारी बारिश हुई.
मुख्य बातें