Weather Forecast Updates : दिल्ली-एनसीआर में दम घोंटू प्रदूषण, जानें झारखंड-बिहार-यूपी-बंगाल सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Today Live Updates : India Meteorological Department के अनुसार देश के कुछ हिस्सों में रूक-रूक कर बारिश हो सकती है. हैदराबाद में बारिश ने भारी तबाही मचाई है. 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले दिनों देश के कई क्षेत्रों में heavy rain हुई. दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. 19 अक्टूबर (18 october 2020) यानी आज Jharkhand के साथ-साथ bihar, uttar pradesh के कुछ हिस्सों में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना है. देश के उत्तरी हिस्से में जल्द ही ठंड winter season आने वाला है. Weather के हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
1:31 PM. 19 Oct 20 1:31 PM. 19 Oct

हैदराबाद के कई इलाकों में अभी भी भरा है पानी

तेलंगाना: हैदराबाद के कुछ हिस्सों में अब भी पानी भरा हुआ है. भारी नुकसान हुआ है. एक महिला रोते हुए कहती है कि हमने भारी नुकसान उठाया है. मैं अपनी बेटी की शादी के लिए बचत कर रही थी. अब यह सब खत्म हो गया है. यहां तक कि हमारा घर भी नहीं बचा है.

1:31 PM. 19 Oct 20 1:31 PM. 19 Oct

दिल्ली में वायु पकी गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज हुई

राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सोमवार सुबह ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, हालांकि हवा की अनुकूल गति के कारण प्रदूषण के स्तर में मामूली कमी आई है. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली ने शहर के प्रदूषण में पराली जलने की हिस्सेदारी बढ़ने का अनुमान जताया है. केंद्र सरकार की एजेंसी ने बताया कि रविवार को पराली जलाने की 1,230 घटनाएं हुईं जो इस मौसम में एक दिन में पराली जलाने की अब तक कि सबसे ज्यादा घटनाएं हैं.

1:31 PM. 19 Oct 20 1:31 PM. 19 Oct

धुंध की वजह से दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में गिरावट

1:31 PM. 19 Oct 20 1:31 PM. 19 Oct

बाढ़ प्रभावित राज्यों को पीएम मोदी ने दिया मदद का भरोसा

बाढ़ग्रस्त लोगों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को केंद्र की तरफ से पूर्ण सहायता का आश्वासन दिया. भारी मानसूनी बारिश के बाद बीते तीन महीनों में यह तीसरा मौका है जब यह दक्षिणी राज्य बाढ़ से प्रभावित हुआ है.

1:31 PM. 19 Oct 20 1:31 PM. 19 Oct

वायु प्रदूषण के लिए निजी कंपनी और ठेकेदार पर जुर्माना

उत्तर प्रदेश में नोएडा प्राधिकरण ने कहा कि उसने प्रदूषण रोकथाम के दिशा-निर्देशों और नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में निजी ठेकेदारों और कंपनियों पर रविवार को 3,37,500 रुपये का जुर्माना लगाया है. निजी कंपनी रामकी रीक्लेमेशन एंड रीसाइक्लिंग लिमिटिड पर मलबा उठाने में लापरवाही बरतने के लिए एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

1:31 PM. 19 Oct 20 1:31 PM. 19 Oct

प्रदूषण की समस्या को एक दिन में हल नहीं हो सकती : जावड़ेकर

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि प्रदूषण की समस्या को एक दिन में हल नहीं किया जा सकता है. प्रदूषण फैलाने वाले हर कारक से निपटने के लिए लगातार प्रयास की जरूरत है. फेसबुक लाइव कार्यक्रम के जरिये लोगों से संवाद करते हुए, जावड़ेकर ने कहा कि देश में वायु प्रदूषण के पीछे प्रमुख कारक यातायात, उद्योग, अपशिष्ट, धूल, पराली, भूगोल एवं मौसमी दशाएं हैं.

1:31 PM. 19 Oct 20 1:31 PM. 19 Oct

तेलंगाना, कर्नाटक के अनेक हिस्सों में बाढ़ की स्थिति गंभीर

तेलंगाना और कर्नाटक के अनेक हिस्सों में बाढ़ के हालात गंभीर बने हुए हैं, जहां हैदराबाद में रातभर बारिश के बाद कुछ हिस्सों में फिर बाढ़ जैसे हालात बन गए, वहीं कर्नाटक के चार प्रभावित जिलों में सेना को लगाया गया है. शनिवार से हैदराबाद के अनेक हिस्सों में बाढ़ से स्थिति बहुत खराब हो गयी है.

1:31 PM. 19 Oct 20 1:31 PM. 19 Oct

Weather Forecast Today Live Updates : India Meteorological Department के अनुसार देश के कुछ हिस्सों में रूक-रूक कर बारिश हो सकती है. हैदराबाद में बारिश ने भारी तबाही मचाई है. 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले दिनों देश के कई क्षेत्रों में heavy rain हुई. दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. 19 अक्टूबर (18 october 2020) यानी आज Jharkhand के साथ-साथ bihar, uttar pradesh के कुछ हिस्सों में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना है. देश के उत्तरी हिस्से में जल्द ही ठंड winter season आने वाला है. Weather के हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

मुख्य बातें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >