Weather Forecast Updates : उत्तर भारत में शीतलहर जारी, नये साल में कांपेंगे लोग,जानें यूपी-झारखंड-बिहार-दिल्ली सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast Today LIVE Updates, Weather Predictions 31 December 2020 : देश के उत्तरी राज्यों में शीतलहर (cold wave) जारी है, जबकि जम्मू सहित कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाया नजर आ रहा है. दिल्ली में न्यूनतम (delhi min temp) तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. पहाड़ी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी (snowfall) के बाद उत्तरभारत में शीतलहर का प्रकोप (cold) और बढ़ गया. मौसम विभाग (IMD Alest) ने बताया कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी के दौरान बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल (Delhi NCR, Uttar Pradesh, West Bengal, Jharkhand, bihar, Madhya Pradesh Weather updates) के हिस्सों और ओडिशा में कुछ स्थानों पर शीत लहर चलने की संभावना है. मौसम से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
Weather Forecast Updates : उत्तर भारत में शीतलहर जारी, नये साल में कांपेंगे लोग,जानें यूपी-झारखंड-बिहार-दिल्ली सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Live Updates
3:19 AM. 1 Jan 219:49 PM. 31 Dec
दिसंबर में दिल्ली का औसत न्यूनतम तापमान पिछले 15 साल में दूसरी बार सबसे कम
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि इस साल दिसंबर में दिल्ली में औसत न्यूनतम तापमान पिछले 15 साल में दूसरी बार सबसे कम रहा. आईएमडी द्वारा गुरुवार को जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक इस साल दिसंबर में औसत न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछले साल औसत न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रहा था. आंकड़ों के मुताबिक पिछले 15 साल में केवल एक बार 2018 में औसत न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस से नीचे गया, जब यह 6.7 डिग्री सेल्सियस था. वर्ष 2005 में औसत न्यूनतम तापमान छह डिग्री था और इससे पहले 1996 में यह 5.9 डिग्री दर्ज किया गया था.
3:19 AM. 1 Jan 219:49 PM. 31 Dec
राजस्थान में कड़ाके की सर्दी जारी, माउंट आबू में शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा पारा
राजस्थान में गुरुवार को कड़ाके की सर्दी जारी रही और 12 से अधिक जिलों में रात का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, शेखावाटी अंचल के सीकर पिलानी, गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, अलवर और भरतपुर में शीतलहर के साथ कड़ाके की सर्दी से जनजीवन प्रभावित हुआ. राज्य के एक मात्र पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान और गिरकर शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया. इसके अलावा चूरू में शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे और सीकर में जमाव बिन्दू पर न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
3:19 AM. 1 Jan 219:49 PM. 31 Dec
हरियाणा, पंजाब में हाड़ कंपानेवाला जाड़ा, हिसार में पारा शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे
हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में कड़ाके की सर्दी गजब ढा रही है. पिछले कुछ दिनों से जारी शीत लहर गुरुवार को और तेज हो गयी और हिसार में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दोनों राज्यों में सुबह-सुबह अधिकतर स्थानों पर घना कोहरा छाने से दृश्यता कम हो गयी. न्यूनतम तापमान कई स्थानों पर सामान्य से काफी कम दर्ज किया गया, तो कहीं स्थानों में इस मौसम की सबसे सर्द रात रही. हरियाणा के हिसार में तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम रहा, जहां इस मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गयी.
3:19 AM. 1 Jan 219:49 PM. 31 Dec
दिल्ली में 3.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान, घने कोहरे के कारण दृश्यता घट कर 50 मीटर हुई, ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत
दिल्ली में गुरुवार की सुबह घना कोहरा छाये रहने के कारण दृश्यता घट कर महज 50 मीटर रह गयी. वहीं, न्यूनतम तापमान भी 3.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है. मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि लगातार तीसरे दिन शहर में शीतलहर चल रही है. शहर के मौसम की सूचना देनेवाली सफदरजंग वेधशाला में मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. श्रीवास्तव ने कहा कि ‘ठंड की स्थिति’ बने रहने के आसार हैं, क्योंकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है.
10:18 PM. 31 Dec 204:48 PM. 31 Dec
कश्मीर घाटी में गुलमर्ग सबसे ठंडा इलाका, शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियन नीचे दर्ज किया गया तापमान
कश्मीर में गुरुवार को ठंड का प्रकोप बढ़ गया और घाटी में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया. जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में तापमान शून्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया, जबकि उससे एक दिन पहले न्यूनतम तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में तापमान शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. घाटी में गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा.
8:10 PM. 31 Dec 202:40 PM. 31 Dec
मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्से में कड़ाके की ठंड जारी
मध्यप्रदेश के अधिकांश भाग में पिछले 24 घंटे में कड़ाके की ठंड जारी रही, जिससे अगले दो-तीन दिन राहत मिलने की संभावना नहीं है.
मुख्य बातें