Weather Forecast Today Live Updates : तमिलनाडु में भारी बारिश का पूर्वानुमान, हिमाचल में जारी बर्फबारी के कारण बढ़ी ठंड, जानें यूपी-बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों में कैसा है मौसम

Weather Forecast Today Live Updates, India Meteorological Department : अब देश के मौसम का मिजाज (Weather forecast) बदल रहा है. उत्तर भारत में तापमान में गिरावट देखी जा रही है. अब सर्दियां शुरू होने वाली है. उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड में अधिकतम तापमान में गिरावट है. इसके अलावा आज देश में बारिश की संभावना कम है. झारखंड बिहार में भी बारिश के आसार नहीं है. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
8:03 PM. 2 Nov 20 2:33 PM. 2 Nov

मौसम पूर्वानुमान के लिए डाउनलोड करें MAUSAM APP

इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने ट्वीट कर रहा है कि कृपया स्थान विशिष्ट पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए MAUSAM APP डाउनलोड करें, Agromet सलाहकार के लिए MEGHDOOT APP और बिजली चेतावनी के लिए DAMINI APP और जिलेवार चेतावनी के लिए राज्य MC / RMC वेबसाइट पर जाएं.

8:03 PM. 2 Nov 20 2:33 PM. 2 Nov

तमिलनाडु और केरल में बारिश का अनुमान

तमिलनाडु और केरल में चार नवंबर में वज्रपात की संभावना है. इसके साथ ही चार से छह नवंबर के दौरान तमिनाडु में भारी वर्षा होने का अनुमान लगाया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक तीन से पांच नंवबर तक केरल में और चार और पांच नलंबर को कर्नाटक में बारिश का अनुमान है.

4:47 PM. 2 Nov 20 11:17 AM. 2 Nov

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में आज भी बर्फबारी हुई, जिले के कीलोंग क्षेत्र से दृश्य.

4:47 PM. 2 Nov 20 11:17 AM. 2 Nov

पराली जलाने से हो रहा दिल्ली में 40 फीसदी प्रदूषण

दिल्ली के प्रदूषण में पराली जलाने की हिस्सेदारी बढ़कर 40 प्रतिशत हो गई. यह इस मौसम में सबसे ज्यादा स्तर है. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान तथा अनुसंधान प्रणाली (सफर) ने बताया कि शनिवार को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पराली जलाने की 3216 घटनाएं देखी गईं. दिल्ली के ‘पीएम 2.5′ प्रदूषण में पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी रविवार को बढ़कर 40 प्रतिशत हो गई. यह इस मौसम में सबसे ज्यादा है. यह शनिवार को 32 प्रतिशत, शुक्रवार को 19 फीसदी और बृहस्पतिवार को 36 प्रतिशत थी.

4:47 PM. 2 Nov 20 11:17 AM. 2 Nov

हिमाचल में जारी है बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश: लाहौल-स्पीति जिले में बर्फबारी जारी है. यहां कीलोंग क्षेत्र में 8 इंच बर्फबारी हुई है. क्षेत्र से सुबह ताजा बर्फबारी के दृश्य

2:19 PM. 2 Nov 20 8:49 AM. 2 Nov

दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स

दिल्ली में प्रदूषण के कारण वायु की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, आईटीओ में एयर क्वालिटी इंडेक्स ‘बहुत खराब’ श्रेणी में 302 पर है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Live Updates, India Meteorological Department : अब देश के मौसम का मिजाज (Weather forecast) बदल रहा है. उत्तर भारत में तापमान में गिरावट देखी जा रही है. अब सर्दियां शुरू होने वाली है. उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड में अधिकतम तापमान में गिरावट है. इसके अलावा आज देश में बारिश की संभावना कम है. झारखंड बिहार में भी बारिश के आसार नहीं है. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >