Weather Forecast Today LIVE Updates : पहाड़ो से लेकर मैदानों में बारिश के साथ कड़ाके की सर्दी, जम्मू कश्मीर में अलर्ट, जानिये अपने शहर का हाल

Weather Forecast Today LIVE Updates : उत्तर भारत में शीतलहर (cold wave) जारी है. देश के अधिकतर भागों में हल्की बारिश और बर्फबारी (delhi rain,snowfall) हो रही है. स्काइमेट वेदर के मुताबिक, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर समेत और आसपास के इलाकों में बना हुआ है. इधर, एक ट्रफ रेखा उत्तर-पूर्वी अरब सागर से होकर गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब तक जा रही है. मौसम विभाग (IMD Alest) ने बताया कि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल (Delhi NCR, Uttar Pradesh, West Bengal, Jharkhand, bihar, Madhya Pradesh Weather updates) के हिस्सों और ओडिशा में कुछ स्थानों पर शीत लहर जारी रहेगा,. मौसम से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
11:24 PM. 5 Jan 21 5:54 PM. 5 Jan

दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है. आज भी सुबह से दिल्ली में बारिश हो रही है. दिल्ली में भारी बारिश के देखते हुए अगले दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. वहीं बारिश के कारण दिल्ली में ठंड में भी इजाफा हो गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि 7 जनवरी से दिल्ली में शीतलहर का दूसरा दौर शुरू हो सकता है. दिल्ली में बारिश के मौसम विभाग ने ऑरेंज कारण अलर्ट जारी करने से जुड़ी हर Latest News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

11:24 PM. 5 Jan 21 5:54 PM. 5 Jan

तमिलनाडु के चेन्नई में हुई सबसे ज्यादा बारिश 

बीते 24 घंटों के दौरान उत्तर के पर्वतीय राज्यों और दक्षिण भारत के कई राज्यों में कई जगहों पर भारी बारिश हुई. इस दौरान देश के पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर में बर्फबारी भी देखने को मिली. बीते 24 घंटों में भारत में सबसे ज्यादा बारिश तमिलनाडु के चेन्नई में हुई, जहां 63 मिमी वर्षा दर्ज की गई.

7:48 PM. 5 Jan 21 2:18 PM. 5 Jan

जारी रहेगा बर्फबारी का सिलसिला

पहाड़ी इलाकों में जम्मू कश्मीर से लेकर उत्तरखंड तक बीते दिनों भीषण बारिश और हिमपात हुआ था. इन इलाकों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा. पर्वतीय राज्यों में 8 जनवरी तक कई जगहों पर रुक-रुक कर मध्यम से भारी बारिश और हिमपात होगा.दिन का तापमान अधिकांश स्थानों पर सामान्य से नीचे रहने वाला है.

5:10 PM. 5 Jan 21 11:40 AM. 5 Jan

आज यहां हो सकती है बारिश 

उत्तर भारत के मैदानी राज्यों पंजाब, हरियाणा, उत्तरी और उत्तर-पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली में बीते दो-तीन दिनों से बारिश हो रही है. स्काइमेट वेदर के अनुसार, पंजाब और हरियाणा में आज व्यापक रूप से वर्षा हो सकती है. अमृतसर, तरण-तारण, फाजिल्का, फरीदकोट, श्रीमुक्तसर साहिब समेत पश्चिमी जिलों में 6 जनवरी को मूसलाधार बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है.

5:10 PM. 5 Jan 21 11:40 AM. 5 Jan

महाराष्ट्र में हल्की बारिश की संभावना 

महाराष्ट्र में पिछले सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहा. इस सप्ताह रुक-रुक कर महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. स्काइमेट वेदर के अनुसार, 6 और 7 जनवरी को मराठवाड़ा और विदर्भ में बारिश हो सकती है. इसके अलावा, सांगली, सतारा, कोल्हापुर समेत दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र के जिलों में 8 जनवरी तक छिटपुट बारिश हो सकती हैं.

5:10 PM. 5 Jan 21 11:40 AM. 5 Jan

हल्की बारिश शुरू

दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश शुरू हो गई है. गौरतलब है कि मौसम विभाग ने पहले ही बता दिया था कि आज सुबह से दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है. वहीं, यूपी कई इलाकों में भी बारिश का मौसम देखा जा रहा है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Updates : उत्तर भारत में शीतलहर (cold wave) जारी है. देश के अधिकतर भागों में हल्की बारिश और बर्फबारी (delhi rain,snowfall) हो रही है. स्काइमेट वेदर के मुताबिक, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर समेत और आसपास के इलाकों में बना हुआ है. इधर, एक ट्रफ रेखा उत्तर-पूर्वी अरब सागर से होकर गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब तक जा रही है. मौसम विभाग (IMD Alest) ने बताया कि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल (Delhi NCR, Uttar Pradesh, West Bengal, Jharkhand, bihar, Madhya Pradesh Weather updates) के हिस्सों और ओडिशा में कुछ स्थानों पर शीत लहर जारी रहेगा,. मौसम से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >