Weather Forecast : कश्मीर में फिर हुई बर्फबारी, यहां होगी भारी बारिश, अब सताएगी शीतलहर, दिल्ली में गिरेगा पारा, जानें ब‍िहार-झारखंड-यूपी सह‍ित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast today Live Update : उत्तर भारत (north India weather) के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड (cold wave) बढ़ गई है. इस महीने देश के कई हिस्सों खासकर दक्षिण भारत में अच्छी वर्षा (heavy rain) होने की संभावना है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, Uttar Pradesh, West Bengal,Jharkhand,bihar,Madhya pradesh Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
1:06 PM. 10 Jan 21 7:36 AM. 10 Jan

कश्मीर में फिर हुई बर्फबारी

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप शनिवार को भी जारी रहा, जबकि कश्मीर के कई हिस्सों में फिर से बर्फबारी हुई, जिसके चलते केंद्र शासित प्रदेश में उड़ानों का आवागमन प्रभावित हुआ.

2:20 AM. 10 Jan 21 8:50 PM. 9 Jan

पंजाब और हरियाणा में ठंड का प्रकोप बरकरार

पंजाब और हरियाणा में शनिवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहा, हालांकि, इस क्षेत्र में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 9.4 डिग्री, 10.7 डिग्री और 10.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया.

2:20 AM. 10 Jan 21 8:50 PM. 9 Jan

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में हल्की बारिश, पूर्वी हिस्सों में मौसम रहा शुष्क

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ हल्‍की बारिश हुई जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्‍क रहा. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री,गोरखपुर में 12.0 डिग्री, झांसी में 13.5 डिग्री, वाराणसी में 14.1 डिग्री और मेरठ में 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

2:20 AM. 10 Jan 21 8:50 PM. 9 Jan

घाटी में ताजा बर्फबारी से श्रीनगर में हवाई यातायात प्रभावित

कश्मीर घाटी में श्रीनगर और अन्य हिस्सों में ताजा बर्फबारी की वजह से शनिवार को कई विमानों का परिचालन रद्द करना पड़ा. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि श्रीनगर हवाई अड्डे के रनवे पर बर्फ जमा होने के कारण विमानों के परिचालन में बाधा आ रही है. श्रीनगर हवाई अड्डे पर अब तक विमानों का परिचालन नहीं हो सका है। कम से कम सात उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं.

7:46 PM. 9 Jan 21 2:16 PM. 9 Jan

दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी देते हुए कहा कि अब दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

7:46 PM. 9 Jan 21 2:16 PM. 9 Jan

कश्मीर में ताजा बर्फबारी

जम्मू कश्मीर में श्रीनगर और घाटी के कुछ अन्य इलाकों में शनिवार को नये सिरे से बर्फबारी हुई, जिससे यहां हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन बाधित हुआ.

मुख्य बातें

Weather Forecast today Live Update : उत्तर भारत (north India weather) के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड (cold wave) बढ़ गई है. इस महीने देश के कई हिस्सों खासकर दक्षिण भारत में अच्छी वर्षा (heavy rain) होने की संभावना है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, Uttar Pradesh, West Bengal,Jharkhand,bihar,Madhya pradesh Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >