Weather Forecast : कश्मीर में हुई बर्फबारी, फिर सताएगी शीतलहर, यहां होगी भारी बारिश, जानिए झारखंड-यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast today Live Update : उत्तर भारत (north India weather) के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड (cold wave) बढ़ गई है. वहीं कर्नाटक के तटीय और मलनाड क्षेत्रों में भारी वर्षा (heavy rain) की आशंका है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, Uttar Pradesh, West Bengal,Jharkhand,bihar,Madhya pradesh Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
Kolkata: Dark clouds hover in the sky over Kolkata, Thursday, Oct 22, 2020. A depression formed over north-west and adjoining west-central Bay of Bengal may cause rains in the next few days during Durga Puja festival. (PTI Photo/Swapan Mahapatra) (PTI22-10-2020_000151A)
Live Updates
1:05 PM. 10 Jan 217:35 AM. 10 Jan
कश्मीर में फिर हुई बर्फबारी
उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप शनिवार को भी जारी रहा, जबकि कश्मीर के कई हिस्सों में फिर से बर्फबारी हुई, जिसके चलते केंद्र शासित प्रदेश में उड़ानों का आवागमन प्रभावित हुआ.
12:17 PM. 9 Jan 216:47 AM. 9 Jan
दक्षिण भारत में अच्छी वर्षा होने की संभावना
इस महीने देश के कई हिस्सों खासकर दक्षिण भारत में अच्छी वर्षा होने की संभावना है. भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह अनुमान जताया. विभाग ने कहा कि 11 और 12 जनवरी को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर चलने की संभावना है जबकि 14 से 28 जनवरी तक दक्षिण भारत में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है.
12:54 AM. 9 Jan 217:24 PM. 8 Jan
बारिश से राजस्थान में मौसम और सर्द होने का अनुमान
नये पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान में आने वाले कुछ दिनों में सर्दी बढ़ने और अगले चौबीस घंटे में कई जगह बारिश होने का अनुमान है. राज्य के अनेक इलाकों में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा और बादल छाये रहे.
7:51 PM. 8 Jan 212:21 PM. 8 Jan
दिल्ली में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार को भी दिल्ली में बारिश हो सकती है. आसमान में बादल छाये रहेंगे. बर्फीले पहाड़ों से मैदानी इलाकों की ओर से चलने वाली उत्तरपश्चिमी हवाओं के कारण दिल्ली के न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरवाट आने की संभावना है.
7:01 PM. 8 Jan 211:31 PM. 8 Jan
यहां होगी बर्फबारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो, शुक्रवार को अफगानिस्तान और पड़ोस के पश्चिमी हिस्सों में ताजा पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति थी. इसके प्रभाव की वजह से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में शुक्रवार को अलग-अलग हिमपात और बारिश का अनुमान है.
7:01 PM. 8 Jan 211:31 PM. 8 Jan
दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरा
दिल्ली में न्यूनतम तापमान घट कर शुक्रवार को 9.6 डिग्री सेल्सियस पर चला आया. एक दिन पहले यहां न्यूनतम तापमान बढ़कर 14.4 डिग्री सेल्सियस था.
मुख्य बातें
Weather Forecast today Live Update : उत्तर भारत (north India weather) के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड (cold wave) बढ़ गई है. वहीं कर्नाटक के तटीय और मलनाड क्षेत्रों में भारी वर्षा (heavy rain) की आशंका है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, Uttar Pradesh, West Bengal,Jharkhand,bihar,Madhya pradesh Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…