Weather Forecast Updates : पंजाब और हरियाणा में बारिश के साथ ओला गिरने के आसार

Weather Forecast Today LIVE Updates : उत्तर भारत (North India Weather) के कुछ हिस्सों में मौसम शुष्क लेकिन ठंडा (COLD Weather) नजर आ रहा है और ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान (minimum temperature) सामान्य से अधिक दर्ज किया गया. 11 दिसंबर (11 december 2020) को पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश (Rain) और बर्फबारी (Snowfall) होने का अनुमान है. (झारखंड (Jharkhand Weather), दिल्ली(Delhi Weather), बिहार(Bihar Weather), उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh Weather), मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh Weather),बंगाल (Bengal Weather) सहित अन्य राज्यों के मौसम की जानकारी के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ….

Live Updates
10:44 PM. 11 Dec 20 10:44 PM. 11 Dec

पंजाब और हरियाणा में बारिश के साथ ओला गिरने के आसार 

नये पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर भारी बारिश और बर्फबारी होगी. पंजाब और हरियाणा में बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार हैं. दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है. राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी बारिश की संभावना है.

10:44 PM. 11 Dec 20 10:44 PM. 11 Dec

राजस्थान में छाये रहे बादल, कई इलाकों में हुई बूंदाबांदी

राजस्‍थान के कई इलाकों में शुक्रवार को बादल छाये रहे. वहीं, कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटे में कई हिस्‍सों में स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी. मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राजधानी जयपुर सहित अधिकतर इलाकों में बादल छाये रहे. शुक्रवार को उदयपुर, कोटा, जयपुर और बीकानेर के जिलों में कहीं हल्की तो कहीं ज्यादा बारिश हुई.

10:44 PM. 11 Dec 20 10:44 PM. 11 Dec

आज रात और शनिवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना

दिल्ली एनसीआर में आज रात और 12 दिसंबर सुबह बारिश होने की संभावना स्काईमेट वेदर ने जतायी है. इससे राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्र में अब तक के सूखे का कहर टूट सकता है. पंजाब और हरियाणा के उत्तरी मैदानी इलाकों यानी दिल्ली में बारिश लानेवाली मौसम प्रणाली के बाहरी परिधीय पर चिह्नित है. इसलिए ज्यादातर हल्की और भारी बारिश होगी.

10:44 PM. 11 Dec 20 10:44 PM. 11 Dec

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छाये बादल, हल्की से मध्यम बारिश के आसार

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश में अब भी बादल घिरे हुए हैं. हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है. इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी. साथ ही न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी. 14 और 15 दिसंबर तक शीतकालीन सर्द की संभावना है.

2:13 PM. 11 Dec 20 2:13 PM. 11 Dec

गढ़वाल क्षेत्र में ओलावृष्टि

मौसम विभाग के अनुसार, 12 और 13 दिसंबर को उत्तराखंढ के गढ़वाल क्षेत्र में ओलावृष्टि, हिमपात और आकाशीय बिजली गिरने का अनुमान है.

2:13 PM. 11 Dec 20 2:13 PM. 11 Dec

बर्फबारी और बारिश के साथ ओलावृष्टि

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी किया है. 13 दिसंबर तक राज्य के अलग-अलग जिलों में बर्फबारी और बारिश के साथ ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की गई है.

2:13 PM. 11 Dec 20 2:13 PM. 11 Dec

वडोदरा में कुछ जगहों पर बारिश

गुजरात के वडोदरा में कुछ जगहों पर आज बारिश हुई.

2:13 PM. 11 Dec 20 2:13 PM. 11 Dec

हल्की बारिश

हिमालय के क्षेत्र से ताजा पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके पड़ोसी शहरों में अगले दो दिन में हल्की बारिश हो सकती है.

2:13 PM. 11 Dec 20 2:13 PM. 11 Dec

बिहार पश्चिमी विक्षोभ की चपेट में

बिहार पश्चिमी विक्षोभ की चपेट में है. उम्मीद जतायी जा रही है कि 13 से 16 दिसंबर के बीच प्रदेश में बारिश हो सकती है. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो प्रदेश कोहरे की गिरफ्त में लगातार बना रहेगा.

2:13 PM. 11 Dec 20 2:13 PM. 11 Dec

पांच राज्यों में कोहरे के आसार

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार देश के पांच राज्यों में जहां कोहरे के आसार हैं तो वहीं कुछ राज्यों में भारी बर्फबारी (Snowfall) भी हो सकती है. पश्चिम और पूर्वी यूपी, बिहार, सिक्किम, बंगाल, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कोहरे के आसार नजर आ रहे हैं.

2:13 PM. 11 Dec 20 2:13 PM. 11 Dec

कहीं-कहीं कोहरा हो सकता है

पश्चिम राजस्थान के गंगानगर जिले में कहीं-कहीं कोहरा हो सकता है. राजधानी जयपुर में भी अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने एवं हल्की बारिश होने का अनुमान है. राज्य में रात एवं दिन का तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है. बुधवार रात माउंट आबू में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं मैदानी भागों में, पिलानी में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री, भीलवाड़ा में 10.7 डिग्री और गंगानगर में 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

2:13 PM. 11 Dec 20 2:13 PM. 11 Dec

राजस्थान के कई इलाकों में बूंदाबांदी

राजस्थान के कई इलाकों में अगले 24 घंटे में बूंदाबांदी होने का अनुमान है. मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, शुक्रवार को राज्य के बीकानेर, उदयपुर एवं कोटा संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है.।

7:29 AM. 11 Dec 20 7:29 AM. 11 Dec

उत्तरप्रदेश में फतेहगढ़ रहा सबसे ठंडा स्थान

उत्तरप्रदेश में पिछले 24 घंटे में कई हिस्सों में घना कुहरा छाया रहा, जबकि मौसम पूरी तरह से खुश्क रहा . मौसम विभाग ने एक बयान में बताया कि प्रदेश में सबसे अधिक तापमान झांसी में 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि फतेहगढ़ सबसे ठंडा स्थान रहा.

7:29 AM. 11 Dec 20 7:29 AM. 11 Dec

देश के कई शहरों में बारिश

4-5 दिनों के लिए मौसम फिर बिगड़ने के आसार हैं. क्‍योंकि पाकिस्‍तान की ओर से यानि अरब सागर (Arabian Sea) में एक नया मौसमी सिस्‍टम बनता नजर आ रहा है, जिसके कारण देश के कई शहरों में बारिश हो सकती है.

10:44 PM. 10 Dec 20 10:44 PM. 10 Dec

सोमवार तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक पहुंचने की संभावना 

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद बर्फ से ढके हिमालय से बर्फीली उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आयेगी. साथ ही बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान सोमवार तक गिर कर आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.

8:26 PM. 10 Dec 20 8:26 PM. 10 Dec

राजस्थान के कई इलाकों में अगले 24 घंटे में बारिश के आसार 

राजस्थान के कई इलाकों में अगले 24 घंटे में बूंदाबांदी होने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राज्य के बीकानेर, उदयपुर एवं कोटा संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं, पश्चिम राजस्थान के गंगानगर जिले में कहीं-कहीं कोहरा हो सकता है. राजधानी जयपुर में भी अगले 24 घंटे में बादल छाये रहने एवं हल्की बारिश होने का अनुमान है.

7:03 PM. 10 Dec 20 7:03 PM. 10 Dec

भारत के पर्वतीय राज्यों पर 11 दिसंबर से दिखने लगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

जम्मू कश्मीर और उत्तरी हिमाचल प्रदेश पर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है. एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है. यह इस समय उत्तरी अफगानिस्तान और इससे सटे पाकिस्तान पर है. इसका प्रभाव भारत के पर्वतीय राज्यों पर 11 दिसंबर से दिखाई देना शुरू होगा. दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती सिस्टम इस समय सक्रिय है. इसके अलावा एक अन्य चक्रवाती सिस्टम हिंद महासागर में भू-मध्य रेखा और इससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर भी बना हुआ है.

5:24 PM. 10 Dec 20 5:24 PM. 10 Dec

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13-14 दिसंबर से दिन-रात के तापमान में दर्ज की जायेगी भारी गिरावट

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13 या 14 दिसंबर से दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जायेगी. जबकि, पूर्वी जिलों में तापमान में गिरावट का क्रम 14 तथा 15 दिसंबर से शुरू हो सकता है.

5:24 PM. 10 Dec 20 5:24 PM. 10 Dec

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में 11 और 12 दिसंबर को होगी बारिश

उत्तराखंड से सटे उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिमी जिलों में 11 और 12 दिसंबर को छिटपुट बारिश हो सकती हैं. शामली, सहारनपुर, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली और आसपास के इलाके मुख्यतः प्रभावित हो सकते हैं.

5:24 PM. 10 Dec 20 5:24 PM. 10 Dec

गुजरात और राजस्थान के कई शहरों में आज और कल बारिश की संभावना 

गुजरात में 10 और 11 दिसंबर को सूरत से लेकर वलसाड, नवसारी, बड़ौदा, अहमदाबाद, गांधीनगर, मेहसाना, पाटन, राजकोट, सोमनाथ, वेरावल आदि जिलों में बारिश की संभावना स्काईमेट वेदर ने जतायी है. साथ ही कहा है कि राजस्थान में उदयपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, कोटा, सवाई माधोपुर और आसपास के शहरों में वर्षा होने की संभावना है.

2:29 PM. 10 Dec 20 2:29 PM. 10 Dec

राजस्थान में हो सकती है बूंदाबांदी

राजस्थान के कई इलाकों में अगले 24 घंटे में बूंदाबांदी होने का अनुमान है. मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, शुक्रवार को राज्य के बीकानेर, उदयपुर एवं कोटा संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं, पश्चिम राजस्थान के गंगानगर जिले में कहीं-कहीं कोहरा हो सकता है.

2:29 PM. 10 Dec 20 2:29 PM. 10 Dec

कनकनी बढ़ेगी

11 दिसम्बर को पर्वतीय इलाकों में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार नजर आ रहे हैं. इसके एक दो-दिनों बाद मैदानी इलाकों में और कनकनी बढ़ सकती है.

2:29 PM. 10 Dec 20 2:29 PM. 10 Dec

नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वाणु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी हुई है और बृहस्पतिवार को एनसीआर में ग्रेटर नोएडा में वायु गुणवत्ता सबसे खराब पाई गई. इस मामले में गाजियाबाद दूसरे नंबर पर तथा फरीदाबाद तीसरे नंबर पर रहा. एनसीआर में बृहस्पतिवार को बुधवार की अपेक्षा प्रदूषण का स्तर मामूली रूप से कम हुआ है.

2:29 PM. 10 Dec 20 2:29 PM. 10 Dec

बिहार में ऑरेंज अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तर बिहार में घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इधर आज सूबे के अन्य स्थानों पर मध्यम कोहरे की संभावना है.

2:29 PM. 10 Dec 20 2:29 PM. 10 Dec

फिर तेजी से फिसलेगा पारा

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. ऐसे में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है.

10:11 AM. 10 Dec 20 10:11 AM. 10 Dec

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में

राष्ट्रीय राजधानी में सुबह कोहरा छाया रहा और हवा की गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंच गई.

10:11 AM. 10 Dec 20 10:11 AM. 10 Dec

दस और 11 दिसंबर को कुछ जगह घना कोहरा

मौसम विभाग ने दस और 11 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्का और कुछ जगह घना कोहरा छाये रहने का अनुमान व्यक्त किया है.

10:11 AM. 10 Dec 20 10:11 AM. 10 Dec

उत्तर प्रदेश में कई हिस्सों में घना कोहरा

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा. मौसम विभाग ने बुधवार को बताया कि प्रदेश में सबसे अधिक तापमान झांसी में 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अमेठी जिले के फुरसतगंज में सबसे कम 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

10:11 AM. 10 Dec 20 10:11 AM. 10 Dec

समूचा बिहार घने कोहरे के आगोश में

उत्तरी बिहार में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और चक्रवाती सिस्टम बनने के कारण लगभग समूचा बिहार घने कोहरे के आगोश में है. अगले 48 घंटे तक पूरा बिहार घने कोहरे में डूबा रहेगा.

7:27 AM. 10 Dec 20 7:27 AM. 10 Dec

मौसम साफ रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के अन्य हिस्सों में दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है. दिन और रात के तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है.

7:27 AM. 10 Dec 20 7:27 AM. 10 Dec

बिहार के तापमान में गिरावट

उत्तर पश्चिमी हवा के चलने से बिहार के तापमान में गिरावट आयी है. न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ी है.

7:27 AM. 10 Dec 20 7:27 AM. 10 Dec

बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले चौबीस घंटे में पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है.

मास्क लगाते ही चश्मे के लेंस पर फैल जाती है भाप ? बस करें यह आसान उपाय और पाएं समस्या से छुटकारा

7:27 AM. 10 Dec 20 7:27 AM. 10 Dec

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शहर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा और सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 97 प्रतिशत रही.

7:27 AM. 10 Dec 20 7:27 AM. 10 Dec

ताजा बर्फबारी

पिछले चौबीस घंटे में हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई. आईएमडी ने कहा कि अगले चौबीस घंटे में जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने की आशंका प्रबल है.

7:27 AM. 10 Dec 20 7:27 AM. 10 Dec

बिजली कड़कने के साथ ओले

जम्मू, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कुछ हिस्सों में 11 दिसंबर को बिजली कड़कने के साथ ओले पड़ सकते हैं. इसके अलावा 12 दिसंबर को उत्तराखंड में और हरियाणा, चंडीगढ़ तथा दिल्ली में 11 और 12 दिसंबर को बिजली कड़कने के साथ ओले पड़ने की आशंका है. इन राज्यों में 10 और 11 दिसंबर को घना कोहरा रहने का पूर्वानुमान है.

Anushka Sharma Shirshasana : प्रेग्नेंसी में ना करें ये काम, एक्ट्रेस अनुष्का के चक्कर में कहीं…

7:27 AM. 10 Dec 20 7:27 AM. 10 Dec

शिमला के मौसम विभाग ने बताया

शिमला के मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के उदयपुर में सात सेंटीमीटर, केलोंग में छह सेंटीमीटर और गोंदला में पांच सेंटीमीटर बर्फबारी हुई. सिंह ने कहा कि लाहौल और स्पीति के प्रशासनिक केंद्र केलोंग में बुधवार को तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा और यह राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा.

7:27 AM. 10 Dec 20 7:27 AM. 10 Dec

उत्तर प्रदेश में मौसम सूखा

मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मौसम सूखा रहा और कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा. झाँसी में उच्चतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि राज्य में सबसे अधिक था. इसके अलावा फुरसतगंज में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

7:27 AM. 10 Dec 20 7:27 AM. 10 Dec

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को मौसम सूखा रहेगा और कुछ स्थानों पर कोहरा छाया रहेगा.

7:27 AM. 10 Dec 20 7:27 AM. 10 Dec

न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक

हरियाणा और पंजाब में ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया.

7:27 AM. 10 Dec 20 7:27 AM. 10 Dec

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Updates : उत्तर भारत (North India Weather) के कुछ हिस्सों में मौसम शुष्क लेकिन ठंडा (COLD Weather) नजर आ रहा है और ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान (minimum temperature) सामान्य से अधिक दर्ज किया गया. 11 दिसंबर (11 december 2020) को पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश (Rain) और बर्फबारी (Snowfall) होने का अनुमान है. (झारखंड (Jharkhand Weather), दिल्ली(Delhi Weather), बिहार(Bihar Weather), उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh Weather), मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh Weather),बंगाल (Bengal Weather) सहित अन्य राज्यों के मौसम की जानकारी के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >