Weather Forecast Today Live Update : आएगा भयंकर चक्रवाती तूफान, यहां होगी भारी बारिश, उत्तर भारत में ठंड का कहर,जानें यूपी-झारखंड-बिहार-दिल्ली सहित अन्य राज्यों का हाल

Weather Forecast Today Live Update : कश्मीर में पारा शून्य से नीचे (cold weather) चले जाने के बीच उत्तर भारत (north india weather) के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. दिल्ली (up,delhi weather) में नवंबर का महीना 71 साल में सबसे सर्द रहा. उधर, IMD ने तूफान के अनुमान के मद्देनजर दक्षिणी तमिलनाडु व केरल में भारी बारिश (IMD Heavy rain alert) की चेतावनी जारी की है. आईएमडी ने बताया कि बंगाल की खाड़ी (bay of bengal cyclone) के ऊपर सोमवार को कम दबाव का क्षेत्र बना और इसके गहरे कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने का अनुमान है. बिहार और झारखंड (Bihar,Jharkhand weather) में आसमान खुला हुआ है आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आने से ठंड (cold weather) बढ़ेगी. मौसम की हर जानकारी के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ….

Live Updates
8:03 PM. 1 Dec 20 2:33 PM. 1 Dec

राजस्थान में रात का तापमान थोड़ा बढ़ा

राजस्थान में बीते चौबीस घंटे में रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है जहां सोमवार रात को माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि बीती रात न्यूनतम तापमान चुरू में 6.5 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 7.0 डिग्री, पिलानी में 7.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 8.9 डिग्री, गंगानगर में 9.5 डिग्री, चित्तौड़गढ़ व डबोक में 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ा है. राजधानी जयपुर सहित राज्य के अनेक हिस्सों में मंगलवार को भी अच्छी धूप खिली रही.

8:03 PM. 1 Dec 20 2:33 PM. 1 Dec

बारिश के चलते व्यापक रूप में नुकसान होने की आशंका

3 दिसंबर तक तमिलनाडु के तटीय और उत्तरी भागों तथा दक्षिणी आंध्र प्रदेश और रायलसीमा क्षेत्र में भीषण वर्षा हो सकती है. बारिश के चलते व्यापक रूप में नुकसान होने की आशंका है.

8:03 PM. 1 Dec 20 2:33 PM. 1 Dec

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बेहद खराब’ की श्रेणी में

दिल्ली में वायु गुणवत्ता मंगलवार को भी ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी रही और प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों के कारण इस हफ्ते वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘गंभीर’ की श्रेणी में बने रहने की आशंका है. मंगलवार सुबह नौ बजे तक शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 346 था.

8:03 PM. 1 Dec 20 2:33 PM. 1 Dec

अल नीनो का प्रभाव कम रहने के कारण उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ेगी

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के ठंड के लिए यह भविष्यवाणी की है कि इस बार अल नीनो का प्रभाव कम रहने के कारण उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ेगी. दिन और रात का तापमान दिसंबर महीने में सामान्य से कम रहेगा. शीत लहरी चलेगी और लोगों को हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ेगा.

8:03 PM. 1 Dec 20 2:33 PM. 1 Dec

‘डीप डिप्रेशन’

मौसम विभाग के चेन्नई स्थित क्षेत्रीय कार्यालय से यह अलर्ट जारी किया गया है कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटे में ‘डीप डिप्रेशन’ में बदल जायेगा. इसका प्रभाव इतना ज्यादा होगा कि यह भयंकर चक्रवाती तूफान में बदल जायेगा.

8:03 PM. 1 Dec 20 2:33 PM. 1 Dec

वायु गुणवत्ता ‘अत्यंत खराब’ श्रेणी में लुढ़क गई

राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता ‘अत्यंत खराब’ श्रेणी में लुढ़क गई तथा तापमान के गिरने और हवा की गति मंद पड़ने के कारण इसके और खराब होने की आशंका है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Live Update : कश्मीर में पारा शून्य से नीचे (cold weather) चले जाने के बीच उत्तर भारत (north india weather) के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. दिल्ली (up,delhi weather) में नवंबर का महीना 71 साल में सबसे सर्द रहा. उधर, IMD ने तूफान के अनुमान के मद्देनजर दक्षिणी तमिलनाडु व केरल में भारी बारिश (IMD Heavy rain alert) की चेतावनी जारी की है. आईएमडी ने बताया कि बंगाल की खाड़ी (bay of bengal cyclone) के ऊपर सोमवार को कम दबाव का क्षेत्र बना और इसके गहरे कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने का अनुमान है. बिहार और झारखंड (Bihar,Jharkhand weather) में आसमान खुला हुआ है आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आने से ठंड (cold weather) बढ़ेगी. मौसम की हर जानकारी के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >