उत्तर भारत में भीषण ठंड, झारखंड सहित इन राज्यों में शीतलहर का प्रकोप

Cold Wave: उत्तर भारत में भीषण ठंड पड़ रही है. राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और झारखंड में शीतलहर का प्रकोप जारी है. दिल्ली में मंगलवार को पिछले तीन वर्षों में जनवरी की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई. चंडीगढ़ में पिछले 9 साल में सबसे ठंडी रात रही.

Cold Wave: दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान गिरकर तीन डिग्री सेल्सियस हो गया. जबकि तीन साल पहले 16 जनवरी, 2023 को न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

पंजाब भीषण ठंड की चपेट में, गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस

मंगलवार को पंजाब में भीषण ठंड की चपेट में रहा और एसबीएस नगर के बल्लोवाल सौंखरी में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब और हरियाणा की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम और पिछले नौ वर्षों में सबसे कम है. मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में 11 जनवरी, 2017 को न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस और 24 जनवरी, 2016 को न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. हरियाणा में हिसार और नारनौल भीषण ठंड की चपेट में हैं, जहां न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री और 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच और तीन डिग्री कम है. गुरुग्राम में सोमवार को न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

राजस्था के करौली में पारा शून्य तक पहुंचा

मौसम विभाग ने मंगलवार को बताया कि राजस्थान के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों में भीषण ठंड की स्थिति दर्ज की गई, जिसमें करौली में पारा गिरकर शून्य डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

झारखंड के 13 जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे

आईएमडी के अनुसार, झारखंड में मंगलवार को शीतलहर की स्थिति बनी रही, राज्य के 13 जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया.

कश्मीर में इस समय चिल्ला-ए-कलां का दौर

कश्मीर में इस समय चिल्ला-ए-कलां का दौर चल रहा है, जो 21 दिसंबर से 30 जनवरी को समाप्त होने वाली 40 दिन की अत्यधिक ठंड की अवधि है. ऐसे में 16 जनवरी से घाटी में एक पश्चिमी विक्षोभ के आने की आशंका है, जिससे हल्की से मध्यम बर्फबारी की उम्मीद है. इस बीच, सोमवार रात न्यूनतम तापमान गिरने से घाटी में शीतलहर की स्थिति और तीव्र हो गई. अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में सोमवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. पहलगाम में तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा. उत्तरी कश्मीर के स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में पारा शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा. आईएमडी ने पूर्वानुमान लगाया है कि 21 जनवरी तक मौसम के शुष्क रहने लेकिन बादल छाए रहने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >