Weather Forecast Updates : दिल्ली की वायु गुणवत्ता “बेहद खराब” श्रेणी में,जानें झारखंड-यूपी-बिहार सहित देश के अन्य राज्यों का हाल
Weather Forecast Today LIVE Updates : देश के कई हिस्सों में मौसम (Weather forecast) ने करवट ले ली है और तापमान में गिरावट (temperature falling) जारी है. हालांकि दिवाली (Diwali 2020 weather) के दिन यानी आज देश के कुछ राज्यों में बारिश के आसार (India Meteorological Department) नजर आ रहे हैं. जहां उत्तर भारत (North India temperature) के राज्यों में ठंड की शुरूआत (winter season, snowfall) हो चुकी है. वहीं दिल्ली (Delhi NCR Weather) की हवा जहरीली (Air Pollution) होती जा रही है. 14 नवंबर (14 november 2020) यानी आज Jharkhand के साथ-साथ bihar, uttar pradesh में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना कम नजर आ रही है. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
New Delhi: Vehicles ply amid hazy weather condition, in New Delhi, Thursday, Nov. 05, 2020. The air quality in Delhi remained in the severe category with the smoky haze lingering over the national capital for the third consecutive day becoming a serious health concern for the residents. (PTI Photo/Kamal Singh)(PTI05-11-2020_000111B)
Live Updates
4:58 PM. 14 Nov 2011:28 AM. 14 Nov
दिल्ली की वायु गुणवत्ता “बेहद खराब” श्रेणी में
दिल्ली में वायु गुणवत्ता का स्तर शनिवार की सुबह “बेहद खराब” श्रेणी में रहा. सरकारी एजेंसियों और मौसम विज्ञान विशेषज्ञों के मुताबिक पटाखे जलने और हवा की गति मंद होने से यह वायु गुणवत्ता “गंभीर” श्रेणी में भी जा सकती है.
3:45 PM. 14 Nov 2010:15 AM. 14 Nov
दीपावली के अगले दिन कुछ स्थानों पर वर्षा
दिल्ली और एनसीआर के शहरों में 15 नवंबर को यानी दीपावली के अगले दिन कुछ स्थानों पर वर्षा देखने को मिल सकती है. कुछ हद तक दिन के तापमान में गिरावट और प्रदूषण से राहत की अपेक्षा की जा सकती है.
2:22 PM. 14 Nov 208:52 AM. 14 Nov
19 नवंबर तक 12 से 18 डिग्री सेसि तक रहेगा न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है. इसके अनुसार, झारखंड में 19 नवंबर तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेसि गिरावट हो सकती है. न्यूनतम तापमान 12-18 डिग्री सेसि के आसपास रह सकता है. इस दौरान मौसम में व्यापक बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा. फिलहाल बारिश को लेकर कोई पूर्वानुमान नहीं है.
1:38 PM. 14 Nov 208:08 AM. 14 Nov
पंजाब में दो दिन बाद माैसम बदलने जा रहा है
पंजाब में दो दिन बाद माैसम बदलने जा रहा है. यह बदलाव होगा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) की वजह से होगा.
1:38 PM. 14 Nov 208:08 AM. 14 Nov
अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास
न्यूनतम तापमान कई दिन पहले से ही हरियाणा में गिरने लगा है और सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है जिससे सर्दी की दस्तक समय से कुछ पहले ही हो गई. अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास ही बना हुआ है.
12:49 PM. 14 Nov 207:19 AM. 14 Nov
झारखंड बिहार का हाल
झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क व साफ बना रहेगा. वहीं, बिहार में भी आसमान साफ रहने की उम्मीद है, कुछ ऐसा ही हाल बंगाल का भी होगा.
मुख्य बातें