Weather Forecast : दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ा मौसम, जानें उत्तर भारत सहित देश के अन्य राज्यों का हाल

Weather Forecast today Live Update : उत्तर भारत (north India weather) के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है और मैदानी इलाकों में बारिश ने ठंड (cold wave) बढ़ा दी है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, Uttar Pradesh, West Bengal,Jharkhand,bihar,Madhya pradesh Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
3:17 AM. 7 Jan 21 9:47 PM. 6 Jan

जानिए दिल्ली में अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, जो 15 साल में जनवरी में सबसे कम था. राष्ट्रीय राजधानी में घना कोहरा छाए रहने के कारण दृश्यता शून्य मीटर हो गयी थी. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक दिल्ली में घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान भी जताया है.

3:17 AM. 7 Jan 21 9:47 PM. 6 Jan

भारी बर्फबारी और बारिश के बीच जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन का अलर्ट

जानिए दिल्ली में अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा मौसमजम्मू-कश्मीर (J&K) में भारी बर्फबारी (Snowfall) और बीते तीन दिनों से जारी हो रही मूसलाधार बारिश (Heavy Rain) से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इस बीच, जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DMA) ने रामबन, डोडा, किश्तवाड़, अनंतनाग, बारामूला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा में हिमस्खलन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया.

3:17 AM. 7 Jan 21 9:47 PM. 6 Jan

कश्मीर घाटी में विमानों का परिचालन रद्द

भारी बर्फबारी और कम दृश्यता की वजह से श्रीनगर हवाईअड्डे पर चौथे दिन भी विमानों का परिचालन बहाल नहीं होने की खबर है. अगले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर के दूरदराज इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है. लेकिन, 7 से 14 जनवरी तक भारी बर्फबारी की संभावना नहीं है.

3:17 AM. 7 Jan 21 9:47 PM. 6 Jan

जानिए राजस्थान के मौसम का हाल

राजस्थान के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश के बावजूद अधिकतर हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, माउंट आबू में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम और जैसलमेर में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के दौरान कुल जिलों में घने कोहरे की संभावना जतायी है.

3:17 AM. 7 Jan 21 9:47 PM. 6 Jan

पंजाब-हरियाणा में बारिश

पंजाब और हरियाणा में बुधवार को बारिश हुई और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया. वहीं, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक था.

3:17 AM. 7 Jan 21 9:47 PM. 6 Jan

जम्मू-कश्मीर : भारी बारिश से तवी नदी उफान पर

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से तवी नदी उफान पर आ गयी है, लेकिन अभी यह खतरे के निशान से नीचे बह रही है. जानकारी के मुताबिक, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट स्थित बनिहाल शहर जम्मू क्षेत्र का सबसे सर्द इलाका रहा जहां न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया. शहर में 80.4 मिमि बारिश दर्ज की गई है.

मुख्य बातें

Weather Forecast today Live Update : उत्तर भारत (north India weather) के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है और मैदानी इलाकों में बारिश ने ठंड (cold wave) बढ़ा दी है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, Uttar Pradesh, West Bengal,Jharkhand,bihar,Madhya pradesh Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >