Weather Forecast Today LIVE Updates : देशभर के अधिकांश राज्यों में बढ़ेगी ठंड,इन इलाकों में बारिश की संभावना

Weather Forecast Today LIVE Updates : 7 दिसंबर (7 december 2020 ) यानी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड में भारी बर्फबारी दे सकता है जिससे मैदानी भागों (north india weather) में ठंड (winter, cold weather) के बढने की संभावना है. दिल्ली में प्रदूषण एक बार फिर खतरनाक स्थिति में पहुंच चुका है जबकि तमिलनाडु व केरल (south india weather) में चल रही भारी बारिश(Heavy Rain) में अब कमी आने के आसार हैं. (झारखंड (Jharkhand Weather), दिल्ली(Delhi Weather), बिहार(Bihar Weather), उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh Weather), मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh Weather),बंगाल (Bengal Weather) सहित अन्य राज्यों के मौसम की जानकारी के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ….

Live Updates
6:32 PM. 7 Dec 20 6:32 PM. 7 Dec

उत्‍तर भारत के ऊंचे स्‍थानों पर बर्फबारी की संभावना दक्षिण भारत में बारिश के आसार

देश के ज्यादातर हिस्सों में ठंड बढ़ रही है मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि में बुरेवी तूफान दक्षिण के तटीय राज्यों से गुजर गया है. उत्तर भारत के ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी का अनुमान लगाया है वहीं दक्षिण भारत में बारिश की आशंका जाहिर की है.

3:07 PM. 7 Dec 20 3:07 PM. 7 Dec

उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

उत्तर भारत के कई राज्यों का मौसम बदलने लगा है. मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. देश के ज्यादातर हिस्सों में ठंड बढ़ रही है. उत्‍तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्‍सों में हल्‍के से भारी कोहरा छाए रहने का भी अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है. कई जगहों पर घना कोहरा रहने का अनुमान है.

2:28 PM. 7 Dec 20 2:28 PM. 7 Dec

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं दिल्ली में वायु गुणवत्ता सोमवार को ‘अत्यंत खराब’ श्रेणी में रही, हालांकि हवा की गति बढ़ने के साथ इसके बेहतर होने की संभावना है. आईएमडी के अधिकारियों के अनुसार सोमवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 394 था. रविवार को 24 घंटे का औसतन एक्यूआई 389 और शनिवार को 404 था.

2:28 PM. 7 Dec 20 2:28 PM. 7 Dec

दिल्ली के कुछ हिस्सों में ‘बेहद घने कोहरे’ की वजह से दृश्यता हुई ‘शून्य’ : आईएमडी

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह कोहरे की घनी परत छाने से कुछ इलाकों में दृश्यता ‘शून्य’ रही, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ. इस साल ठंड के मौसम में पहली बार दृश्यता ‘शून्य’ हुई है.

2:28 PM. 7 Dec 20 2:28 PM. 7 Dec

स्काइमेट वेदर के अनुसार

स्काइमेट वेदर के अनुसार आज तक प्रदूषण काफी अधिक रहेगा उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ जब 8 दिसंबर से आगे निकल जाएगा तब दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में प्रदूषण में गिरावट आएगी और वायु गुणवत्ता बेहतर होगी.

2:28 PM. 7 Dec 20 2:28 PM. 7 Dec

बिहार का तापमान

अभी पूरे बिहार में अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दस से 11 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है.

2:28 PM. 7 Dec 20 2:28 PM. 7 Dec

जमकर बर्फबारी शुरू

रविवार से एक बार फिर से कश्मीर घाटी में मौसम बदल गया. यहां जमकर बर्फबारी शुरू हो गयी है. जोजिला पास और द्रास क्षेत्रों में बर्फबारी की वजह से श्रीनगर हाईवे का यातायात बंद हो गया है.

2:28 PM. 7 Dec 20 2:28 PM. 7 Dec

चल रही सर्द हवा की वजह से कनकनी बढ़ गयी

बिहार के गया जिले में तापमान स्थिर है पर चल रही सर्द हवा की वजह से कनकनी बढ़ गयी है. कनकनी के कारण लोग जगह-जगह अलाव जलाकर शरीर सेंकते देखे जा रहे हैं.

2:28 PM. 7 Dec 20 2:28 PM. 7 Dec

तापमान नीचे आने की संभावना

नौ दिसंबर से बिहार के अधिकतर शहरों का तापमान नीचे आने की संभावना है. इस दौरान कोल्ड डे व कोल्ड वेव की स्थिति भी बन सकती है. वहीं, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 48 घंटों में धुंध की स्थिति इसी तरह बनी रहेगी.

2:28 PM. 7 Dec 20 2:28 PM. 7 Dec

पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों में दिखेगा

बिहार में आने वाले दो-तीन दिनों के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आयेगी. देश के ऊपरी इलाके मसलन कश्मीर में हो रही बर्फबारी का असर आने वाले दिनों में और अधिक दिखने की संभावना है. बुधवार या गुरुवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों में दिखेगा.

2:28 PM. 7 Dec 20 2:28 PM. 7 Dec

कश्मीर घाटी में मौसम ने करवट ली

एक बार फिर कश्मीर घाटी में मौसम ने करवट ली है. जबरदस्त बर्फबारी के कारण ऊंचे पर्वतीय इलाकों में रहनेवाले नागरिकों को मुश्किल हालात से जूझना पड़ रहा है. बर्फबारी के कारण जम्मू संभाग को घाटी से जोड़नेवाला मुगल रोड और श्रीनगर-लेह हाईवे बंद हो गया है. मौसम विज्ञान केंद्र ने आनेवाले दिनों में हिमपात का पूर्वानुमान जताया है.

2:28 PM. 7 Dec 20 2:28 PM. 7 Dec

बर्फबारी होने का अंदेशा

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के मध्यम और ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार और बुधवार के बीच बारिश और बर्फबारी होने का अंदेशा जताया है. इसके साथ ही मैदानी इलाकों में मंगलवार को बारिश हो सकती है.

2:28 PM. 7 Dec 20 2:28 PM. 7 Dec

मध्य प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला नजर आ रहा है. यहां दिन में धूप में चुभन महसूस होने लगी है जबकि रात में भी तापमान बढ़ने से ठंड कम हो गई है. प्रदेश में आज भी गर्मी के तेवर तीखे बने रहने की संभावना है. इसके बाद मंगलवार से हवाओं का रुख बदलकर फिर उत्तरी होने के बाद वातावरण में एक बार फिर ठंड बढ़ने के आसार हैं.

7:24 AM. 7 Dec 20 7:24 AM. 7 Dec

8 साल का रिकॉर्ड टूटा

मध्य प्रदेश पर बने एंटी साइक्लोन ने पिछले 8 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. दिसंबर में रात का तापमान 13 डिग्री तक पहुंच चुका है.

Aadhaar Card/UIDAI Latest Updates : ऐसे पाएं अपना PVC कार्ड, बस करें यह आसान काम

7:24 AM. 7 Dec 20 7:24 AM. 7 Dec

मौसम विभाग के अनुसार

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के अन्य हिस्सों में दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है. दिन और रात के तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है.

7:24 AM. 7 Dec 20 7:24 AM. 7 Dec

बर्फबारी की संभावना

इराक और ईरान के रास्ते आगे बढ़ता हुआ पश्चिमी विक्षोभ भारत की सीमा में प्रवेश कर गया. इसके पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय होते ही भारी बर्फबारी की संभावना बन रही है.

Aadhaar Card/UIDAI Updates : आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल कर सकता है कोई ? किसी को फोटो कॉपी देने से पहले जरूर करें यह काम

7:24 AM. 7 Dec 20 7:24 AM. 7 Dec

बिहार में पछुआ सर्द हवा ने ठंड बढ़ा दी

बिहार में पछुआ सर्द हवा ने ठंड बढ़ा दी है. सुबह व शाम में पछुआ हवा की गति 7-11 किमी प्रति घंटा रह रही है. वहीं, बढ़ी ठंड से बच्चे व वृद्धों की परेशानी बढ़ गयी है. मौसम की मार के मरीज सरकारी व निजी अस्पतालों में पहुंचने लगे हैं. लोग सर्दी, खांसी, बुखार, बदन व सिर दर्द से पीड़ित होने लगे हैं.

7:24 AM. 7 Dec 20 7:24 AM. 7 Dec

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Updates : 7 दिसंबर (7 december 2020 ) यानी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड में भारी बर्फबारी दे सकता है जिससे मैदानी भागों (north india weather) में ठंड (winter, cold weather) के बढने की संभावना है. दिल्ली में प्रदूषण एक बार फिर खतरनाक स्थिति में पहुंच चुका है जबकि तमिलनाडु व केरल (south india weather) में चल रही भारी बारिश(Heavy Rain) में अब कमी आने के आसार हैं. (झारखंड (Jharkhand Weather), दिल्ली(Delhi Weather), बिहार(Bihar Weather), उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh Weather), मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh Weather),बंगाल (Bengal Weather) सहित अन्य राज्यों के मौसम की जानकारी के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >