Weather Forecast: चक्रवात सितरंग को लेकर अलर्ट, इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने दी चेतावनी

Weather Forecast Update Today: दिवाली की रात साइक्लोन सितरंग के तूफान की चपेट की वजह से बांग्लादेश में कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी है. इस तूफान का असर ओडिशा और झारखंड में भी नजर आने की संभावना व्‍यक्‍त की गयी है. पूर्वानुमान है कि झारखंड में 25 से 27 तक राज्य में फिर से बारिश हो सकती है. इधर दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार को 'बहुत खराब' श्रेणी में चली गयी. जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

Live Updates
9:27 PM. 25 Oct 22 9:27 PM. 25 Oct

बांग्लादेश में 13 से ज्यादा की मौत

चक्रवात सितरंग की तबाही बांग्लादेश में दिखाई देने लगी है. तूफान के कारण बांग्लादेश में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है. बंगाल की खाड़ी में बने ऊष्णकटिबंधीय चक्रवात सितरंग के बांग्लादेश के तट की ओर बढ़ने से पहले अधिकारियों को सोमवार को हजारों लोगों को सुरक्षित आश्रयों में पहुंचाना पड़ा था. (भाषा)

9:27 PM. 25 Oct 22 9:27 PM. 25 Oct

इन इलाकों में होगी भारी बारिश

आईएमडी ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर असम और असम, मेघालय और नागालैंड के शेष हिस्सों में अलग-अलग भारी वर्षा के साथ अधिकांश स्थानों पर हल्की-मध्यम वर्षा की संभावना है. उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम की संभावना है.

2:06 PM. 25 Oct 22 2:06 PM. 25 Oct

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

आईएमडी ने जानकारी दी है कि अरुणाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर असम में हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है जबकि असम के अन्‍य भागों में, मेघालय और नागालैंड के अलग-अलग हिस्‍सों भारी वर्षा के आसार हैं. उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम की संभावना है.

2:06 PM. 25 Oct 22 2:06 PM. 25 Oct

आसमान साफ रहने का अनुमान

आईएमडी ने दिल्ली में दिन में आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है. राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है.

2:06 PM. 25 Oct 22 2:06 PM. 25 Oct

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम है.

2:06 PM. 25 Oct 22 2:06 PM. 25 Oct

चक्रवात सितरांग को लेकर अलर्ट

असम के नागांव में चक्रवात सितरांग को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. शहर में बारिश के कारण कई घर क्षतिग्रस्त और पेड़ उखड़ गए हैं.

2:06 PM. 25 Oct 22 2:06 PM. 25 Oct

40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की चेतावनी

आईएमडी ने कहा कि मंगलवार शाम तक इसके कमजोर होकर निम्न दाब क्षेत्र में बदलने का अनुमान है. मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह पश्चिम बंगाल तट के आसपास 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की चेतावनी दी है, जो 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती हैं.

2:06 PM. 25 Oct 22 2:06 PM. 25 Oct

चक्रवात ‘सितरंग’ भारत में हुआ कमजोर

चक्रवात ‘सितरंग’ पश्चिम बंगाल तट को पार करते हुए बरिसाल के निकट अब बांग्लादेश तट से टकराया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को इस संबंध में जानकारी दी है. आईएमडी ने कहा कि दक्षिणी पश्चिम बंगाल के जिलों में मौसम में पूर्वाह्न से सुधार होने की संभावना है. मंगलवार शाम तक इसके कमजोर होकर निम्न दाब क्षेत्र में बदलने का अनुमान है.

8:39 AM. 25 Oct 22 8:39 AM. 25 Oct

चक्रवात सितरंग का असर दिखना शुरू

पश्चिम बंगाल में चक्रवात सितरंग का असर दिखना शुरूहो गया है. वेस्ट बंगाल के दक्षिणी जिलों में बारिश शुरू हो गयी है. दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना और पूरब मेदिनीपुर के प्रशासन को अलर्ट पर रखा है. एनडीआरएफ की टीम को भी तैयार रहने को कहा गया है.

8:14 AM. 25 Oct 22 8:14 AM. 25 Oct

इन इलाकों में दिखेगा तूफान का असर

आइएमडी ने एक बुलेटिन में कहा कि चक्रवात के चलते मंगलवार को उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. कोलकाता, हावड़ा और हुगली में सोमवार एवं मंगलवार को मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है .

7:46 AM. 25 Oct 22 7:46 AM. 25 Oct

दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स बहुत खराब श्रेणी में

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 323 (बहुत खराब) श्रेणी में है.

7:40 AM. 25 Oct 22 7:40 AM. 25 Oct

कम से कम सात लोगों की मौत

साइक्लोन सितरंग के तूफान की चपेट में आने से बांग्लादेश में कम से कम सात लोगों के मौत की खबर है. न्यूज एजेंसी एएफपी ने आफादा मंत्रालय के प्रवक्ता निखिल सरकार के हवाले से जानकारी दी है कि बरगुना, नारेल, सिराजगंज और द्वीपीय जिले भोला से मौतों की सूचना प्राप्त हुई है.

7:40 AM. 25 Oct 22 7:40 AM. 25 Oct

स्कूलों में छुट्टी

इधर मंगलवार को यानी आज इस चक्रवात के पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और मेघालय में कहर बरपाने की संभावना मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त की है. मंगलवार को मेघालय के चार जिलों में आज सभी शैक्षणिक संस्थानों की छुट्टी की घोषणा की जा चुकी है.

7:40 AM. 25 Oct 22 7:40 AM. 25 Oct

बांग्लादेश में तूफान का असर

बांग्लादेश में सोमवार को 2.19 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया क्योंकि चक्रवात सितरंग देश के दक्षिण-पश्चिमी तट के करीब पहुंच चुका था. आधी रात के करीब इसने दस्‍तक दी है. आपदा प्रबंधन मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद मोनिरुज्जमां ने कहा कि बांग्लादेशी अधिकारियों ने 6,925 आश्रय केंद्रों को तैयार रखा है, जहां चक्रवात के खतरों से प्रभावित व्यक्ति शरण ले सकेंगे.

7:40 AM. 25 Oct 22 7:40 AM. 25 Oct

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में

दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में चली गयी जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने मंगलवार को आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 और 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

भाषा इनपुट के साथ

मुख्य बातें

Weather Forecast Update Today: दिवाली की रात साइक्लोन सितरंग के तूफान की चपेट की वजह से बांग्लादेश में कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी है. इस तूफान का असर ओडिशा और झारखंड में भी नजर आने की संभावना व्‍यक्‍त की गयी है. पूर्वानुमान है कि झारखंड में 25 से 27 तक राज्य में फिर से बारिश हो सकती है. इधर दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में चली गयी. जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >