Weather Forecast Today LIVE Updates : साइक्लोन निवार का कहर, इन इलाकों में भारी बारिश की चेतानी, कई इलाकों में भारी तबाही

Weather Forecast Today LIVE Updates : उत्तर भारत के कई हिस्सों में ठंड (North India temperature) बढ़ गई है. जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी हुई, जबकि तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश पर Cyclone Nivar का खतरा मंडरा रहा है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों (Weather forecast today) में नजर आ रहा है. दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में तापमान में तेजी से गिरावट (temperature falling) दर्ज की गई है. आईएमडी (India Meteorological Department) ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवात ‘निवार’ में परिवर्तित हो गया है और इसके बुधवार को भारी तूफान के रूप में तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट से टकराने की आशंका है. 25 नवंबर (25 november 2020) यानी आज Jharkhand के साथ-साथ bihar, uttar pradesh का मौसम कैसा रहेगा यह जाननें के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
7:02 PM. 25 Nov 20 1:32 PM. 25 Nov

साइक्लोन निवार का कहर, इन इलाकों में भारी बारिश की चेतानी

साइक्लोन निवार का तांडव जारी है. तमिलनाडु के कई इलाकों जैसे तंजावुर, तिरुवूर, नागापट्टिनम, कुड्डलोर, चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, मायलादुथिराई, अरियालुर, पेरम्बलुर, कल्लूराची, विल्लुपुरम, तिरुवन्नमलाई डिस्ट्रिक्ट ऑफ तमिलनाडु और पुड्डेरी में भारी से भी भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है.

7:02 PM. 25 Nov 20 1:32 PM. 25 Nov

Cyclone की वजह से ममल्लापुरम में तेज हवाएं चल रही हैं और भारी बारिश

Cyclone की वजह से ममल्लापुरम में तेज हवाएं चल रही हैं और भारी बारिश भी हो रही है. आज मध्यरात्रि या कल सुबह Nivar Cyclone के कराईकल और ममल्लापुरम के बीच लैंडफॉल होने की संभावना है.

7:02 PM. 25 Nov 20 1:32 PM. 25 Nov

पुडुचेरी की एलजी किरण बेदी ने साइक्लोन के मद्देनजर लोगों को किया सचेत

पुडुचेरी की एलजी किरण बेदी ने साइक्लोन के मद्देनजर जनता से मेरी अपील है कि आप अपने घरों में रहें, सरकार आपकी सेवा में हैं और आप बस उनकी बात सुनें तथा उनके नियमों के अनुसार चलें.

7:02 PM. 25 Nov 20 1:32 PM. 25 Nov

साइक्लोन निवार का कहर, कई इलाकों में तेज हवा के साथ भारी बारिश, आज रात तट से टकराएगा तूफान

साइक्लोन निवार का कहर जारी है. चेन्नई में तेज हवा के साथ भारी बारिश हो रही है. तेज हवा की वजह से सड़कों पर पेड़ टूटकर गिरे हुए हैं. Nivar Cyclone आज कराईकल और ममल्लापुरम के बीच तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों पर लैंडफॉल हो सकता है.

3:21 PM. 25 Nov 20 9:51 AM. 25 Nov

26 की रात को ममल्लापुरम को पार करेगा साइक्लोन निवार

IMD के अनुसार साइक्लोन निवार 26 की रात ममल्लापुरम और कराईकल के बीच पार करने की संभावना है.

2:51 PM. 25 Nov 20 9:21 AM. 25 Nov

पूरे बिहार में ठंड और कनकनी का असर

पछिया हवा के असर से भागलपुर जिला समेत पूरे बिहार में ठंड और कनकनी का असर बढ़ता जा रहा है. कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व तिब्बत में हो रही बर्फबारी के कारण बिहार समेत पूरे मैदानी हिस्से में तापमान एकाएक नीचे गिर चुका है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Updates : उत्तर भारत के कई हिस्सों में ठंड (North India temperature) बढ़ गई है. जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी हुई, जबकि तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश पर Cyclone Nivar का खतरा मंडरा रहा है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों (Weather forecast today) में नजर आ रहा है. दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में तापमान में तेजी से गिरावट (temperature falling) दर्ज की गई है. आईएमडी (India Meteorological Department) ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवात ‘निवार’ में परिवर्तित हो गया है और इसके बुधवार को भारी तूफान के रूप में तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट से टकराने की आशंका है. 25 नवंबर (25 november 2020) यानी आज Jharkhand के साथ-साथ bihar, uttar pradesh का मौसम कैसा रहेगा यह जाननें के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >