Weather Forecast Update : Cyclone Burevi केरल में 177 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, तूतीकोरीन एयरपोर्ट बंद

Weather Forecast Today Live Update : उत्तर भारत (north india weather) के कुछ राज्यों में तापमान के बढ़ने से लोगों को ठंड (cold weather) से कुछ राहत मिली है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जम्मू कश्मीर एवं हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम के शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है. वहीं दिल्ली में वायु गुणवत्ता (up,delhi weather) ‘बेहद खराब' श्रेणी में नजर आ रही है. केरल में चक्रवात ‘बुरेवी' (burevi cyclone) के शुक्रवार तक पहुंचने की आशंका के मद्देनजर राज्य में हाई अलर्ट (bay of bengal cyclone) जारी कर दिया गया है. बिहार और झारखंड (Bihar,Jharkhand weather) में आसमान खुला हुआ है आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आने से ठंड (cold weather) बढ़ेगी. मौसम की हर जानकारी के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ….

Live Updates
9:57 PM. 3 Dec 20 9:57 PM. 3 Dec

केरल में 177 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

केरल में 177 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, तूतीकोरीन एयरपोर्ट बंद

9:57 PM. 3 Dec 20 9:57 PM. 3 Dec

तिरुअनंतपुरम एयरपोर्ट कल सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक बंद

Cyclone Burevi के कारण तिरुअनंतपुरम एयरपोर्ट कल सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक बंद

9:57 PM. 3 Dec 20 9:57 PM. 3 Dec

Cyclone Burevi के कारण तमिलनाडु के तटीय इलाकों में भूस्खलन की आशंका

Cyclone Burevi के कारण तमिलनाडु के तटीय इलाकों में भूस्खलन की आशंका

2:40 PM. 3 Dec 20 2:40 PM. 3 Dec

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि उत्तर श्रीलंका के ऊपर बना चक्रवात 70-80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली आंधी के साथ बृहस्पतिवार को दोपहर तक पम्बन के नजदीक पहुंच जाएगा.

2:40 PM. 3 Dec 20 2:40 PM. 3 Dec

चक्रवात बुरेवी के निकट होने से तमिलनाडु, पुडुचेरी में भारी बारिश

चक्रवाती तूफान बुरेवी बृहस्पतिवार को पम्बन और कन्याकुमारी के बीच दक्षिणी तमिलनाडु तट से गुजरने वाला है और इसके प्रभाव के चलते बुधवार रात से ही तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है.

2:40 PM. 3 Dec 20 2:40 PM. 3 Dec

चक्रवात बुरेवी: अमित शाह ने तमिलनाडु और केरल के मुख्यमंत्रियों से बात की, मदद का दिया आश्वासन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार चक्रवात बुरेवी के मद्देनजर तमिलनाडु और केरल के लोगों को हर संभव सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. गृह मंत्री ने यह आश्वासन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से फोन पर बातचीत के दौरान दिया.

2:40 PM. 3 Dec 20 2:40 PM. 3 Dec

एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में बृहस्पतिवार को हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ. प्रदूषण की जानकारी देने वाले ऐप ‘समीर’ के अनुसार ये शहर बुधवार को ‘डार्क रेड जोन’ में थे, जबकि बृहस्पतिवार को ये ‘रेड जोन’ में आ गए हैं.

2:40 PM. 3 Dec 20 2:40 PM. 3 Dec

देश में सर्दी जोर पकड़ चुकी है

देश में सर्दी जोर पकड़ चुकी है, इस बार देशवासियों को ठंड कुछ ज्यादा ही झेलना पड़ेगा. पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी मैदानी इलाकों के लिए ठंड में इजाफा हो रहा है.

2:40 PM. 3 Dec 20 2:40 PM. 3 Dec

स्काईमेट वेदर के अनुसार

स्काईमेट वेदर के अनुसार तमिलनाडु के ऊपर दूसरा लैंडफॉल बनाने से पहले चक्रवाती तूफान से सिस्टम थोड़ा कमजोर हो सकता है. यह 4 दिसंबर की सुबह टोंडी-पंबन- तूतीकोरिन अक्ष के पास तट पर पहुंचने और केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम की ओर बढ़ने की उम्मीद है.

2:40 PM. 3 Dec 20 2:40 PM. 3 Dec

लगातार बारिश की संभावना

केरल में तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, कोवलम, अलाप्पुझा, पुनालुर, कोच्चि और एलेप्पी सहित कई स्थानों पर लगातार बारिश की संभावना बनी हुई है.

2:40 PM. 3 Dec 20 2:40 PM. 3 Dec

भीषण वर्षा हो सकती है

तमिलनाडु के तटीय और उत्तरी भागों तथा दक्षिणी आंध्र प्रदेश और रायलसीमा क्षेत्र में भीषण वर्षा हो सकती है. बारिश के चलते व्यापक रूप में नुकसान होने की आशंका है.

2:40 PM. 3 Dec 20 2:40 PM. 3 Dec

यूपी के ज्यादातर स्थानों पर धूप खिली हुई है

रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के ज्यादातर स्थानों पर धूप खिली हुई है. हालांकि कुछ स्थानों पर बदली का असर भी देखा जा रहा है. अगले 24 घंटों के दौरान मौसम आमतौर पर सूखा रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है.

2:40 PM. 3 Dec 20 2:40 PM. 3 Dec

यूपी में धीरे-धीरे बढ़ रहा है ठंड का असर

उत्तर प्रदेश में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है और कुछ जगहों पर कोहरा भी रहा. आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कानपुर मंडल में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ. इस अवधि में चुर्क राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि बस्ती में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था.

7:09 AM. 3 Dec 20 7:09 AM. 3 Dec

शीतलहर चलने के आसार

उत्तरी भारत में शीतलहर का प्रकोप अब और गहरा जायेगा. ऐसी स्थिति में बिहार में भी शीतलहर चलने के आसार हैं.

7:09 AM. 3 Dec 20 7:09 AM. 3 Dec

रविवार से घना कोहरा लगना शुरू

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक झारखंड की राजधानी रांची सहित पूरे सूबे में मौसम साफ रहेगा जबकि रविवार से घना कोहरा लगना शुरू हो जाएगा.

7:09 AM. 3 Dec 20 7:09 AM. 3 Dec

दिल्ली के लिए अगले चार-पांच दिन खतरनाक

दिल्ली-एनसीआर में वायु की गुणवत्ता बद से बदतर होने की आशंका है. मौसम विशेषज्ञों ने इस बाबत चेतावनी भी जारी कर दी है. उनका कहना है कि प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों की वजह से 4 दिसंबर से 7 दिसंबर तक स्थिति ज्यादा गंभीर होने की आशंका है.

Bank Holidays : बैंकों में इतने दिनों की है छुट्टी, बैंक जानें से पहले देख लें ये लिस्ट

7:09 AM. 3 Dec 20 7:09 AM. 3 Dec

चार दिसंबर को आ सकता है ‘बुरेवी’

केरल में चक्रवात ‘बुरेवी’ के शुक्रवार तक पहुंचने की आशंका के मद्देनजर राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. अधिकारियों ने स्थिति से निपटने के लिए 2000 से अधिक राहत शिविर खोले हैं और पांच दिसंबर तक तट पर मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है.

7:09 AM. 3 Dec 20 7:09 AM. 3 Dec

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से बात की

चक्रवात ‘बुरेवी’ के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से बात की और उन्हें केंद्र से हरसंभव मदद का भरोसा दिया. मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मीडिया से कहा कि हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चक्रवात से जुड़े मामलों पर चर्चा की है. हमने राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में बताया है.

7:09 AM. 3 Dec 20 7:09 AM. 3 Dec

भारी बारिश और तेज हवा चलेगी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वानुमान जताया है कि तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथनमथिट्टा, कोट्टायम, अलप्पुझा, इडुक्की और एर्णाकुलम जिलों में तीन से पांच दिसंबर तक भारी बारिश और तेज हवा चलेगी.

7th pay commission Latest Updates : केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिलेगी खुशखबरी, बढ़ने वाली है सैलरी,केंद्र की मोदी सरकार तैयारी में…

7:09 AM. 3 Dec 20 7:09 AM. 3 Dec

आईएमडी ने बुलेटिन जारी करते हुए कहा

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक बुलेटिन जारी करते हुए कहा है कि श्रीलंका के त्रिंकोमाली पहुंचने के बाद बुरेवी के मन्नार की खाड़ी और तमिलनाडु में कन्याकुमारी के आसपास कोमोरिन इलाके की ओर आने की आशंका है.

7:09 AM. 3 Dec 20 7:09 AM. 3 Dec

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Live Update : उत्तर भारत (north india weather) के कुछ राज्यों में तापमान के बढ़ने से लोगों को ठंड (cold weather) से कुछ राहत मिली है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जम्मू कश्मीर एवं हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम के शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है. वहीं दिल्ली में वायु गुणवत्ता (up,delhi weather) ‘बेहद खराब’ श्रेणी में नजर आ रही है. केरल में चक्रवात ‘बुरेवी’ (burevi cyclone) के शुक्रवार तक पहुंचने की आशंका के मद्देनजर राज्य में हाई अलर्ट (bay of bengal cyclone) जारी कर दिया गया है. बिहार और झारखंड (Bihar,Jharkhand weather) में आसमान खुला हुआ है आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आने से ठंड (cold weather) बढ़ेगी. मौसम की हर जानकारी के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >