Weather Forecast Today LIVE Updates : कमजोर हुआ डीप डिप्रेशन, अगले 18 घंटों तक मन्नार की खाड़ी पर बना रहेगा, फिर आगे बढ़ेगा
Copied link
Weather Forecast Today LIVE Updates : चक्रवात बुरेवी (burevi cyclone) कमजोर होकर निम्न दबाव (low pressure) के क्षेत्र में तब्दील हो गया और चार दिसंबर की सुबह तमिलनाडु तट को पार करने की उम्मीद है. भारतीय मौसम विज्ञान विभ���ग (IMD) की चेतावनी के बाद केरल में भारी वर्षा होने की आशंका के मद्देनजर राज्य हाईअलर्ट पर है. इधर उत्तर भारत (north india weather) के कुछ राज्यों में तापमान के बढ़ने से लोगों को ठंड (cold weather) से कुछ राहत मिली है. झारखंड (Jharkhand Weather), दिल्ली(Delhi Weather), बिहार(Bihar Weather), उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh Weather), मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh Weather),बंगाल (Bengal Weather) सहित अन्य राज्यों के मौसम की जानकारी के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ….
11:33 PM. 4 Dec 2011:33 PM. 4 Dec
चक्रवात ‘बुरेवी’ के कारण तमिलनाडु और पुदुचेरी में भारी वर्षा
IMD DG मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि चक्रवात ‘बुरेवी’ के कारण तमिलनाडु और पुदुचेरी में अत्यधिक भारी वर्षा हुई है. आज तमिलनाडु और पुडुचेरी में अलग-थलग बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है.
10:44 PM. 4 Dec 2010:44 PM. 4 Dec
केरल में कल भारी बारिश के आसार
आईएमडी के डीजी मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि दक्षिण केरल और उत्तर केरल में कल भारी से भारी वर्षा होने की संभावना है. वहीं उन्होंने कहा कि तूफान कमजोर होने की उम्मीद है, धीरे-धीरे हवा की गति दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल तट पर आज रात 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 40-50 किमी प्रति घंटे तक घट जाएगी.
10:04 PM. 4 Dec 2010:04 PM. 4 Dec
इस साल बढ़ेगी ठंड
उत्तराखंड में न्यूनमत तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ चुकी है. मौसम विभाग की मानें तो चार दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ हिमालय से टकरा सकता है, जिसके बाद ठंड में इजाफा नजर आ सकता है.
10:04 PM. 4 Dec 2010:04 PM. 4 Dec
पुडुचेरी और उसके उपनगरों में चक्रवात बुरेवी के प्रभावों की वजह से शुक्रवार को भारी बारिश हुई.
10:04 PM. 4 Dec 2010:04 PM. 4 Dec
चेन्नई में हुई भारी बारिश
10:04 PM. 4 Dec 2010:04 PM. 4 Dec
IMD ने कही ये बात
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार शुक्रवार को हवा की दिशा मुख्य रूप से पूर्व की ओर रहेगी और अधिकतम 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी.
10:04 PM. 4 Dec 2010:04 PM. 4 Dec
पिछले 24 घंटे में पुडुचेरी में करीब 14 सेमी बारिश
पिछले 24 घंटे में पुडुचेरी में करीब 14 सेमी बारिश दर्ज की गई. मूसलाधार बारिश की वजह से कई आवासीय कालोनियों और मुख्य मार्गों पर जलजमाव देखने को मिले और कई क्षेत्रों में कई घंटों तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही. दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के प्रभाव की वजह से भारी बारिश हो रही है लेकिन अब यह कमजोर होकर निम्न दबाव क्षेत्र में तब्दील हो गया.
8:02 PM. 4 Dec 208:02 PM. 4 Dec
चक्रवात बुरेवी के प्रभावों की वजह से पुडुचेरी में भारी बारिश
पुडुचेरी और उसके उपनगरों में चक्रवात बुरेवी के प्रभावों की वजह से शुक्रवार को भारी बारिश हुई. आधिकारिक सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पिछले 24 घंटे में शुक्रवार सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक पुडुचेरी में करीब 14 सेमी बारिश दर्ज की गई.
8:02 PM. 4 Dec 208:02 PM. 4 Dec
एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में नहीं हुआ कोई सुधार
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में शुक्रवार को हवा की गुणवत्ता और खराब हो गयी. प्रदूषण संबंधी सूचना देने वाले ‘समीर’ ऐप के अनुसार इन शहरों में वायु गुणवत्ता ‘डार्क रेड जोन’ में पहुंच गई.
8:02 PM. 4 Dec 208:02 PM. 4 Dec
भारी बर्फबारी की संभावना
इराक और ईरान के रास्ते आगे बढ़ता हुआ पश्चिमी विक्षोभ बुधवार को भारत की सीमा में प्रवेश कर गया. इसके पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय होते ही भारी बर्फबारी की संभावना बन रही है.
8:02 PM. 4 Dec 208:02 PM. 4 Dec
मौसम विभाग के मुताबिक
मौसम विभाग के मुताबिक इस वक्त मध्य और पूर्वी भूमध्य प्रशांत महासागर में तापमान सामान्य से कम है. ला नीना स्थितियां बनी हुई हैं. मध्य ला नीना की स्थिति सर्दियों के अंत तक बनी रहने की संभावना नजर आ रही है.
8:02 PM. 4 Dec 208:02 PM. 4 Dec
चक्रवाती तूफान का असर बिहार में देखने को नहीं मिलेगा
बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान का असर बिहार में देखने को नहीं मिलेगा. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान का बिहार पर बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं दिखेगा.
8:02 PM. 4 Dec 208:02 PM. 4 Dec
यूपी में धीरे-धीरे बढ़ रहा है ठंड का असर
उत्तर प्रदेश में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है और कुछ जगहों पर कोहरा भी रहा. आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कानपुर मंडल में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ.
8:02 PM. 4 Dec 208:02 PM. 4 Dec
ठंड सामान्य से अधिक
दिसंबर से जनवरी के बीच दिल्ली सहित कई जगहों पर ठंड सामान्य से अधिक पड़ेगी. मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.42 डिग्री कम रहने आ अनुमान है. हालांकि दिन के समय ठंड का प्रकोप कम रहेगा.
8:02 PM. 4 Dec 208:02 PM. 4 Dec
कश्मीर में कई स्थानों पर शून्य से नीचे तापमान
कश्मीर में विभिन्न स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया. घाटी में पहलगाम सबसे सर्द स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
1:00 PM. 4 Dec 201:00 PM. 4 Dec
बिहार में मौसम में अचानक बदलाव आया
बिहार में गुरुवार को मौसम में अचानक बदलाव आया. दिन भर कुहरा व बादल छाये रहे. इससे लोगों को दिन में ठंड का अनुभव हुआ. आने वाले एक-दो दिन तक राज्य का मौसम बदला रहेगा. इस दौरान दिन में बादल छाये रहने के कारण अधिकतम तापमान में कुछ कमी आयेगी. लोगों को इससे थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन इसके उलट रात में सामान्य तापमान एक से दो डिग्री बढ़ा रहने की संभावना है.
1:00 PM. 4 Dec 201:00 PM. 4 Dec
झारखंड का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के अन्य हिस्सों में दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है. दिन और रात के तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है.
1:00 PM. 4 Dec 201:00 PM. 4 Dec
यूपी के ज्यादातर स्थानों पर धूप खिली
रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के ज्यादातर स्थानों पर धूप खिली हुई है. हालांकि कुछ स्थानों पर बदली का असर भी देखा जा रहा है. अगले 24 घंटों के दौरान मौसम आमतौर पर सूखा रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है.
Aadhaar Card/UIDAI Latest Updates : ऐसे पाएं अपना PVC कार्ड, बस करें ये आसान काम
1:00 PM. 4 Dec 201:00 PM. 4 Dec
चक्रवाती तूफान बुरेवी कमजोर
आईएमडी ने कहा है कि मन्नार की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बुरेवी कमजोर होकर तीन दिसंबर को निम्न दबावे के क्षेत्र में बदल गया और वह रामनाथपुरम जिले के तट से करीब है तथा पम्बन के दक्षिण पश्चिम में 20 किलोमीटर एवं कन्याकुमार के उत्तरपूर्व में 210 किलोमीटर की दूरी पर है.
1:00 PM. 4 Dec 201:00 PM. 4 Dec
हवा की रफ्तार 55-65 किलोमीटर प्रति घंटा
आईएमडी ने कहा कि संबंधित हवा की रफ्तार 55-65 किलोमीटर प्रति घंटा है जो 75 किलोमीटर प्रतिघंटे तक जा सकती है. शुक्रवार तक चक्रवात के और कमजोर होकर निम्न दबाव में बदलने की संभावना है. आईएमडी पहले ही तमिलनाडु और दक्षिण केरल के लिए रेड अलर्ट जारी कर चुका है.
7th pay commission Latest Updates : केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिलने वाली है खुशखबरी, बढ़ने वाली है सैलरी,मोदी सरकार तैयारी में…
1:00 PM. 4 Dec 201:00 PM. 4 Dec
केरल हाईअलर्ट पर
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युजंय महापात्रा ने बताया कि दक्षिण तमिलनाडु में कम वर्षा हुई और इस मौसम प्रणाली से इस कमी के दूर होने में मदद मिलने की संभावना है. तिरुवनंतपुरम से प्राप्त समाचार के अनुसार, केरल में चक्रवात बुरेवी की वजह से भारी वर्षा होने की आशंका के मद्देनजर राज्य हाईअलर्ट पर है,फलस्वरूप तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा शुक्रवार सुबह से आठ घंटे तक बंद रहेगा एवं 2000 से अधिक राहत शिविर खोले गये हैं. तिरुवनंतपुरम में जिला प्रशासन ने 217 राहत शिविर खोले हैं तथा आपदा संभावित क्षेत्रों से 15,840 लोगों को इन शिविरों में पहुंचाया गया है.
1:00 PM. 4 Dec 201:00 PM. 4 Dec
Posted By : Amitabh Kumar
मुख्य बातें
Weather Forecast Today LIVE Updates : चक्रवात बुरेवी (burevi cyclone) कमजोर होकर निम्न दबाव (low pressure) के क्षेत्र में तब्दील हो गया और चार दिसंबर की सुबह तमिलनाडु तट को पार करने की उम्मीद है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की चेतावनी के बाद केरल में भारी वर्षा होने की आशंका के मद्देनजर राज्य हाईअलर्ट पर है. इधर उत्तर भारत (north india weather) के कुछ राज्यों में तापमान के बढ़ने से लोगों को ठंड (cold weather) से कुछ राहत मिली है. झारखंड (Jharkhand Weather), दिल्ली(Delhi Weather), बिहार(Bihar Weather), उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh Weather), मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh Weather),बंगाल (Bengal Weather) सहित अन्य राज्यों के मौसम की जानकारी के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ….