Weather Forecast Updates : दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में झमाझम बारिश, ठंड की दस्तक, प्रदूषण से राहत, जानें बिहार-यूपी-झारखंड सहित अन्य राज्यों का हाल

Weather Forecast Today LIVE Updates : देश के कई हिस्सों में मौसम (Weather forecast) ने करवट ले ली है और तापमान में गिरावट (temperature falling) नजर आ रही है. हालांकि छठ ( Chhath 2020 weather) के दिन देश के कुछ राज्यों में बारिश के आसार (India Meteorological Department) नजर आ रहे हैं. जहां उत्तर भारत (North India temperature) के राज्यों में ठंड की शुरूआत (winter season, snowfall) हो चुकी है. वहीं दिल्ली (Delhi NCR Weather) की हवा जहरीली (Air Pollution) होती जा रही है. 15 नवंबर (15 november 2020) यानी आज Jharkhand के साथ-साथ bihar, uttar pradesh में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना कम नजर आ रही है. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
12:25 AM. 16 Nov 20 6:55 PM. 15 Nov

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में झमाझम बारिश, ठंड की दस्तक, प्रदूषण से राहत

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में रविवार की शाम झमाझम बारिश हुई जबकि कई जगहों पर ओला भी गिरे. जहां बारिश से आसमान में छाई धुएं की चादर साफ हो गई वहीं प्रदूषण से राहत के साथ ही लोगों को ठंड का भी अहसास हुआ.

8:03 PM. 15 Nov 20 2:33 PM. 15 Nov

मौसम विभाग के अनुसार

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है.

8:03 PM. 15 Nov 20 2:33 PM. 15 Nov

सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर के करीब पहुंचने वाला है

एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर के करीब पहुंचने वाला है. इस सिस्टम का प्रभाव दिखने लगा है.

8:03 PM. 15 Nov 20 2:33 PM. 15 Nov

चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी विश्व के प्रभाव से विकसित होगा

स्काईमेट वेदर के अनुसार एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी विश्व के प्रभाव से विकसित होगा, जो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तर पूर्वी राजस्थान में 15 और 16 नवंबर को वर्षा दे सकता है.

8:03 PM. 15 Nov 20 2:33 PM. 15 Nov

पंजाब हल्की वर्षा

स्काईमेट वेदर के अनुसार 15-16 नवंबर को पंजाब में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, पटियाला, बठिंडा, श्रीमुक्तसर साहिब, फाजिल्का, फरीदकोट, फिरोजपुर में गर्जना के साथ हल्की वर्षा हो सकती है.

8:03 PM. 15 Nov 20 2:33 PM. 15 Nov

हरियाणा का मौसम

स्काईमेट वेदर के अनुसार 15-16 नवंबर को हरियाणा में भी पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल में वर्षा देखने को मिल सकती है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Updates : देश के कई हिस्सों में मौसम (Weather forecast) ने करवट ले ली है और तापमान में गिरावट (temperature falling) नजर आ रही है. हालांकि छठ ( Chhath 2020 weather) के दिन देश के कुछ राज्यों में बारिश के आसार (India Meteorological Department) नजर आ रहे हैं. जहां उत्तर भारत (North India temperature) के राज्यों में ठंड की शुरूआत (winter season, snowfall) हो चुकी है. वहीं दिल्ली (Delhi NCR Weather) की हवा जहरीली (Air Pollution) होती जा रही है. 15 नवंबर (15 november 2020) यानी आज Jharkhand के साथ-साथ bihar, uttar pradesh में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना कम नजर आ रही है. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >