Weather Forecast Update : अगले चार-पांच दिन दिल्ली के लिए खतरनाक,केरल में अलर्ट जारी बिहार में शीतलहर, जानें झारखंड-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Today Live Update : उत्तर भारत (north india weather) के कुछ राज्यों में तापमान के बढ़ने से लोगों को ठंड (cold weather) से कुछ राहत मिली है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जम्मू कश्मीर एवं हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम के शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है. वहीं दिल्ली में वायु गुणवत्ता (up,delhi weather) मंगलवार को भी ‘बेहद खराब' श्रेणी में बनी रही. दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर गहरे दबाव (bay of bengal cyclone) के क्षेत्र ने मजबूत होकर मंगलवार को चक्रवाती तूफान 'बुरेवी' (burevi cyclone) का रूप लिया और दो दिसंबर को इसके श्रीलंकाई तट को पार करने की संभावना है. बिहार और झारखंड (Bihar,Jharkhand weather) में आसमान खुला हुआ है आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आने से ठंड (cold weather) बढ़ेगी. मौसम की हर जानकारी के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ….

Live Updates
6:37 AM. 3 Dec 20 6:37 AM. 3 Dec

केरल में अलर्ट जारी, चार दिसंबर को आ सकता है ‘बुरेवी’

केरल में चक्रवात ‘बुरेवी’ के शुक्रवार तक पहुंचने की आशंका के मद्देनजर राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. अधिकारियों ने स्थिति से निपटने के लिए 2000 से अधिक राहत शिविर खोले हैं और पांच दिसंबर तक तट पर मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है.

2:25 PM. 2 Dec 20 2:25 PM. 2 Dec

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में अभी सुधार की उम्मीद नहीं

मौसम विभाग के अनुसार हवा की गति और धीमी पड़ने से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में अभी सुधार की उम्मीद नहीं है.

2:25 PM. 2 Dec 20 2:25 PM. 2 Dec

दिल्ली के लिए अगले चार-पांच दिन खतरनाक

दिल्ली-एनसीआर में वायु की गुणवत्ता बद से बदतर होने की आशंका है. मौसम विशेषज्ञों ने इस बाबत चेतावनी भी जारी कर दी है. उनका कहना है कि प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों की वजह से 4 दिसंबर से 7 दिसंबर तक स्थिति ज्यादा गंभीर होने की आशंका है.

2:25 PM. 2 Dec 20 2:25 PM. 2 Dec

आईएमडी ने बुलेटिन जारी करते हुए कहा

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक बुलेटिन जारी करते हुए कहा है कि श्रीलंका के त्रिंकोमाली पहुंचने के बाद बुरेवी के मन्नार की खाड़ी और तमिलनाडु में कन्याकुमारी के आसपास कोमोरिन इलाके की ओर आने की आशंका है.

2:25 PM. 2 Dec 20 2:25 PM. 2 Dec

रविवार से घना कोहरा लगना शुरू

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक झारखंड की राजधानी रांची सहित पूरे सूबे में मौसम साफ रहेगा जबकि रविवार से घना कोहरा लगना शुरू हो जाएगा.

2:25 PM. 2 Dec 20 2:25 PM. 2 Dec

रांची की सुबह बुधवार को गुनगुनी धूप के साथ

झारखंड की राजधानी रांची की सुबह बुधवार को गुनगुनी धूप के साथ हुई. आसमान पूरी तरह साफ नजर आ रहा है. तेज धूप के साथ मौसम में गर्माहट भी बढ़ रही है.

2:25 PM. 2 Dec 20 2:25 PM. 2 Dec

दिल्ली की वायु गुणवत्ता “गंभीर” श्रेणी के नजदीक

दिल्ली में वायु गुणवत्ता का स्तर बुधवार को “बेहद खराब” श्रेणी के आसपास दर्ज किया गया और गाजियाबाद तथा ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में रहा. शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 381 था. चौबीस घंटे का औसत एक्यूआई मंगलवार को 367, सोमवार को 318 और रविवार को 268 था. गाजियाबाद में एक्यूआई 430 और ग्रेटर नोएडा में 410 दर्ज किया गया.

2:25 PM. 2 Dec 20 2:25 PM. 2 Dec

तमिलनाडु के तटीय और उत्तरी भागों तथा दक्षिणी आंध्र प्रदेश और रायलसीमा क्षेत्र में भीषण वर्षा

3 दिसंबर तक तमिलनाडु के तटीय और उत्तरी भागों तथा दक्षिणी आंध्र प्रदेश और रायलसीमा क्षेत्र में भीषण वर्षा हो सकती है. बारिश के चलते व्यापक रूप में नुकसान होने की आशंका है.

2:25 PM. 2 Dec 20 2:25 PM. 2 Dec

ठिठुरन से कुछ समय के लिए राहत मिलने की उम्मीद

4 दिसंबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से सुबह की ठिठुरन से कुछ समय के लिए राहत मिलने की उम्मीद है.

2:25 PM. 2 Dec 20 2:25 PM. 2 Dec

दिसंबर की शुरुआत भी कंपकंपाती सुबह के साथ

दिसंबर की शुरुआत भी कंपकंपाती सुबह के साथ हुई है. जहां दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा…वहीं तीन सालों में इस बार सबसे ठंडी दिसंबर की शुरुआत हुई है.

2:25 PM. 2 Dec 20 2:25 PM. 2 Dec

हरियाणा और पंजाब का मौसम

हरियाणा और पंजाब में न्यूनतम तापमान फिर से सामान्य से अधिक दर्ज किया गया. चंडीगढ़ में आईएमडी ने बताया कि दोनों राज्यों की साझी राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

2:25 PM. 2 Dec 20 2:25 PM. 2 Dec

रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी

राजस्थान में बीते चौबीस घंटे में रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है, जहां मंगलवार रात को माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि बीती रात न्यूनतम तापमान चुरू में 6.5 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 7.0 डिग्री, पिलानी में 7.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 8.9 डिग्री, गंगानगर में 9.5 डिग्री, चित्तौड़गढ़ व डबोक में 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

7:25 AM. 2 Dec 20 7:25 AM. 2 Dec

शीतलहर चलने के आसार

उत्तरी भारत में शीतलहर का प्रकोप अब और गहरा जायेगा. ऐसी स्थिति में बिहार में भी शीतलहर चलने के आसार हैं.

7:25 AM. 2 Dec 20 7:25 AM. 2 Dec

कोहरा भी देखने को मिलेगा

आइएमडी, पटना की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक गंगा, सोन गंडक और कोसी नदी के किनारे वाले इलाके में कोहरा भी देखने को मिलेगा.

7:25 AM. 2 Dec 20 7:25 AM. 2 Dec

झारखंड में न्यूनतम तापमान ज्यादा गिरा

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि इस सप्ताह से झारखंड में न्यूनतम तापमान ज्यादा गिरा हुआ रहेगा. यह 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

7:25 AM. 2 Dec 20 7:25 AM. 2 Dec

कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के ठंड के लिए यह भविष्यवाणी की है कि इस बार अल नीनो का प्रभाव कम रहने के कारण उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ेगी. दिन और रात का तापमान दिसंबर महीने में सामान्य से कम रहेगा. शीत लहरी चलेगी और लोगों को हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ेगा.

Corona Vaccine Update : आ गया है सीक्रेट कोरोना वैक्सीन ? किम जोंग उन ने परिवार के संग लगवाया

7:25 AM. 2 Dec 20 7:25 AM. 2 Dec

न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस

आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. मंगलवार को यहां न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

7:25 AM. 2 Dec 20 7:25 AM. 2 Dec

दिल्ली की वायु गुणवत्ता

केंद्र सरकार की दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली ने बताया कि प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों के कारण वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ की श्रेणी में बने रहने की आशंका है और चार दिसंबर से सात दिसंबर के बीच इसके ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है.

7:25 AM. 2 Dec 20 7:25 AM. 2 Dec

शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार

शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में सात दिसंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा. लाहौल और स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलांग प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा जहां तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि किन्नौर के कल्पा में तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

7:25 AM. 2 Dec 20 7:25 AM. 2 Dec

न्यूनतम तापमान में सुधार

मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर में गुलमार्ग को छोड़कर अन्य स्थानों पर न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है. गुलमार्ग में पारा शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. घाटी में छह दिसंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा.

7:25 AM. 2 Dec 20 7:25 AM. 2 Dec

बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर में मंगलवार को न्यूनतम पारा 1.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. आईएमडी ने प्रदेश में छह दिसंबर तक मौसम के शुष्क रहने और उसके बाद सात-आठ दिसंबर को बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है.

7:25 AM. 2 Dec 20 7:25 AM. 2 Dec

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Live Update : उत्तर भारत (north india weather) के कुछ राज्यों में तापमान के बढ़ने से लोगों को ठंड (cold weather) से कुछ राहत मिली है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जम्मू कश्मीर एवं हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम के शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है. वहीं दिल्ली में वायु गुणवत्ता (up,delhi weather) मंगलवार को भी ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी रही. दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर गहरे दबाव (bay of bengal cyclone) के क्षेत्र ने मजबूत होकर मंगलवार को चक्रवाती तूफान ‘बुरेवी’ (burevi cyclone) का रूप लिया और दो दिसंबर को इसके श्रीलंकाई तट को पार करने की संभावना है. बिहार और झारखंड (Bihar,Jharkhand weather) में आसमान खुला हुआ है आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आने से ठंड (cold weather) बढ़ेगी. मौसम की हर जानकारी के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >