Weather Forecast Updates : दक्षिणी कर्नाटक और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना, जानें दिल्ली-यूपी देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Today LIVE Updates, India Meteorological Department : देश के कई हिस्सों में मौसम (Weather forecast) में बदलाव देखा जा रहा है, तापमान में गिरावट (temperature falling) जारी है. एक और उत्तर भारत (North India temperature) के राज्यों में सर्दियां शुरू हो चुकी है (winter season, snowfall) हो चुकी है. वहीं दूसरी तरफ दिल्ली (Delhi NCR Weather) में वायु प्रदूषण का लेवल बढ़ता जा रहा है. 9 नवंबर (9 november 2020) यानी आज Jharkhand के साथ-साथ bihar, uttar pradesh में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना कम नजर आ रही है. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
7:36 PM. 9 Nov 20 2:06 PM. 9 Nov

दक्षिण अंडमान सागर के क्षत्रों में दिख रहा साइक्लोन सर्कुलेशन

दक्षिण अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्रों में एक साइक्लोन सर्कुलेशन देखा जा रहा है. एक सर्कुलेशन विस्तार बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों से उत्तरी बांग्लादेश तक है. वहीं दक्षिण पूर्व राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में एक साइक्लोन सर्कुलेशन देखा जा रहा है.

7:36 PM. 9 Nov 20 2:06 PM. 9 Nov

बारिश की संभावना

दक्षिणी कर्नाटक और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.

7:36 PM. 9 Nov 20 2:06 PM. 9 Nov

तमिलनाडु में हल्की और मध्यम बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान तटीय तमिलनाडु और दक्षिणी तमिलनाडु के साथ हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई. आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिणी केरल, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखी गई.

4:03 PM. 9 Nov 20 10:33 AM. 9 Nov

उत्तर प्रदेश के तापमान में गिरावट

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सामान्य से 2 डिग्री कम 11.4 डिग्री तापमान रहा. हरदोई में 2 डिग्री कम 14 डिग्री, शाहजहाँपुर में 3 डिग्री कम 9.8 डिग्री, वाराणसी में 3 डिग्री कम 12.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. इसी तरह राजस्थान के भी उत्तरी शहरों में भी तापमान में गिरावट हुई है. चुरू में सामान्य से 2 डिग्री कम 10.5 डिग्री दर किया गया.

4:03 PM. 9 Nov 20 10:33 AM. 9 Nov

दिल्ली में प्रदूषण के बीच सामान्य से कम हुआ तापमान

स्काईमेट वेदर के मुताबिक दिल्ली में 8 नवंबर को न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. चंडीगढ़ में 1 डिग्री कम 11 डिग्री, पटियाला में 2 डिग्री कम 10.5 डिग्री, भटिंडा में 2 डिग्री कम 9.4 डिग्री, हिसार में 5 डिग्री कम 9.8 डिग्री, करनाल में 3 डिग्री कम, रोहतक में 3 डिग्री कम 10.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया.

2:36 PM. 9 Nov 20 9:06 AM. 9 Nov

मैदानी इलाकों में पारा औसत से नीचे

उत्तर भारत के शहरों में लगभग 2 महीने से बारिश नहीं हुई है इसके बाद भी तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है. इसके कारण मैदानी इलाकों में पंजाब से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान तक के शहरों में पारा औसत से नीचे पहुंच गया है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Updates, India Meteorological Department : देश के कई हिस्सों में मौसम (Weather forecast) में बदलाव देखा जा रहा है, तापमान में गिरावट (temperature falling) जारी है. एक और उत्तर भारत (North India temperature) के राज्यों में सर्दियां शुरू हो चुकी है (winter season, snowfall) हो चुकी है. वहीं दूसरी तरफ दिल्ली (Delhi NCR Weather) में वायु प्रदूषण का लेवल बढ़ता जा रहा है. 9 नवंबर (9 november 2020) यानी आज Jharkhand के साथ-साथ bihar, uttar pradesh में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना कम नजर आ रही है. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >