Weather Forecast : बिहार के मौसम में तेजी से बदलाव,झारखंड का तापमान सामान्य से नीचे,जानें यूपी-दिल्ली सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Today LIVE Updates, India Meteorological Department : देश के कई हिस्सों में मौसम (Weather forecast) ने करवट ले ली है और तापमान में गिरावट (temperature falling) दर्ज की गई है. उत्तर भारत (North India temperature) के राज्यों में ठंड की शुरूआत (winter season, snowfall) हो चुकी है. 5 नवंबर (5 november 2020) यानी आज Jharkhand के साथ-साथ bihar, uttar pradesh में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना कम नजर आ रही है. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
7:31 PM. 5 Nov 20 2:01 PM. 5 Nov

वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘गंभीर’ श्रेणी में

विशेषज्ञों ने बताया कि हवा ना चलने, तापमान में गिरावट जैसी मौसम की प्रतिकूल स्थिति और पड़ोसी राज्यों से पराली जलने का धुआं आने से बुधवार रात वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘गंभीर’ श्रेणी में रहा. दिल्ली-एनसीआर में कई लोगों द्वारा करवाचौथ त्यौहार पर पटाखे फोड़े जाने को भी इसके लिए जिम्मेदार माना जा रहा है.

7:31 PM. 5 Nov 20 2:01 PM. 5 Nov

गले में खराश और आंखों से पानी निकलने की शिकायत

पराली जलाने के मामलों में वृद्धि और हवा की गति कम होने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह प्रदूषण पिछले एक साल में सबसे खराब स्तर पर पहुंच गया. क्षेत्र में आसमान में धुंधलापन छाने से लोगों ने गले में खराश और आंखों से पानी निकलने की शिकायत की.

7:31 PM. 5 Nov 20 2:01 PM. 5 Nov

आइएमडी पटना के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक

आइएमडी पटना के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ अभी बिहार के आसपास सक्रिय नहीं है. इसलिए मौसम में अभी अप्रत्याशित बदलाव नहीं आयेंगे. हालांकि तापमान में स्वाभाविक गिरावट जारी रहेगी.

7:31 PM. 5 Nov 20 2:01 PM. 5 Nov

झारखंड के करीब-करीब सभी जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे

वैसे भी मॉनसून की वापसी के बाद हवा का रूख बदल गया है. इसके बाद से हवा में नमी है. इस कारण झारखंड के करीब-करीब सभी जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है. न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेसि के बीच रिकाॅर्ड किया जा रहा है.

7:31 PM. 5 Nov 20 2:01 PM. 5 Nov

धुंध तेजी से बढ़ेगी

बिहार में गंगा के सटे क्षेत्रों नमी की वजह से धुंध के गहराने के पूरे आसार बन चुके हैं. यहां देर सुबह तक धुंध देखी जा सकती है. अभी यह धुंध तेजी से बढ़ेगी.

7:31 PM. 5 Nov 20 2:01 PM. 5 Nov

गिरावट दो से तीन डिग्री

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि अगले तीन से चार दिनों में राजधानी सहित झारखंड के करीब-करीब सभी जिलों में न्यूनतम तामपान गिरेगा. यह गिरावट दो से तीन डिग्री सेसि तक हो सकती है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Updates, India Meteorological Department : देश के कई हिस्सों में मौसम (Weather forecast) ने करवट ले ली है और तापमान में गिरावट (temperature falling) दर्ज की गई है. उत्तर भारत (North India temperature) के राज्यों में ठंड की शुरूआत (winter season, snowfall) हो चुकी है. 5 नवंबर (5 november 2020) यानी आज Jharkhand के साथ-साथ bihar, uttar pradesh में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना कम नजर आ रही है. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >