राजस्थान के न्यूनतम तापमान बढ़ोतरी के साथ कई इलाकों में बारिश, नगालैंड सूखा प्रभावित
राजस्थान में बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कुछ और बढ़ोतरी से लोगों की राहत मिली है. वहीं, इस दौरान कई इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई. राज्य के चूरू 7.2 मिमी, बीकानेर में 6.4 मिमी, फतेहपुर में 6.0 मिमी, सीकर में 5.0 मिमी, पिलानी में 1.9 मिमी, बारिश हुई. उधर, नगालैंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनएसडीएमए) ने पूरे राज्य में छह महीने के लिए यानी सितंबर 2021 से इस साल मार्च तक ‘मध्यम प्रकृति के सूखे’ की घोषणा की है.